Breakingnews
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सडक हादसों में घायलों की मदद करने वाले स्थानीय लोगों को Good Samaritans पुरस्कार से किया सम्मानित।
देहरादून – पुलिस मुख्यायल में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पौड़ी गढ़वाल के थाना धुमाकोट क्षेत्रांतर्गत सिमड़ी गांव के पास हुई बस दुर्घटना में राहत, खोज एवं बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग एवं घायलों की सहायता करने वाले स्थानीय लोगों को Good Samaritans Scheme के तहत कुल 85 हजार रूपए नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

4 अक्टूबर को पौड़ी गढ़वाल के सिमड़ी गांव के पास देर सायं बारात की एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें 34 लोगों की मृत्यु एवं 19 लोग घायल हुए थे। इस विषम परिस्थितियों में राहत, खोज एवं बचाव कार्य में स्थानीय लोगों (जनार्दन प्रसाद जोशी, राजेश कुमार, संदीप सिंह, दिनेश सिंह रावत, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह, आशीष जोशी व प्रवेन्द्र सिंह) द्वारा पुलिस का काफी सहयोग किया।

इस पर अशोक कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। उत्तराखंड में ही हर वर्ष हम 1000 जिंदगियां सड़क हादसे में खोते हैं। पूरे देश में यह आकड़ा लगभग डेढ़ लाख है, जो बहुत बड़ी संख्या है। इसके प्रति केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बहुत गंभीर है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि में कमी लाये जाने के उद्देश्य से Good Samaritans Scheme प्रारम्भ की गयी है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले अच्छे व्यक्ति/व्यक्तियों (Good Samaritans) को पुरस्कृत किया जाता है। इसी क्रम में राज्य सरकार के अनुमोदन से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा Good Samaritans पुरस्कार योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत यदि कोई व्यक्ति निम्नलिखित कार्यों में से कोई कार्य करता है, तो उत्तराखण्ड पुलिस उसे नगद इनाम और प्रशंसा पत्र प्रदान करती है।
सड़क सुरक्षा के लिए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों की भूमिका है। लोग पुलिस को सूचना देने से डरते हैं कि पुलिस अनेक तरह के सवाल पूछेगी लेकिन इन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण किसी की जिंदगी बचाना है इसीलिए यह स्कीम चलाई गई है। आप लोग इस राज्य में यह पुरस्कार पाने वाले पहले लोग हैं और आप सभी ने बहुत अच्छा किया बहुत मेहनत आप लोगों ने की है इतनी रात में घायलों को इतनी गहरी खाई से लाया गया। आप लोगों ने रिस्क उठाकर इतना बड़ा कार्य किया है उसके लिए हम आप सब के आभारी हैं।
सेवा का कार्य पुरस्कार के लिए नहीं बल्कि किसी की जिंदगी बचाने के लिए किया जाता है। जिसे हमने स्कीम के साथ शुरू किया है जिससे सभी लोगों तक एक पॉजिटिव मैसेज जाएगा। हमें लोगों के मन से यह भ्रांति निकालनी है कि अगर किसी की सहायता करेंगे तो पुलिस हमसे ही सवाल पूछेगी। ऐसा नहीं है आप आगे बढ़कर सहायता करेंगे तो पुलिस आपको सम्मानित करेगी। यही संदेश हम देना चाहते हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं Good Samaritans के साथ दुर्घटनाओं के कारण एवं उनसे बचाव के उपायों पर चर्चा भी की गयी।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

BC Khanduri Death : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन हो गया है। खंडूरी की पुत्री व विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने क
Table of Contents
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन
उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है।
लंबे समय से बीमार चल रहे BC khanduri का देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनकी पुत्री और विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने की है।

बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक थे बीसी खंडूरी
उत्तराखंड की राजनीति में बीसी खंडूरी एक बड़े और प्रभावशाली चेहरे के रूप में जाने जाते थे। सादगी, अनुशासन और साफ-सुथरी छवि के लिए पहचाने जाने वाले खंडूरी ने राज्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। साल 2007 में वो पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे और बाद में दोबारा भी उन्हें राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
Breakingnews
दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….

देहरादून….कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग हेतु रोका गया। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्व० हरगोविंद भाई, निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, उम्र 51 वर्ष तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्व० बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात बताया। वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया।
वाहन में काफी अधिक मात्रा में कैश होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए उनके माध्यम से आयकर विभाग को सूचित किया गया, सूचना पर तत्काल क्षेत्रधिकारी नगर व आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बने सीक्रेट केबिन से काफी अधिक मात्रा में नगद धनराशि प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया गया।
दौराने पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके पर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों से बरामद धनराशि के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उक्त धनराशि को वह बनारस से लेकर आया था, जिसे उसे उनके साथ वाहन में बैठे जसवंत को देना था।
बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम द्वारा तीनो व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके बयान अंकित किये जा रहे है। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया है।
Breakingnews
बड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा

Tehri Cloud Burst : टिहरी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जौनपुर में बादल फटा है। जहां बादल फटने से दुकानों को नुकसान हुआ है।
Table of Contents
धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल
टिहरी जिले के धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद ये घटना हुई है।

धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटा है। जिस कारण दुकानों में मलबा आ गया है। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Cricket8 hours agoKKR vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 65: आज की बेस्ट विनिंग टीम
Dehradun3 hours agoबीसी खंडूरी के निधन पर राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक, हरीश रावत ने कहा उनका निधन बहुत बड़ी क्षति
Breakingnews7 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
big news5 hours agoआतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
big news8 hours agoयोग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार, खांड गांव में तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Dehradun5 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त, कहा- उनका योगदान हमेशा रहेगा याद
Tech3 hours agoदमदार AI फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ जल्द लांच हो सकता है Apple iPhone 18…
big news2 hours agoभुवन चंद्र खंडूरी के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित






































