Roorkee
फर्जी बाबाओं पर पुलिस का कहर! ऑपरेशन कालनेमि में एक ही झटके में 44 ढोंगी हुए गिरफ्तार

रुड़की: उत्तराखंड में फर्जी बाबाओं और ढोंगी साधुओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में हरिद्वार जिले की अलग-अलग थाना पुलिस ने अब तक 44 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।
ये सभी आरोपी साधु-संतों का भेष धरकर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और तरह-तरह के झूठे दावे कर आम लोगों और श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इनकी वजह से भीड़-भाड़ और संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बन रही थी।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में चला अभियान
हरिद्वार पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत जिलेभर में चेकिंग और गश्त तेज की। इसी दौरान रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गंगनहर पटरी और रेलवे स्टेशन के पास गश्त करते हुए कई बहुरूपी बाबाओं को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।
दरगाह क्षेत्र से भी गिरफ्तार
वहीं, पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दरगाह और आस-पास के इलाकों में सघन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से आए फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया। इन सभी को नियमानुसार कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।
अन्य इलाकों में भी कार्रवाई
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 11 फर्जी बाबाओं को पकड़ा, जबकि खानपुर पुलिस ने एक और भगवानपुर पुलिस ने दो फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि ये लोग धर्म की आड़ में लोगों को ठग रहे थे और सनातन संस्कृति की छवि भी धूमिल कर रहे थे।
सीएम धामी के निर्देश पर ऑपरेशन कालनेमि
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया जा रहा है। इसका मकसद उन ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है, जो साधु-संतों का भेष बनाकर भोली-भाली जनता को ठगते हैं।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि यह अभियान अब रुकने वाला नहीं है। आगे भी फर्जी बाबाओं और धार्मिक आड़ में ठगी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और लगातार कार्रवाई होती रहेगी।
Roorkee
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

Roorkee News : रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक डबल मर्डर से सनसनी मच गई। यहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग के शक के चलते अपनी बहन और पड़ोस के युवक की हत्या कर दी।
Table of Contents
रूड़की में सुबह-सुबह डबल मर्डर से सनसनी
रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते भाई द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य तथ्यों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Roorkee
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने गुरुवार को कई नर्सिंग होम और क्लीनिकों का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों से जुड़ी कमियां सामने आने पर तीन संस्थानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई।
Table of Contents
रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।
ये अभियान रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण कार्यालय के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के निर्देशन में चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर टीम ने रुड़की क्षेत्र में संचालित विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की।
रिकॉर्ड और मौके की व्यवस्थाओं का किया गया मिलान
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के साथ मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का मिलान किया। टीम ने पंजीकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता और संस्थानों के संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों की भी जांच की।

3 नर्सिंग होम और क्लीनिक किए सील
विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ संस्थानों में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सकों में से संबंधित चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन से संबंधित अन्य मानकों की भी पड़ताल की। जांच के बाद नियमों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए ममता नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक और शुक्ला क्लीनिक को सील कर दिया गया।
निजी अस्पताल संचालकों में बढ़ी हलचल
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद रुड़की क्षेत्र में निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। विभाग की कार्रवाई को निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े नियमों का पालन जरूरी है।
Roorkee
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम

Roorkee News : रूड़की से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बहनों के पति को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सबसे पहले प्रीत विहार क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब शाम 7:20 बजे संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पहली बहन को मारने के बाद दूसरी को भी मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उन पर भी गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली संदीप के कंधे में लगी, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का इलाज जारी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Dehradun10 hours agoDAV कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
Ramnagar11 hours agoरामनगर नगर पालिका में कुमाऊं कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण, मौके पर मचा हड़कंप
Rudraprayag9 hours agoरूद्रप्रयाग में विजिलेंस का एक्शन, दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार
big news10 hours agoवोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, SIR हुआ खत्म, 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
Uttarkashi4 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, पीएचसी आराकोट में आग लगने से सेवानिवृत्त ANM की मौत






































