Dehradun
उत्तराखंड में आज तबाही मचाएगी बारिश! देखें किन जिलों में खतरे की घंटी – येलो अलर्ट जारी!

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खासकर पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और सड़कों पर मलबा-बोल्डर गिरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एहतियातन येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
लगातार बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं, बावजूद इसके लोग खतरा उठाकर सफर कर रहे हैं। भूस्खलन की डरावनी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने सभी रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही इस बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। प्रशासन और मौसम विभाग की अपील है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
Dehradun
धर्म, अस्मिता और ‘उत्तराखंड के गौरव’ के असली रक्षक बने मुख्यमंत्री धामी! पाखंडियों पर टूटा कानून का कहर

देहरादून: उत्तराखंड की पहचान संस्कृति, परंपरा, और आध्यात्मिकता से है। ‘देवभूमि’ कहलाने वाले इस पावन राज्य में हर कण में आस्था है और हर नागरिक के जीवन में शांति, सहिष्णुता और सद्भाव बसता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में कुछ असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों ने इसकी मर्यादा को भंग करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, जिसे सीएम धामी के धाकड़ प्रहार ने ध्वस्त कर दिया।
उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता और धार्मिक मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों पर अब सरकार ने सीधा वार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू हुए सख्त अभियानों का असर अब साफ दिख रहा है। असामाजिक तत्वों में कानून का डर और खौफ दोनों है।
धर्मांतरण पर कड़ा कानून, अस्मिता की रक्षा का मजबूत संकल्प
पहले प्रदेश में लालच, भय या धोखे से धर्मांतरण की घटनाएं प्रकाश में आती रहती थी लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सीएम धामी ने ये स्पष्ट कर दिया कि उत्तराखंड की धार्मिक स्वतंत्रता की मर्यादा को किसी भी कीमत पर लांघने नहीं दिया जाएगा। वर्ष 2022 में पारित उत्तराखंड धर्म‑स्वतंत्रता अधिनियम, 2022 के तहत जबरन धर्मांतरण को गैर-जमानती और संज्ञेय अपराध घोषित किया गया। दोषियों को 2 से 10 वर्ष की सज़ा और ₹25,000 से ₹10 लाख तक जुर्माना का प्रावधान किया गया है। हाल ही में छांगुर बाबा गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमा भी इसी संकल्प का परिचायक है।
ऑपरेशन कालनेमी: छद्म वेशधारियों पर करारा वार
प्रदेश में भगवा चोले और धार्मिक पहचान की आड़ में लोगों को ठगी का शिकार बनने वाले और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों की तेजी से पहचान हो रही है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन कालनेमि” एक ऐसा सशक्त अभियान है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड की शांति, सुरक्षा और संस्कृति की रक्षा करना है।
प्रदेश के 13 जिलों में चलाए जा रहे इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 2448 लोगों की पहचान की गई, 377 संदिग्धों को चिह्नित किया गया और भगवा चोले की आड़ में पहचान छिपा कर लोगों को ठगने पर 222 अभियुक्तों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है जबकि 140 गिरफ्तारियां सुनिश्चित की गईं।
इस अभियान के तहत संवेदनशील इलाकों में पहचान पत्र, निवास प्रमाण, और दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है ताकि कोई ढोंगी बच न पाए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह प्रमाणित किया है कि जब नेतृत्व संकल्पित हो, तो अस्मिता पर उठे हर हाथ को रोका जा सकता है।धर्म की रक्षा, अस्मिता की सुरक्षा, और प्रदेश की आत्मा – उत्तराखंडीयत की पहचान बनाए रखना ही धामी सरकार का मूल मंत्र है।
Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी का किया स्वागत, भेंट किया चारधाम प्रसाद और हिमालयी उत्पाद

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं अभिनंदन किया | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद एवं देवभूमि उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस आफ हिमालया” के स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मध्य दोनों राज्यों के हितों से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई |
Dehradun
उत्तराखंड वालों सावधान! आज-कल कुदरत बरपा सकती है कहर

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (रविवार) और कल (सोमवार) को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ तेज़ बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है।
बारिश के बाद कई जगहों पर मलबा आने से रास्ते भी बंद हो गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में 39 सड़कें बंद हैं, जिनमें से 34 सड़कें ग्रामीण इलाकों की हैं। इन सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से पहाड़ी इलाकों की यात्रा न करने की अपील की है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…