Dehradun
उत्तराखंड पर्यटन को लगेगी रफ़्तार: सीएम धामी ने की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की गहन समीक्षा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन नीति-2023 के तहत राज्य में हुए निजी निवेश, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रगति की गहराई से समीक्षा की।
सीएम धामी ने निर्देश दिए कि अब तक हुए निवेश, एमओयू की प्रगति और ग्राउंड पर हो रहे काम की पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय रोजगार, आर्थिक सशक्तिकरण और पलायन रोकने का सबसे मजबूत माध्यम है।
मुख्यमंत्री ने खासकर शीतकालीन पर्यटन के प्रचार-प्रसार, पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे मसूरी व नैनीताल की कैरिंग कैपेसिटी का आकलन कर नए पर्यटन स्थलों के विकास पर बल दिया।
सीएम धामी ने पर्वतीय क्षेत्रों के अधिक से अधिक परिवारों को होम-स्टे से जोड़ने, ट्रैकिंग रूट्स के आसपास स्वरोजगार को बढ़ावा देने और ‘ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम-स्टे अनुदान योजना’ को तेज़ी से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना को प्रभावी ढंग से संचालित कर युवाओं को समय पर ऋण और अनुदान उपलब्ध कराने को कहा।
उन्होंने ‘गोल्जू कॉरिडोर’ (अल्मोड़ा, चम्पावत, घोड़ाखाल) के मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम शुरू करने और रुद्रप्रयाग के धार्मिक स्थलों को एकीकृत पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे खेलों को नियमित रूप से संचालित करने और प्रचार-प्रसार के लिए विशेष बजट का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
सीएम धामी ने राज्य में विवाह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संभावित स्थलों की पहचान कर प्रचार अभियान चलाने और गंगोत्री व ध्याणोत्थान क्षेत्र को ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ के रूप में विकसित करने के लिए एक माह में कार्ययोजना पेश करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के तहत अब तक 1085 लाभार्थियों को करीब 50 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है और राज्य में कुल 5331 होम-स्टे पंजीकृत हो चुके हैं। 2025-26 में 245 नए होम-स्टे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। टिहरी, नैनीताल और चमोली जिलों में योजना को खास सफलता मिली है। वहीं, ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना से 115 गांवों के 584 स्थानीय लोगों को जोड़ा गया और अब तक 18 ट्रैकिंग सेंटर विकसित किए गए हैं।
राज्य में 5 करोड़ से अधिक की उच्च मूल्य परियोजनाओं और 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए ‘पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना’ भी चलाई जा रही है। इसमें अब तक 909 आवेदन दर्ज हुए हैं, जिनमें 70% निवेशक स्थानीय हैं और 5 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर रहे हैं।
बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये ‘गेम चेंजर योजनाएं’ न सिर्फ पर्यटन को गति दें, बल्कि युवाओं, महिलाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं। उन्होंने पारदर्शिता से अनुदान वितरण और निवेश को ज़मीनी स्तर पर परिणाम में बदलने पर खास ज़ोर दिया।
Dehradun
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट, जल्द होगा लॉन्च

Dehradun News : भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रज्ञानम्’ नामक एआई आधारित चैटबॉट तैयार किया है। जिसे जल्द ही सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।
Table of Contents
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने तैयार किया ‘प्रज्ञानम्’ AI चैटबॉट
श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रज्ञानम्’ नामक एआई आधारित चैटबॉट तैयार किया है। ये चैटबॉट भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों पर जिज्ञासुओं के प्रश्नों का त्वरित और संदर्भ आधारित उत्तर देने में सक्षम होगा।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष ‘प्रज्ञानम्’ चैटबॉट का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया और इसकी कार्यप्रणाली तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की।
प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का संगम
कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि ‘प्रज्ञानम्’ प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक अनूठा संगम है। इस चैटबॉट को विशेष रूप से भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों वेद, उपनिषद, पुराण, प्राचीन भारतीय गणित, आयुर्वेद, दर्शन और भारतीय विज्ञान पर आधारित विस्तृत डाटाबैक के आधार पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम नागरिकों को भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रमाणिक जानकारी डिजिटल माध्यम से सरल और त्वरित रूप में उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग अत्यंत आवश्यक है और ‘प्रज्ञानम्’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह चैटबॉट विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए एक डिजिटल ज्ञान सहायक के रूप में कार्य करेगा और नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली को शिक्षा में समाहित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही किया जाएगा लांच
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञान और तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, जिसे देवभूमि और ज्ञान की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है, वहां से इस प्रकार की नवाचारपूर्ण तकनीक का विकसित होना पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि देश-विदेश के विद्यार्थी, शोधकर्ता और सामान्य नागरिक भारतीय ज्ञान परंपरा को डिजिटल माध्यम से आसानी से समझ और सीख सकें।
Dehradun
मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को जल्द करें पूरा, CS ने लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में फैसला लेने के दिए निर्देश

Dehradun News : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री की 10-10 घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए।
Table of Contents
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की गई। सीएस ने कहा कि जिस योजना अथवा परियोजना को किसी कारणवश पूर्ण करना संभव नहीं है और जिसका विलोपन किया जाना है, उसका प्रस्ताव अगले 15 दिवस के भीतर मुख्यमंत्री घोषणा सैल को प्रस्तुत किया जाए। निर्धारित अवधि में प्रस्ताव प्राप्त न होने की स्थिति में ये माना जाएगा कि संबंधित विभाग उस परियोजना को पूरा करेगा।
मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें – सीएस
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है, उनके संबंध में संबंधित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक औरर जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर यह स्पष्ट किया जाए कि परियोजना को क्रियान्वित किया जाना है अथवा नहीं।
उन्होंने इसी तरह के अंतर-विभागीय मुद्दों को भी आपसी समन्वय से शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर त्वरित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के लिए भूमि और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा सकती हैं, उन पर तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाए, जबकि जो परियोजनाएं व्यवहारिक नहीं हैं, उनके विलोपन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।

10-10 कार्य आधारित घोषणाओं पर भी तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की 10-10 कार्य आधारित घोषणाओं के अंतर्गत आने वाले कार्यों को भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सकता है, उनकी सभी औपचारिकताएं तत्काल पूर्ण कर उन्हें क्रियान्वित किया जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित जो कार्य किए जा सकते हैं, उनके लिए तत्काल शासनादेश जारी किए जाएं तथा जो कार्य संभव नहीं हैं, उनके विलोपन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। इसी प्रकार, पेयजल योजनाओं से संबंधित कार्यों के बारे में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अगले 20 दिनों के भीतर ये स्पष्ट कर लिया जाए कि कौन-कौन से कार्य क्रियान्वित किए जा सकते हैं और कौन से नहीं।
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Cricket8 hours agoएबटाबाद फाल्कन्स बनाम लाहौर ब्लूज़ नेशनल टी20 कप 2026 मैच 19 (16-03-2026)..
Cricket7 hours agoइंडिया कैपटैंस बनाम साउथर्न सुपर स्टार्स लीजेंड लीग क्रिकेट मैच 6 (16 मार्च 2026)..
Dehradun4 hours agoदेहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान
Uttarakhand7 hours agoUttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Nainital7 hours agoनैनीताल : मुक्तेश्वर के सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
big news5 hours agoबड़ी खबर : हल्द्वानी में आंधी-तूफान का कहर, स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में दबे आठ लोग
big news8 hours agoअल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Cricket3 hours agoNZ vs SA Dream11 Prediction 2nd T20i : 16 Mar 2026








































