Crime
इंजीनियर से 1.39 करोड़ की ठगी: देहरादून में दो साइबर ठग गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े तार…

जसपुर: चेन्नई के एक इंजीनियर से 1.39 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में जसपुर कोतवाली पुलिस और चेन्नई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जसपुर में एक CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) चला कर लोगों के बैंक खाते खुलवाते और फिर उन्हीं खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी में करते थे।
जनवरी 2025 में चेन्नई निवासी इंजीनियर पीके पार्थसारथी को एक महिला ने तमिल मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से संपर्क किया। महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिया और धीरे-धीरे विभिन्न बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 39 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस मामले में चेन्नई साइबर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान सामने आया कि इंजीनियर के खाते से 12.43 लाख रुपये जसपुर निवासी सानिया परवीन के खाते में ट्रांसफर हुए। यह रकम आगे मो. वसीम और फिर मो. दाऊद के खाते में भेजी गई। इसके बाद इस रकम को वसीम, दाऊद और तरुण भारद्वाज ने 2-3% कमीशन पर निकालकर गैंग के अन्य सदस्यों – गोगा उर्फ गांधी, प्रियांशु अरोड़ा, नितिन अटवाल, और मोनिश सैफी को सौंप दी।
सोमवार को जसपुर कोतवाली पुलिस और चेन्नई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो. वसीम (निवासी: चांद मस्जिद के पास, मोहल्ला नई बस्ती) और मो. दाऊद (निवासी: नहर पार, मोहल्ला नई बस्ती) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई ले जाया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जसपुर में एक CSC सेंटर चलाते थे, जहां गरीब और अनपढ़ लोगों को बहला-फुसलाकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उनकी पासबुक, चेक बुक, और एटीएम अपने पास रख लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल वे बड़े पैमाने पर साइबर ठगी में करते थे।
इस साइबर फ्रॉड गैंग के तार दुबई तक जुड़े हैं। प्रियांशु अरोड़ा और नितिन अटवाल दुबई से इस गैंग को ऑपरेट करते हैं और भारत में मौजूद मोनिश सैफी और गोगा के माध्यम से ठगी के नेटवर्क को मैनेज करते हैं।
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में रुद्रपुर SOG ने दाऊद और तरुण भारद्वाज को 9.80 लाख रुपये नकद और तमंचों के साथ काशीपुर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था।
#Cyberfraud #Onlinetradingscam #Internationalcybergang #Bankaccountmisuse #Tamilmatrimonyfraud
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Breakingnews
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…

Champawat News : चंपावत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत तीन पर लगे आरोप
Champawat News : उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
चंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप
चंपावत जिला मुख्यालय से झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां 16 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन पर आरोप लगे हैं।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप
पीड़िता के पिता द्वारा चम्पावत कोतवाली में दी गई शिकायत के अनुसार, वो अस्वस्थ हैं और उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए गांव से चम्पावत लाई थी। 5 मई 2026 की शाम जब बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर रात करीब 1:28 बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में मोबाइल बंद हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तलाश अभियान चलाया गया। सुबह लगभग 4 बजे नाबालिग को एक कमरे से बरामद किया गया, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वो निर्वस्त्र हालात में थी। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
तहरीर के बाद मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ चंपावत ने मामले की पुष्टि की है। जनमंच टीवी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही नाबालिग का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Cricket16 hours agoPBKS vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 55: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
National22 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
Breakingnews17 hours agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
Uttarkashi24 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
Pauri20 hours agoपौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
Chamoli19 hours agoचमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी
Cricket30 minutes agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..












































