Dehradun
दून यूनिवर्सिटी और NRDC के बीच ऐतिहासिक समझौता, इनोवेशन और स्टार्टअप को मिलेगा नई उड़ान

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की पहल पर राजभवन में दून विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (एनआरडीसी) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। यह राज्य में अपनी तरह की पहली साझेदारी है, जिसमें एनआरडीसी ने किसी राज्य विश्वविद्यालय से औपचारिक रूप से समझौता किया है। एनआरडीसी, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का एक उपक्रम है, जिसका उद्देश्य अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा बौद्धिक सम्पदा का व्यावसायीकरण करना है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत-2047 के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि यह ऐतिहासिक क्षण न केवल दून विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि सम्पूर्ण उच्च शिक्षा जगत और राज्य के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शि क्षण के केंद्र नहीं हैं, बल्कि उत्कृष्ट अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान-आधारित विकास के प्रेरणास्थल होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि दून विश्वविद्यालय ने अन्य विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के लिए नई राह खोली है।

राज्यपाल ने कहा कि यह समझौता दून विश्वविद्यालय को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहाँ अनुसंधान कार्य अकादमिक दायरे से निकलकर उद्योगों, स्टार्टअप्स और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़ सकेगा। इससे विश्वविद्यालय आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा और बाहरी वित्तीय संसाधनों पर निर्भरता कम होगी।

इस अवसर पर एनआरडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर अमित रस्तोगी ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि एनआरडीसी, दून विश्वविद्यालय को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि एनआरडीसी विश्वविद्यालय के पेटेंट फाइलिंग कार्यों में सहायता करेगा और भविष्य में तकनीकी एवं ज्ञान के हस्तांतरण के माध्यम से उद्योगों से जुड़ाव को बढ़ाएगा, जिससे राज्य की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। यह साझेदारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उद्यमशीलता कौशल विकसित करने और स्टार्टअप की संभावनाओं को साकार करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।
दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय एवं विभिन्न विभाग-विशेष रूप से पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन विद्यालय, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, भूविज्ञान विभाग और डिजाइन स्कूल- अब अपने शोध कार्य को बौद्धिक सम्पदा निर्माण की दिशा में पुनर संरेखित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विभागों के संकाय सदस्य मौलिक एवं अनुप्रयुक्त शोध में सक्रिय हैं और उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले अनेक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। अब एनआरडीसी के सहयोग से विश्वविद्यालय अनुसंधान, पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिजाइन एवं अन्य बौद्धिक संपदाओं की सुरक्षा एवं व्यावसायीकरण की दिशा में ठोस कार्य करना है।
Dehradun
सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

Dehradun News : देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दिल्ली का एक पर्यटक नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में आज हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद संभावित स्थानों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव
SDRF जवानों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रायपुर में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के रायपुर में एक ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक कमरे या ऑफिस में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान कांच लगने से हुआ था घायल
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच एक युवक को कांच लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कहासुनी किन परिस्थितियों में हुई और युवक को कांच कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।
मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Uttarakhand
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री अनिल गोयल, श्री राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से श्री सत्यपाल, श्री सतेंद्र, श्री जसपाल, श्री सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
Uttarakhand22 hours agoटनकपुर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,छात्रों को दिए सफलता के मंत्र..
Uttarakhand21 hours agoDehradun : नौकरी के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
Uttarakhand22 hours agoDehradun News: चीनी की बढ़ती कीमत और E20 पेट्रोल के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Uttarakhand20 hours agoएजुकेशन कॉन्क्लेव : राज्यपाल ने गढ़वाल पोस्ट अवॉर्ड्स समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 हस्तियों को किया सम्मानित
Cricket6 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Uttarakhand20 hours agoदेहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा
big news3 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी






































