Chamoli
हेमकुंड साहिब यात्रा होगी अब और सुगम, रोपवे परियोजना को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू…

चमोली। चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में 4,329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा अब सुगम बनने जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पर्वतमाला रोपवे परियोजना के तहत गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे लाइन के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में इस परियोजना को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रोपवे निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और संभावित प्रभावों पर गहन चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद और एनएचएलएमएल (National Highways Logistics Management Limited) के बीच अनुबंध हो चुका है। एनएचएलएमएल कंपनी द्वारा परियोजना की प्रस्तुति बैठक में दी गई।
जिलाधिकारी तिवारी ने निर्माणदायी कंपनी को निर्देश दिए कि परियोजना के सामाजिक और पारिस्थितिक प्रभावों का आकलन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि निर्माण कार्य को सुगमता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
बैठक में मौजूद रोपवे विशेषज्ञ नितेश कुमार ने जानकारी दी कि रोपवे का डिजाइन ट्रैकटेबल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। परियोजना में कुल 6 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह रोपवे प्रति घंटे करीब 1,100 तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब तक पहुंचाने में सक्षम होगा। उन्होंने बताया कि रोपवे का निर्माण 2,730.13 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और यह पर्यावरण के अनुकूल तथा सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगा।
गौरतलब है कि वर्तमान में तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए 18 किलोमीटर लंबी कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ती है। रोपवे बनने के बाद यह यात्रा न केवल आसान होगी बल्कि समय की भी बचत होगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और असमर्थ यात्रियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे, भूमि अधिग्रहण विशेषज्ञ सईद, वन विशेषज्ञ आकाश अलकानिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#HemkundSahibRopeway #GovindghatRopewayProject #UttarakhandRopewayNews #PilgrimageInfrastructureIndia #HighAltitudeRopeway
big news
उत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान

Uttarakhand News : उत्तराखंड में अब जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर धामी सरकार का शिकंजा अब और कसेगा। मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ प्रदेश में हर महीने विशेष अभियान चलाया जाएगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं
उत्तराखंड में अब त्यौहारों के समय ही नहीं, बल्कि हर माह में एक सप्ताह खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलेगा। इसके अलावा, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशाासन विभाग में स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए।
हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान
विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सरकार ने साफ किया कि खाद्य पदार्थों की जांच का काम तेजी से चल रहा है। इसकी गति और तेज की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि हाट-मेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को खास तौर पर चेक किया जाएगा।

दो सालों में की गई इतनी खाद्य पदार्थों की जांचें
वर्ष 2023-24 -इस वर्ष में खाद्य पदार्थों के कुल 1627 नमूने लिए गए, जिसमें से 171 फेल हुए। इसके आधार पर 171 वाद पंजीकृत कराए गए।
वर्ष 2024-25 -इस वर्ष में खाद्य पदार्थों के 1684 नमूने लिए गए, जिसमें से 159 फेल हुए। इस आधार पर 159 वाद दायर किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी भी होगी दूर
प्रदेश में वर्तमान में 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा है। सरकार का कहना है कि आयोग से भर्ती प्रक्रिया में यदि देर होती है, तो प्रतिनियुक्ति के जरिये भी इन पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाली पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून में टेस्टिंग लैब का कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा।
big news
कुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा

Uttarakhand Politics : सदन में अमर्यादित भाषा विवाद कुपोषण पर सियासत जोर पकड़ते हुए नजर आ रही है। विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा है।
Table of Contents
कुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर
विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर ससंदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। बता दें कि सवाल के जवाब देने के दौरान आवाज ना आने पर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन द्वारा कहा गया कि जनता तो कुपोषित है ही क्या अब मंत्री भी कुपोषित हो गए हैं जिस पर संसदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था।

विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
ससंदीय कार्यमंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग मामले में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा है कि हाल ही में सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के 329वें पेज पर कुपोषित बच्चों की संख्या करीब तीन गुना बड़ी है।
उत्तराखंड में 2998 बच्चे हैं कुपोषित
साल 2022 में जहां 932 बच्चे कुपोषित थे तो वहीं 2026 में ये आंकड़ा बढ़कर 2998 पहुंच गया है। उन्होंने केंद्र सरकार का हवाला देते हुए कहा कि संसद में एक रिपोर्ट सामने आई है कि उत्तराखंड में 5 साल से कम उम्र के 25% बच्चे कुपोषित हैं। जबकि 15 से 49 साल की 56% महिलाएं कुपोषित बताई गई हैं।
Chamoli
प्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर बोले सीएम धामी, प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग

Uttarakhand News : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल की ईरान से युद्ध के चलते भारत में गैस आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वैश्विक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। सीएम धामी ने कहा इसे लेकर सरकार अलर्ट मोड में है।
Table of Contents
प्रदेश में गैस आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल की ईरान से युद्ध के चलते भारत में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड में पुष्कर धामी की सरकार भी अलर्ट मोड में है। सीएम के निर्देश पर राज्य में खाद्य और रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती भी कर दी गई है।
प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में – सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो , ऐसी कोई स्थिति ना हो जिससे अफरा तफरी का माहौल बने ये प्रयास है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि “कल मैंने मुख्य सचिव से कहा थ कि एक बैठक कर इसकी समीक्षा करें”।

सीएम ने लोगों से की अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
सीएम ने कहा कि फिलहाल राज्य में सभी स्थिति नियंत्रण में है। ये केवल किसी राज्य की या एक देश की चुनौती नहीं है बल्कि पूरे विश्व में जो हालत है उसके बावजूद भी हमारे देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सरकार ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
यहां कालाबाजारी ना हो उपभोक्ताओं को कोई परेशानी ना हो हम उस पर नजर बनाए हुए हैं आगे भी सभी प्रकार की सावधानियां बरतेंगे। सीएम धामी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Cricket10 hours agoरॉयल राइडर पंजाब बनाम इंडिया टाईगर्स : बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 टिप्स…
Haridwar10 hours agoहरिद्वार में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
big news11 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का चौथा दिन आज, सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत
Cricket11 hours agoTIT vs KZL Dream11 Prediction 16वां मैच , CSA Provincial One-Day Challenge 2026..
big news6 hours agoकुपोषण शब्द को लेकर अमर्यादित भाषा विवाद ने पकड़ा जोर, विधायक काजी निजामुद्दीन ने आंकड़ों के साथ सरकार को घेरा
big news10 hours agoअच्छी खबर : उत्तराखंड के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान
big news5 hours agoउत्तराखंड में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं, हर महीने एक हफ्ते का चलेगा विशेष अभियान
Chamoli9 hours agoप्रदेश में गैस आपूर्ति को लेकर बोले सीएम धामी, प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग







































