Uttarakhand
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट मई 2023 से पहले हो जाएगा तैयार, समिति का कार्यकाल छह महीने बढ़ा।
देहरादून – उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट अब मई 2023 तक आएगी। शासन ने विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में यूसीसी लागू करने के लिए अब तक सवा दो लाख से अधिक सुझाव पहुंचे हैं, लेकिन समिति अभी क्षेत्र में जाकर जन संवाद का अभियान पूरा नहीं कर पाई है। उसे 16 दिसंबर को श्रीनगर गढ़वाल और 20 दिसंबर को देहरादून में जन संवाद करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 मई 2022 को राज्य में समान नगारिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि.) की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। माना जा रहा था कि समिति छह महीने में अपनी रिपोर्ट दे देगी। लेकिन समिति को रिपोर्ट के लिए जनता के सुझाव जुटाने में समय लग रहा है। समिति ने ऑनलाइन सुझाव प्राप्त करने के लिए एक वेबसाइट भी तैयार की। समिति के पास अब तक 2.25 लाख सुझाव पहुंच चुके हैं।
समिति 30 से अधिक स्थानों पर जाकर लोगों से चर्चा कर चुकी है और उनसे सुझाव प्राप्त कर चुकी है। सुझाव लेने का काम बेशक अंतिम दौर में है, लेकिन अभी उसे इन सभी सुझावों का अध्ययन कर इनके आधार पर ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार करनी है। इसलिए समिति की ओर से कार्यकाल छह महीने बढ़ाने का प्रस्ताव आया। अपर मुख्य सचिव (गृह) राधा रतूड़ी ने समिति का कार्यकाल अगले छह महीने के लिए 27 मई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।
ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने शासन से स्टॉफ की मांग की है। शासन से तीन कानूनी मामलों के जानकार लॉ इंटर्न और 10 कर्मचारी मांगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये स्टॉफ आउटसोर्स होगा।
विशेषज्ञ समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि शासन ने विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया है। समिति को अभी दो और स्थानों पर जाकर जनता से सुझाव प्राप्त करने हैं। इसके बाद सभी सुझावों को पढ़कर उनकी रिपोर्ट बनाने का फुल टाइम काम शुरू होगा।
Dehradun
त्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत, 2 घायल

Dehradun News : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
Table of Contents
त्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
त्यूणी तहसील क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। बताया गया कि कार सड़क से नीचे करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के कारण रेस्क्यू टीम को शव और घायलों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
एसडीआरएफ ने घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव के साथ दोनों घायलों को भी खाई से बाहर निकाला गया।

दर्दनाक हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी भेजा गया। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी के रूप में हुई है। वो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के फतापुर का रहने वाला था।
वहीं, घायलों की पहचान 27 वर्षीय सुनील मंडल और ऋषभ के रूप में हुई है। सुनील मंडल दिल्ली के महावीर एन्क्लेव के निवासी बताए गए हैं, जबकि ऋषभ देहरादून का रहने वाला है।
big news
कल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : कल यानी 4 अक्टूबर को चंपावत के बनबसा में प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है।
Table of Contents
कल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक
कल बनबसा में धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे एनएचपीसी परिसर, बनबसा में प्रस्तावित है। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विभागों की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कई प्रस्तावों पर निर्णय भी लिए जा सकते हैं।
चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले चंपावत में पहली बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ऐसे में जिले के स्तर पर भी इस बैठक को खास माना जा रहा है। बैठक को लेकर संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और कैबिनेट के सामने रखे जाने वाले प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देहरादून से बाहर होती रही हैं बैठकें
उत्तराखंड सरकार समय-समय पर देहरादून से बाहर भी कैबिनेट बैठक आयोजित करती रही है। इसी क्रम में इस बार बैठक के लिए चंपावत जिले के बनबसा को चुना गया है। बैठक में क्षेत्र से जुड़े विषयों के साथ प्रदेशहित से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Uttarakhand
वीकेंड पर उत्तराखंड में उमड़ा सैलाब, कैंची धाम से लेकर मसूरी में लगा लंबा जाम

Uttarakhand News : उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम साफ होते ही वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ी भीड़ का असर अब सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक कई स्थानों पर लंबा जाम लग रहा है।
Table of Contents
वीकेंड पर उत्तराखंड में उमड़ा सैलाब
वीकेंड पर उत्तराखंड में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। शुक्रवार से ही शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने लगी थी, जबकि शनिवार को स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। माल रोड के भगत सिंह चौक, लाइब्रेरी चौक और किंग्रेग सहित कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
मसूरी में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था
जाम का असर इतना रहा कि आम लोगों और पर्यटकों के साथ-साथ एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी जाम में फंसे रहे। भगत सिंह चौक के आसपास स्थिति ज्यादा गंभीर रही, जहां एंबुलेंस के फंसने से यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

कैंची धाम के रास्ते में तीन घंटे से ज्यादा जाम
नैनीताल जिले में कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने भी यातायात का दबाव बढ़ा दिया। शुक्रवार को भीमताल से कैंची धाम के बीच कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। यात्रियों और पर्यटकों को तीन घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
इसका असर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की तरफ आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ा। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ गया।
ऋषिकेश में भी वाहनों की लंबी कतार
सुपर वीकेंड के चलते ऋषिकेश में भी ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। नेपालीफार्म से नीरगढ़ तक का सफर तय करने में लोगों को करीब ढाई घंटे तक का समय लगा। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से यातायात नियंत्रित करने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ब्रह्मपुरी से लक्ष्मणझूला होते हुए पशुलोक बैराज की ओर भेजा गया, ताकि मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके।
ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक भी जाम
चारधाम यात्रा में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग के बीच सुबह से ही वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद स्थिति और बिगड़ी और वाहनों की कतार करीब सात किलोमीटर तक पहुंच गई।
Dehradun20 hours agoदेहरादून में किराये के मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
big news2 hours agoकल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Uttarakhand2 hours agoवीकेंड पर उत्तराखंड में उमड़ा सैलाब, कैंची धाम से लेकर मसूरी में लगा लंबा जाम
Uttarkashi3 hours agoयमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वालों की संख्या हुई 34
Dehradun30 minutes agoत्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत, 2 घायल





































