Uttarakhand
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने अधिकारीयों को दी ये नसीहत, जानिए क्या कह गए सचिव…
देहरादून – मसूरी चिंतन शिविर में उत्तराखंड के मुख्य सचिव का अधिकारियों को बड़ा संदेश।।
चिंतन शिविर में उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी डॉ एसएस संधू ने अधिकारियों को बढ़ा संदेश दिया है।।
जन कल्याण के प्रयास के लिए सुझाव आते हैं तब हम रूल का हवाला देते हुए ईगो में हम उन्हें NO कर देते हैं।।
नो करने की परंपरा ठीक नहीं।।
अक्सर बड़े शान से बताते हैं, “मैंने नो कर दिया।” यह एप्रोच सही नहीं है।।
जब कैबिनेट हमारे सुझावों पर तुरंत स्वीकृति दे देता है और मुख्यमंत्री पॉजिटिव रहते हैं, तो नीतियों को लेकर हम बार बार रूल का हवाला क्यों देते हैं। उसे बदल कर हम नई नीति भी बना सकते हैं।।
मुख्य सचिव ने यह भी कहा की हमे फैसले लेने से नही डरना चाहिए।।
जन समस्या को लेकर सजग नहीं है और अपने ईगो को हम हमेशा दर्शाते हैं कई कई फाइलों पर हम मना कर देते हैं रूल का हवाला देते हैं जो कि गलत है।।
Dehradun
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Dehradun News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Table of Contents
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून
महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उनका अभिनंदन किया। कई महिलाएं पीली साड़ी और पारंपरिक नथ पहनकर स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुईं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
देहरादून एयरपोर्ट से लेकर शहर तक विभिन्न स्थानों पर नितिन नवीन का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-दमाऊ, फूल-मालाएं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उत्साहपूर्वक मौजूद रहे।
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
- केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?
- पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान, घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे
- उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ
- बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा के दौरान सीतापुर में स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पार्किंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, यात्रियों से अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोपों को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में व्यापारियों ने बंद किया बाजार
केदार धाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन का असर पूरे सीतापुर बाजार में देखने को मिला, जहां व्यापारियों ने समर्थन में बाजार बंद रखा। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग जटाधारी चौक से सीतापुर पार्किंग स्थल तक रैली निकालते हुए पहुंचे।
सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पार्किंग संचालकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए लोगों का कहना था कि श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है और यहां नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है।

गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैछ रहे तीर्थयात्री
आंदोलन के दौरान आयोजित सभा में संगठन के सचिव मनोज सेमवाल ने कहा कि मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल की ओर से पहले भी जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब व्यापारी पार्किंग स्थल पहुंचे तो अंदर के कई दरवाजे बंद मिले और तीर्थ यात्रियों को गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैठना पड़ रहा था।
व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। न तो स्वच्छता की उचित व्यवस्था है और न ही यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर बंद दरवाजे खुलवाए और अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। फिलहाल क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और व्यापारी जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
- केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?
- पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान, घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे
- उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ
- बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
big news
पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान, घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे

Life Certificate Verification : उत्तराखंड के लाखों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन पहले की तुलना में काफी आसान और सुविधाजनक हो गया है।
डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के चलते पेंशनर अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित कर सकते हैं। इससे उन्हें सरकारी दफ्तरों और बैंकों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ेगी।
Table of Contents
पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गया है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से पेंशनर अब घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन
प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख पेंशनर हैं, जबकि देहरादून में 22 हजार से अधिक पेंशनर निवास करते हैं। इन सभी के सत्यापन को सुगम बनाने के लिए “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पेंशनर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों ने किया डिजिटल सत्यापन
देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में स्थापित पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में भी डीएलसी के माध्यम से लगातार सत्यापन किया जा रहा है। यहां पेंशनरों को आधार अपग्रेडेशन के साथ-साथ डिजिटल प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2024 से अब तक इस केंद्र में 1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों का डिजिटल सत्यापन किया जा चुका है।

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने देहरादून जनपद में कार्यभार संभालने के दिन ही कोषागार का निरीक्षण करते हुए अधिक से अधिक पेंशनरों का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि विरिष्ठ पेंशनरों को घर बैठे ही सुविधा का लाभ मिल सकें।
ऐसे करें घर बैठे जीवन प्रमाण का सत्यापन
पेंशनर “जीवन प्रमाण” ऐप के माध्यम से ऑपरेटर आईडी बनाकर घर बैठे भी अपना सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए आधार का अपडेट होना तथा आधार नंबर का मोबाइल नंबर और कोषागार से लिंक होना आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त आईएफएमएस (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) ऐप के जरिए पेंशनर अपनी सत्यापन स्थिति (एक्टिव/इनएक्टिव) ऑनलाइन देख सकते हैं और पेंशन स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
पेंशनरों की सहायता के लिए निदेशालय कोषागार द्वारा 8899890000 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जबकि अधिक जानकारी के लिए treas-fdc-uk@nic.in पर संपर्क किया जा सकता है।
इस डिजिटल पहल से बुजुर्ग पेंशनरों को लंबी कतारों से मुक्ति मिली है और वे सुरक्षित, सरल एवं सुविधाजनक तरीके से घर बैठे सत्यापन कर पा रहे हैं।
Cricket12 hours agoGT vs RR Dream11 Team Qualifier 2 IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Cricket16 hours agoENG-W vs IND-W Dream11 Team Today: पहले टी20I के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और कप्तान विकल्प
Dehradun12 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Champawat12 hours agoचंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Uttarakhand11 hours agoबड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
big news6 hours agoपेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान, घर बैठे कर सकते हैं वेरिफिकेशन, यहां जानें कैसे
Rudraprayag6 hours agoकेदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?
Uttarakhand10 hours agoउत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ






































