Haldwani
मॉर्निंग वॉक बना मौत का सफर: रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक

हल्द्वानी: दिल्ली से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दो युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उत्तर प्रदेश के बरेली अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना सोमवार सुबह इंद्रानगर रेलवे फाटक के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और पटरी के किनारे चल रहे थे। इसी दौरान दिल्ली से आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन वहां पहुंच गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने दोनों घायलों को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस के ज़रिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
हादसे की जांच जारी: पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे की वजह की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और सुबह की सैर पर निकले थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Haldwani
लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग

Lalkuan News : लालकुआं में जंगली हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मौतों के बाद अब वन विभाग की नींद खुली है और विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
लालकुआं में जंगली हाथी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के टांडा रेंज में मानव वन्य जीव की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पूर्व जंगली हाथी के हमले में दो पुरुषों की मौत के 72 घंटों के बाद जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर भी हाथी ने किया हमला
महिला की मौत के अगले दिन फिर शाह पठानी खत्ते से टेम्पो में गेहूँ लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर हाथी ने हमला कर दिय। गनीमत रही की टेम्पो में सवार तीन लोग टेम्पो छोड़कर भाग गए। जिसके बाद हाथी ने गेहूं की बोरियां बर्बाद कर दी।

तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
ऐसे में लगातार हो रही मानव वन्य जीव की घटनाओं के बाद आखिरकार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अधिकारी अपनी गहरी नींद से जागे है जिसके बाद आज वन विभाग ने शाह पठानी खत्ते में लोगों को जागरूक करते हुए जंगलो के नजदीक नही जाने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है।
इस दौरान टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि हाथियों के लिये यह समय सहवास का है जिस कारण हाथी आक्रामक रहते है जनता से अपील है कि वो बिना वजह जंगल में न जाएं। अगर जरूरी है तो समूह के रूप में जाएं।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
Cricket13 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews9 hours agoचंपावत में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत तीन पर आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली पीड़िता…
Breakingnews14 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
Cricket13 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
big news8 hours agoरानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
big news13 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital11 hours agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…
big news6 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के रायपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी







































