Dehradun
PM Modi का स्पेशल गिफ्ट! उत्तराखंड के किसानों को 2 अगस्त को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा

PM Modi special gift
देहरादून: उत्तराखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त आगामी 2 अगस्त को जारी की जाएगी। इससे उत्तराखंड के करीब 8,28,787 किसानों को कुल 184.25 करोड़ रुपये की राशि का सीधा लाभ मिलेगा।
यह जानकारी बुधवार को उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बनारस स्थित बनोली गांव से इस किश्त को जारी करेंगे। कार्यक्रम शनिवार 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
उत्तराखंड के लिए अब तक 3111.49 करोड़ रुपये
अब तक राज्य के किसानों को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 20वीं किश्त के तहत 8 लाख से ज्यादा किसानों को यह राहत राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून में
उत्तराखंड में इसका मुख्य आयोजन हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल, गढ़ी कैंट, देहरादून में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम स्तर, केवीके और केंद्रीय कृषि संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन स्थलों पर टू-वे वीडियो कनेक्शन की व्यवस्था होगी….जिससे किसान सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद कर सकेंगे।
किस जिले को कितनी राशि मिलेगी
अल्मोड़ा: 1,05,088 किसानों को 23.62 करोड़ रुपये
बागेश्वर: 49,982 किसानों को 8.68 करोड़ रुपये
चमोली: 47,262 किसानों को 9.77 करोड़ रुपये
चंपावत: 37,699 किसानों को 8.21 करोड़ रुपये
देहरादून: 44,873 किसानों को 12.07 करोड़ रुपये
हरिद्वार: 1,03,062 किसानों को 23.03 करोड़ रुपये
नैनीताल: 54,849 किसानों को 12.06 करोड़ रुपये
पौड़ी गढ़वाल: 58,532 किसानों को 12.94 करोड़ रुपये
पिथौरागढ़: 60,822 किसानों को 13.27 करोड़ रुपये
रुद्रप्रयाग: 39,987 किसानों को 9.01 करोड़ रुपये
टिहरी गढ़वाल: 1,09,570 किसानों को 24.26 करोड़ रुपये
उधम सिंह नगर: 76,592 किसानों को 16.51 करोड़ रुपये
उत्तरकाशी: 49,469 किसानों को 10.83 करोड़ रुपये
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का मकसद किसानों को सीधे लाभ पहुंचाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
Dehradun
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत

President Droupadi Murmu’s Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत देहरादून पहुंच चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्थानीय विधायक ने उनका स्वागत किया।
Table of Contents
POP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंच गई हैं। शनिवार को वो भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है और कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अलर्ट मोड में सुरक्षा बल
राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। देहरादून के महत्वपूर्ण चौराहों, मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के निर्धारित आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दून शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की हो रही जांच
सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए दून पुलिस द्वारा शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं सत्यापन अभियान भी तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम को समय रहते रोका जा सके।
Dehradun
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार

Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक विशेष पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।
Table of Contents
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
देहरादून सहित राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। टपकेश्वर महादेव मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और देश को नई दिशा मिली है।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Ramnagar22 hours agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Breakingnews20 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल
big news4 hours agoशूटिंग के ‘चैंपियन कोच’ जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
big news2 hours agoहल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nainital53 minutes agoकैंची धाम मेले को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, 13 जून से 16 जून की रात तक रूट डायवर्ट, देखें प्लान
Cricket3 hours agoENG-W vs SL-W Dream11 Team Match 1 ICC Wt20 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket35 minutes agoIND vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: आज की बेस्ट विनिंग टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Dehradun33 minutes agoPOP में शामिल होने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया स्वागत







































