Dehradun
श्रीलंका में लहराया तिरंगा: उत्तराखंड की 66 वर्षीय ‘शटलर दादी’ ने जीते बैडमिंटन में तीन मेडल

देहरादून: उम्र सिर्फ एक नंबर है। यह बात देहरादून की रहने वाली 66 वर्षीय निर्मला नेगी ने सच साबित कर दी है। लोग उन्हें अब ‘शटलर दादी’ के नाम से जानते हैं। हाल ही में श्रीलंका में आयोजित सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने देश के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया।
निर्मला नेगी ONGC देहरादून से रिटायर्ड हैं, लेकिन बैडमिंटन से उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है। उन्होंने 1982 में ओएनजीसी जॉइन किया और वहीं से उन्होंने अपने स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत की। रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा और आज उनके घर में मेडल्स और ट्रॉफियों की भरमार है।
श्रीलंका में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने 65 प्लस महिला डबल्स कैटेगरी में अहमदाबाद की तारामती परमार के साथ गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा 130 डबल्स में सिल्वर और इंडिविजुअल कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया।
निर्मला नेगी बताती हैं कि वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं और अपने खानपान पर खास ध्यान देती हैं। वह पहाड़ी उत्पाद जैसे कोदा, झंगोरा और देसी अनाज को अपनी सेहत का राज मानती हैं। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ बीमारियां आम हो जाती हैं…लेकिन सही खानपान और जीवनशैली से बहुत कुछ बदला जा सकता है।
‘शटलर दादी’ ने युवा पीढ़ी को जंक फूड से दूर रहने और खेलों को जीवन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रखें, बल्कि खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं…उन्हें खेल एक बेहतरीन करियर दे सकता है। आज स्पोर्ट्स में भी अच्छे खिलाड़ियों को नौकरी और पहचान दोनों मिल रही है।

निर्मला नेगी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल सचिव अमित सिन्हा ने उन्हें सम्मानित किया। देहरादून समेत विभिन्न स्थानों पर उनके लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किए जा रहे हैं। ‘शटलर दादी’ अब सिर्फ एक नाम नहीं…बल्कि एक प्रेरणा बन चुकी हैं…खासकर उन लोगों के लिए जो सोचते हैं कि अब कुछ करने की उम्र नहीं रही।
#ShuttlerDadi #NirmalaNegiBadminton #SriLankaBadmintonMasters2025 #66YearOldIndianShuttler
big news
Mussoorie घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें जरूरी बात, शाम पांच बजे बाद वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री !

Mussoorie News : अगर आप भी मूसरी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं या फिर किसी काम से मसूरी जा रहे हैं तो आपको ये जानकारी होनी जरूरी है। मसूरी में जाम के झाम से निपटने के लिए नया प्लान बनाया गया है।
Table of Contents
मसूरी में जाम से निपटने के लिए नया प्लान
पहाड़ों की रानी मसूरी में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने सख्त कदम उठाए हैं। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों घंटाघर, मलिंगार, सिविल रोड, पालिका रोड और लाइब्रेरी क्षेत्र को चरणबद्ध तरीके से वन-वे करने का प्रस्ताव रखा गया। सबसे बड़ा फैसला माल रोड को लेकर लिया गया है।
शाम पांच बजे बाद माल रोड पर वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री
अब शाम 5 बजे के बाद माल रोड पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल इमरजेंसी सेवाओं को छूट होगी, जबकि स्थानीय निवासियों और जरूरतमंदों को शाम 6 बजे तक सीमित राहत दी जाएगी। निवासियों के लिए विशेष पास की व्यवस्था भी होगी।

मसूरी में डिलीवरी समय भी बदला
ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए डिलीवरी समय भी बदला गया है। सामान्य सामान की सप्लाई दोपहर 12 से 3 बजे के बीच होगी। जबकि दूध, गैस और अन्य जरूरी सेवाएं सुबह के समय ही उपलब्ध कराई जाएंगी। पालिका ने अवैध पार्किंग पर भी सख्ती के संकेत दिए हैं।
माल रोड पर वाहन खड़े करने वालों पर लगेगा जुर्माना
माल रोड पर वाहन खड़े कराने वाले होटल संचालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए 20 से 25 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने साफ कहा कि “जन सहयोग के बिना व्यवस्था सफल नहीं हो सकती।” ये पहल पर्यटन और स्थानीय जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
big news
Dehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक

Dehradun Accident : देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर
Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही छह गाड़ियां एक के बाद एक से टकरा गई थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आज फिर मोहब्बेवाला भीषम सड़क हादसा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
राजधानी देहरादून में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहबेवाला आईएसबीटी के पास एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के कारण ट्रक के अंदर फंसा युवक
कार और ट्रक की टक्कर के कारण एक व्यक्ति ट्रक के अंदर फंस गया था। हादसे की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने फंसे युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बागपत निवासी जुनैद के रूप में हुई ट्रक में फंसे युवक की पहचान
कार में मौजूद लोगों को जिला पुलिस पहले ही अस्पताल भिजवा चुकी थी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे युवक जुनैद (निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले

PCS Transfer Uttarakhand : उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशानिक फेरबदल देखने को मिला है। 26 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही 6 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।
Table of Contents
देर रात 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले (IAS Transfer)
उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया। 6 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। आईएएस आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। जबकि आईएएस प्रकाश चंद्र को भी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से हटा लिया गया है।

सचिवालय सेवा के 26 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर
देर रात सचिवालय सेवा के 26 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत पीसीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) का दायित्व वापस ले लिया गया है।

वहीं पीसीएस शिवकुमार बरनवाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद से मुक्त कर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला (देहरादून) में कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


Cricket5 hours agoSRH vs CSK Dream11 Prediction Match 27 IPL 2026
Dehradun22 hours agoसीएम ने PWD की मास्टर प्लान बुक को किया लांच, जानें क्या खास है इस पुस्तिका में ?
big news6 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले
Ramnagar24 hours agoरामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप
Dehradun22 hours agoसीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के निस्तारण हो जल्द, सीएम ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
big news4 hours agoDehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक
Cricket5 hours agoLAH vs RAP Dream11 Prediction Match 27 PSL 2026
Cricket4 hours agoKKR vs RR Dream11 Prediction Match 28 Ipl 2026







































