Haridwar
हरिद्वार पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वन नेशन वन इलेक्शन को बताया देश की ज़रूरत…

हरिद्वार: भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय हरिद्वार प्रवास पर आज कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। आश्रम में उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरिद्वार में रहते हुए रामनाथ कोविंद ने देश के समसामयिक मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की और कई अहम विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि “वन नेशन वन इलेक्शन” की अवधारणा देश के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर वह रिपोर्ट सरकार को सौंप चुके हैं, जिसे भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इस विषय पर संसद में विधेयक भी तैयार हो चुका है और जेपीसी (संसदीय समिति) के समक्ष विचाराधीन है।
उन्होंने कहा वन नेशन वन इलेक्शन से देश में विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। इससे देश की GDP में 1 से 1.5 फीसदी की वृद्धि संभव है। यह एक बेहद जरूरी कदम है, जो भविष्य में भारत को मजबूत लोकतंत्र के साथ तेज़ आर्थिक शक्ति भी बनाएगा।”
रामनाथ कोविंद ने हाल ही में आई इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव प्राप्त कर लिया है। अब भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी हैं।
उन्होंने कहा अगर विकास की यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दो वर्षों में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि भारत लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
रामनाथ कोविंद ने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। इस मिशन के माध्यम से भारत ने न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया है, बल्कि दुनिया को अपनी सैन्य ताकत का भी एहसास कराया है। यह अभियान सदियों तक याद रखा जाएगा।
हरिहर आश्रम में दर्शन और संतों से मुलाकात के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें हरिद्वार आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है, लेकिन साथ ही वे देश के भविष्य, लोकतंत्र और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग भी हैं।
#RamnathKovindHaridwarVisit #OneNationOneElection #IndiaFourthLargestEconomy #OperationSindoorStatement #SwamiAvdheshanandMeeting
Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

Haridwar Accident : हरिद्वार में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
हरिद्वार में बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है।

पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और राजकमल एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे की वजह
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। सड़क हादसे (Haridwar Accident ) के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Haridwar
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण बस हादसा: बारातियों से भरी बस और रोडवेज की टक्कर, 15 घायल
HARIDWAR BUS ACCIDENT: बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग घायल
HARIDWAR BUS ACCIDENT: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ गांव के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां बारातियों से भरी बस और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए, जबकि दो यात्री बस में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर बारातियों की बस दुर्घटनाग्रस्त
दरअसल, ये हादसा उस वक़्त हुआ जब देहरादून से लौट रही बारातियों की प्राइवेट बस सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा, जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन, बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया
वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें बस में फंसे दो यात्रियों को लोहे को काटकर बाहर निकाला गया। साथ ही, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें – NAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
बारात से लौट रहे थे यात्री, कई घायल अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बाराती थे, जो देहरादून से निकाह समारोह के बाद नजीबाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 10 से 15 लोग घायल हुए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई।
पुलिस जांच में जुटी, यातायात बहाल
फिलहाल, पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें लापरवाही और तेज रफ्तार की आशंका जताई जा रही है। साथ ही, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Haridwar
HARIDWAR NEWS: लोहे के पुल पर चढ़ा युवक, ढाई घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: पुल पर चढ़े युवक का पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
HARIDWAR NEWS: हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक गंगा पर बने लोहे के पुल पर चढ़ गया। हालांकि, पुलिस और जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से करीब ढाई घंटे बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मुख्य बिंदु
पुल पर चढ़ा युवक, लोगों में दहशत
दरअसल, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ललतारव क्षेत्र के पास स्थित पुल पर अचानक चढ़ गया। पहले लोगों को लगा कि वो खुद ही नीचे उतर जाएगा, लेकिन इसके विपरीत वह पुल के ऊपरी हिस्से पर बैठ गया और कभी लेटने तो कभी इधर-उधर घूमने लगा। इस दौरान नीचे खड़े लोग लगातार उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, मगर युवक किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं दिखा।
पढ़ें ये भी – RAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
पुलिस और जल पुलिस ने संभाली स्थिति
इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। साथ ही, एहतियातन जल पुलिस को भी तैनात किया गया और पुल के नीचे जाल बिछाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद पुल पर चढ़े और काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं, अस्पताल में भर्ती
फिलहाल, पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसलिए उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक कहां का रहने वाला है और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।
पढ़ें ये भी – हरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
big news24 hours ago14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल फ्री, आशा रोडी बैरियर भी रहेगा खुला, DM ने जारी किया आदेश
Dehradun22 hours agoCM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू, एक छात्र हुआ घायल, देखें वीडियो
big news21 hours agoउत्तराखंड के विभिन्न विभागों में निकली ड्राइवरों की वैंकेसी, यहां जानें कब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
Dehradun21 hours agoदेहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
Nainital4 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
Nainital5 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
big news2 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
big news3 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत








































