Bageshwar
बागेश्वर: कनिष्ठ सहायक पर युवती से दुष्कर्म का आरोप, चार साल से शादी का झांसा देकर किया शोषण…

बागेश्वर। जिले में एक युवती ने विकास भवन में तैनात कनिष्ठ सहायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की तहरीर पर बागेश्वर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरे प्रकरण की जांच पुलिस उपाधीक्षक अजय साह द्वारा की जा रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ रहती है और वर्ष 2020 से आरोपी के संपर्क में थी। आरोपी उधम सिंह नगर जिले के जसपुर का निवासी है और बागेश्वर विकास भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। युवती के अनुसार, आरोपी ने उसे विवाह का वादा कर वर्षों तक संबंध बनाए, लेकिन हाल ही में उसने चुपचाप किसी और से शादी कर ली, जिससे वह मानसिक रूप से आहत है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर धारा 69, 352, 351 बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अजय साह ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर तोमर की अदालत ने नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह मामला 1 जून 2022 की रात का है, जब किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। अगले दिन पिता की खोजबीन के दौरान पता चला कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। 2 जून को पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया। किशोरी की बरामदगी के बाद मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई और धाराएं बढ़ाई गईं। सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और कड़ा संदेश देते हुए 20 साल की सजा सुनाई।
#SexualExploitationAllegation #JuniorAssistantAccused #SC/STActCase #MinorRapeConviction #BageshwarCrimeNews
big news
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर

Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, 11 बाराती घायल
Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां शामा भनार के पास बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए।
Table of Contents
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
कपकोट में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर जा रही एक बोलेरो शामा भानारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में 11 बाराती घायल हुए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कीमू गांव से धरमघर जा रही थी बारात
मिली जानकारी के बारात कीमू गांव से धरमघर जा रही थे। बोलेरो भी कीमू गांव से निकली थी। जैसे ही वाहन शामा भनार के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों मे तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसी बीच पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
big news
उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड में बीते एक हफ्ते से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बागेश्वर और पौड़ी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के हल्के झटकों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी और लोगों ने कंपन महसूस किया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई, जो हल्की श्रेणी में आती है, लेकिन लगातार आ रहे झटकों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पौड़ी गढ़वाल में देर शाम आया भूकंप
बागेश्वर की तरह ही पौड़ी गढ़वाल में भी भूकंप के झटकों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम पौड़ी में भूकंप आया। मिली जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के बनास मल्ला क्षेत्र के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टरक स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मैग्नीट्यूड रही।

किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
पौड़ी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई। लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बागेश्वर में भूकंप के कारण लोग डर गए थे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
big news
Uttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग

Uttarakhand Earthquake : उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार को भूंकप के कारण लोग दहशत में आ गए। यहां एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक घंटे के भीतर तीन बार जमीन हिलने से लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर 3.1, 2.6 और 2.8 दर्ज की गई तीव्रता
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सुबह 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और 10:46 बजे 2.6 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे। दो हल्के झटकों के बाद 11:31 बजे तीसरा झटका भी महसूस किया गया। इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 दर्ज की गई।

कपकोट तहसील रहा भूकंप का केंद्र
National Center for Seismology के मुताबिक, भूकंपीय गतिविधियां सुबह लगभग 10:30 बजे शुरू हुईं और 11:31 बजे तक जारी रहीं। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के बदियाकोट, सोराग और बाछम इलाकों के आसपास बताया जा रहा है।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Cricket24 hours agoNEP vs UAE Dream11 Team Today Match 2026: नेपाल बनाम यूएई फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand20 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
Breakingnews19 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…
Champawat23 hours agoवन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
big news21 hours agoटांडा जंगल में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी की कार से जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत
big news24 hours agoनारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात
big news18 hours agoसियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक जेठी का निधन, दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस
big news22 hours agoयमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो तीर्थ यात्रियों की मौत, पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत हुई खराब







































