Dehradun
राष्ट्रपति दौरे के चलते देहरादून में ट्रैफिक रूट डायवर्ट, जानिए

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक देहरादून दौरे पर रहेंगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ शहर में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष रूट प्लान भी जारी किए हैं। अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर पहले ही ब्रीफिंग दी जा चुकी है।
19 जून के लिए ट्रैफिक रूट प्लान:
ऋषिकेश की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को भानियावाला होते हुए देहरादून शहर के लिए रानीपोखरी, भोगपुर, थानो और 6 नंबर पुलिया के रास्ते सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा।
ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी, भोगपुर, थानो, 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर से मसूरी के लिए भेजा जाएगा।
हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक के रास्ते भेजा जाएगा।
हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला मार्ग तय किया गया है।
आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लुपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।
देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा से भेजा जाएगा।
मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, सांई मंदिर, काठ बंगला पुलिस, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और थानो रोड से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
19 जून को इन स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा:
भोगपुर तिराहा (रानी पोखरी), भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला थाने के आगे दूधली रोड, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, साईं मंदिर और राजपुर रोड।
समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
20 जून के लिए रूट प्लान:
ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर के रास्ते मसूरी के लिए जाएंगे।
घंटाघर से मसूरी वाहन द ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल, साईं मंदिर मार्ग से जाएंगे।
हाथीबड़कला और दिलाराम चौक से आने वाले वाहन दिलाराम, ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर से मसूरी जाएंगे।
मसूरी से देहरादून आने वाले वाहन कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, सांई मंदिर, काठ बंगला पुलिस, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से शहर में प्रवेश करेंगे।
20 जून को ये स्थान होंगे डायवर्ट पॉइंट:
दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू तिराहा, साईं मंदिर तिराहा और कुठाल गेट तिराहा।
समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
21 जून के लिए रूट प्लान:
ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहन भानियावाला, रानीपोखरी, भोगपुर, थानो, 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक से शहर में प्रवेश करेंगे।
ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन रानीपोखरी, भोगपुर, थानो, 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी जाएंगे।
हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक से शहर में प्रवेश करेंगे।
हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला से मसूरी जाएंगे।
आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला मार्ग से जाएंगे।
देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा से जाएंगे।
मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, सांई मंदिर, काठ बंगला, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और थानो रोड से निकलेंगे।
21 जून को डायवर्ट पॉइंट होंगे:
भोगपुर तिराहा (रानी पोखरी), भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला थाने के आगे दूधली रोड, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, साईं मंदिर और राजपुर रोड।
समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जनता से अपील की है: किसी भी असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों पर दोपहिया वाहनों और सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम प्रयोग करें। आपातकालीन सेवा वाहनों को मार्ग दिए जाएंगे। देहरादून की जनता से अनुरोध है कि निर्धारित डायवर्ट प्लान का पालन करते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करें।
#PresidentDroupadiMurmu #Dehradunvisit #Trafficdiversion #Routeplan #Securityarrangements
Dehradun
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन, कहा- ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया।
Table of Contents
सीएम ने किया “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन
सीएम धामी ने आज “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन के लिए क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सचिवालय कर्मियों से खेल गतिविधियों में भाग लेने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है।
ये लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए करेगा प्रेरित – सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रकाशन आने वाले समय में और अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Dehradun
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी की डोईवाला पुलिस ने नकरौंदा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश करते कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा
देहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी इतने शातिर हैं कि उन्होंने रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि बीते दिनों डोईवाला के नकरौंदा निवासी जियालाल के घर पर उस समय चोरी हुई थी जब वे सपरिवार एक समारोह में गए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था।
इस संबंध में कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। आज चेकिंग के दौरान हर्रावाला बैरियर के पास एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए।
वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी सीज
आरोपियों की पहचान गुरविंदर शुभम और जागीर नाथ निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों आरोपी पेशेवर चोर हैं। इनके खिलाफ डोईवाला के अलावा थाना रायपुर में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी सीज कर दिया है।
Dehradun
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट, जल्द होगा लॉन्च

Dehradun News : भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रज्ञानम्’ नामक एआई आधारित चैटबॉट तैयार किया है। जिसे जल्द ही सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
Table of Contents
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रज्ञानम्’ नामक एआई आधारित चैटबॉट तैयार किया है। ये चैटबॉट भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों पर जिज्ञासुओं के प्रश्नों का त्वरित और संदर्भ आधारित उत्तर देने में सक्षम होगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष ‘प्रज्ञानम्’ चैटबॉट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया और इसकी कार्यप्रणाली तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की।
प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का संगम
कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि ‘प्रज्ञानम्’ प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक अनूठा संगम है। इस चैटबॉट को विशेष रूप से भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों वेद, उपनिषद, पुराण, प्राचीन भारतीय गणित, आयुर्वेद, दर्शन और भारतीय विज्ञान पर आधारित विस्तृत डाटाबैक के आधार पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रमाणिक जानकारी डिजिटल माध्यम से सरल और त्वरित रूप में उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग अत्यंत आवश्यक है और ‘प्रज्ञानम्’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह चैटबॉट विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए एक डिजिटल ज्ञान सहायक के रूप में कार्य करेगा और नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली को शिक्षा में समाहित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही किया जाएगा लांच
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञान और तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, जिसे देवभूमि और ज्ञान की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है, वहां से इस प्रकार की नवाचारपूर्ण तकनीक का विकसित होना पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि देश-विदेश के विद्यार्थी, शोधकर्ता और सामान्य नागरिक भारतीय ज्ञान परंपरा को डिजिटल माध्यम से आसानी से समझ और सीख सकें।
Cricket24 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026
Cricket4 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Trending23 hours agoGudi Padwa 2026 : 19 या 20 मार्च किस दिन है गुड़ी पड़वा पर्व ?, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त
big news6 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
Dehradun22 hours agoमुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को जल्द करें पूरा, CS ने लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में फैसला लेने के दिए निर्देश
Dehradun22 hours agoश्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट, जल्द होगा लॉन्च
uttarakhand weather4 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
big news3 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल






































