Dehradun
उत्तराखंड वासियों को तोहफ़ा! 170 KM लंबी रेल लाइन से सफर होगा आसान

देहरादून: उत्तराखंडवासियों के लिए एक और बड़ी सौगात की तैयारी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में 170 किलोमीटर लंबी नई टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर काम शुरू करने की पूरी योजना तैयार कर ली है। इस संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक सहमति देने के लिए पत्र भेजा गया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य सरकार भी जल्द ही केंद्र को सहमति पत्र भेजेगी। इसके बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू होने की संभावना और भी मजबूत हो गई है।
टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को कुमाऊं क्षेत्र में रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। करीब 170 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का अंतिम सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। अब अगला कदम राज्य सरकार से चर्चा और अनुमति लेना है। एक बार अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जा सकता है।
गढ़वाल-कुमाऊं के बीच रेल संपर्क का नया अध्याय
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के बन जाने से राज्य के कर्णप्रयाग और बागेश्वर जैसे पर्वतीय शहर रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जो पर्यटन और स्थानीय विकास दोनों को नई रफ्तार देगा। वहीं, राज्य की एक अन्य अहम परियोजना ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के भी 2026 तक पूरी होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री धामी ने दिए तेज़ी से कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं, ताकि काम की शुरुआत बिना देरी हो सके। उन्होंने कहा, ‘बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन पर काम शुरू करने के लिए तमाम प्रक्रियाएं तेज़ी से पूरी की जा रही हैं।’
धामी ने आगे बताया कि ऋषिकेश-उत्तरकाशी और देहरादून-सहारनपुर रेल लाइनों की अंतिम DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) भी तैयार की जा रही है। साथ ही केंद्र सरकार राज्य में रेल नेटवर्क को और मजबूत करने में पूरा सहयोग दे रही है।
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन न सिर्फ सफर को आसान बनाएगी, बल्कि कुमाऊं की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। अब प्रदेशवासियों को इस परियोजना पर काम शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है!
Dehradun
थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, कर्णप्रयाग संगम तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

देहरादून: थराली की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का आज निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थीं। पहले दिल्ली और फिर देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुन्नी देवी शाह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें एक सशक्त और जनसेवी नेता के रूप में याद कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा, जहां क्षेत्र के लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह की आत्मीय मुलाकात, घायल जवानों को मिला हौंसला और स्नेह

Uttarakhand Governor meets brave soldiers injured in the Dharali disaster.
देहरादून, राजभवन: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल का दौरा किया और हाल ही में उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में घायल हुए जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
राज्यपाल ने अस्पताल में भर्ती जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके साहस, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने जवानों से आपदा के दौरान उनके अनुभव भी सुने और उनके अदम्य मनोबल और सेवाभाव की प्रशंसा की।
राज्यपाल ने जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उपस्थित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि घायल सैनिकों को हर संभव उपचार सुविधा और देखभाल उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Dehradun
सीएम धामी की निगरानी में आपदाग्रस्त धराली में युद्धस्तर पर राहत अभियान

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली हेलीपैड से सुबह सात बजे से हेलिकॉप्टर्स की आवाजाही का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर तक 128 लोगों को हर्षिल से हेलिकॉप्टर के जरिए मातली हैलिपैड पहुंचाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने में लिये आज फिर से धराली क्षेत्र के भ्रमण पर रवाना हुए हैं। आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुँचाने और लापता लोगों की खोजबीन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
बुनियादी सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था की बहाली के लिए विभिन्न एजेंसियां निरंतर जुटी हुई हैं। हर्षिल बगोरी में मोबाईल सेवा बहाल कर दी गई है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Crime2 years ago
पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।