Accident
आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना।

रूडकी – बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही घटना की सूचना आईआईटी प्रशासन और परिजनों को दे दी है।

घटना आज सुबह साढ़े चार बजे करीब बताई जा रही है। थाना कलियर क्षेत्र में. कावड़ पटरी धनोरी (उत्तरा टेक कॉलेज के पास ) मोटरसाइकिल साइकिल सवार दो व्यक्तियों की मोटर साईकिल दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली। दोनों को गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों उत्तराखंड आई आईटी रुड़की के पीएचडी के छात्र थे।
मृतकों के नाम
1-शशि गौरव पुत्र शशि भूषण सिन्हा निवासी ग्राम धनामा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार ( 33) -अध्ययन आई आई टी रुड़की
2-कमलेश मीणा पुत्र बाबू लाल मीणा निवासी नीम का थाना राजस्थान हाल पता -अध्ययन आई आई टी रुड़की ( 34 वर्ष)
Accident
बड़ी खबर : चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला, युवक की मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले के गोपेश्वर में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिस से उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार का कुचला
चमोली जिले के गोपेश्वर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक ट्रक के नीचे फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी, पुत्र कलम सिंह, निवासी लॉ कॉलेज के समीप, गोपेश्वर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। युवक बाइक सहित ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जिसे जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर तेजी से बढ़ रहा था। रास्ते में पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि भागने के दौरान लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर ट्रक ने मुकेश नेगी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में खनन सामग्री लेकर चलने वाले तेज रफ्तार ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
Uttarkashi
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत

Uttarkashi Accident :उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जरड़ा खड्ड के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर संख्या JK-02 CS-0136 किसी कार्य के सिलसिले में यमुनोत्री हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान जरड़ा खड्ड के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक की मौके पर मौत
राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्गम खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

जम्मू-कश्मीर निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह, निवासी डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में की है। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी
चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र रावत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में डंपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Cricket19 hours agoSophia Gardens Cricket Ground, Cardiff: इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और महत्वपूर्ण जानकारियां
big news20 hours agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर
Cricket17 hours agoZim vs Ban Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-XI
Champawat21 hours agoharela 2026 : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा हरेला, CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया मंत्र
Breakingnews21 hours agoसिलक्यारा टनल में फिर से बड़ा हादसा, लाइनिंग गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत
Breakingnews16 hours agoदेहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dehradun14 hours agoकल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
Cricket1 hour agoLanka Premier League Schedule 2026: जानिए पूरा शेड्यूल, टीमें, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी





































