Nainital
उत्तराखंड के युवाओं के हाथ में अब पैराशूट! सरकार दे रही लाइसेंस और ट्रेनिंग…जानिए कैसे

नैनीताल: अब उत्तराखंड के युवा अपने सपनों को पंख दे सकेंगे…वो भी अपने ही पहाड़ी गांवों में। प्रदेश सरकार ने पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल की है। सितंबर से राज्य में जिलेवार पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए स्विट्जरलैंड और तुर्किए से पैराग्लाइडिंग के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ उत्तराखंड आएंगे। ये विशेषज्ञ एपीपीआई (Association of Paragliding Pilots and Instructors) से जुड़े होंगे।
युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण
पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी दी कि पहले चरण में 141 युवाओं को चुना जाएगा, जो पहले से पैराग्लाइडिंग में प्रशिक्षित हैं या इसका अनुभव रखते हैं। इन्हें दो चरणों में 20-20 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। पहली ट्रेनिंग चंपावत जिले में आयोजित होगी।
अब तक राज्य के युवाओं को पैराग्लाइडिंग सीखने के लिए हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा उन्हें अपने ही जिले में मिलने जा रही है।
मिलेगा लाइसेंस, खुलेगा रोजगार का आसमान
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पर्यटन विकास विभाग युवाओं को लाइसेंस देगा, जिससे वे टेंडम पायलट बन सकेंगे और अपने क्षेत्र में ही पैराग्लाइडिंग पर्यटन केंद्र स्थापित कर पाएंगे। इससे राज्य के दूरस्थ गांवों में भी एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
सरकार इस योजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है, ताकि युवाओं को हर संभव मदद मिल सके।
लाइसेंस की थी अब तक सबसे बड़ी बाधा
अब तक राज्य में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग लाइसेंस न मिल पाने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि P1 और P2 के बाद अनिवार्य SIV कोर्स और 100 घंटे की उड़ान पूरी नहीं हो पाती थी। साथ ही, एपीपीआई के मानकों के अनुसार, 50 सफल उड़ानों और परीक्षा पास करने के बाद ही लाइसेंस मिलता है। यह पूरी व्यवस्था अब उत्तराखंड में लागू की जा रही है।
पर्यटन और पलायन रोकने की दोहरी योजना
धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि गांवों से हो रहे पलायन को रोकना भी है। जब युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा, तो वे वहीं रुकेंगे, अपने गांव को संवारेंगे और पर्यटकों को रोमांच का नया अनुभव देंगे।
big news
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज

UK Board Class 10 Topper Akshat : इंजीनीयर बनना चाहते हैं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर अक्षत
UK Board Class 10 Topper Akshat : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में टॉप किया है। रामनगर के एक साधारण परिवार से आने वाले अक्षत गोपाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
Table of Contents
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप
रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। हर कोई अक्षत की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है।
बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल
खास बात ये है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई को अपनी आदत बनाया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर केवल किताबों पर ध्यान केंद्रित किया। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना।

अक्षत का इंजीनियर बनने का है सपना
अक्षत गोपाल का कहना है कि मेरा सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। मैंने बस नियमित पढ़ाई की और अपने शिक्षकों की बातों को फॉलो किया। और फोन का इस्तेमाल नहीं किया उसके साथ ही ट्यूशन भी नहीं लिया घर पर ही पढ़ाई की।
अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता गोपाल, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं, बेटे की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए। परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अक्षत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
अक्षत की छोटी बहन, जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रही हैं, भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। ये सफलता सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और मेहनत की कहानी भी है। रामनगर के इस होनहार बेटे ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। अक्षत गोपाल आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
Nainital
बड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दैनिक वनकर्मी की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी
सरोवर नगरी नैनीताल में बिड़ला चुंगी के पास के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान दर्आदनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक दैनिक वनकर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगने का समाचार वन विभाग को मिला तो मौके पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए चली गई। आग बुझाने के लिए दैनिक वन कर्मी आनन्द राम पहाड़ी के ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया वो खाई में जा गिरा।

खाई में गिरने से दैनिक वनकर्मी की मौत
खाई में गिरने के कारण वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और वनकर्मियों द्वारा आनंद राम को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में घायल वनकर्मी को बीडी पांडे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया है।
big news
नैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Nainital News : नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नैनीताल में युवक को बाघ ने बनाया निवाला
नैनीताल के फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने युवक को अपना शिकार बना लिया। जबकि चमोली के पोखरी क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
शादी समारोह से वापस लौट रहा था युवक
नैनीताल जिले के भदूनी गांव में देर रात शादी समारोह से लौट रहे 30 वर्षीय कमल सिंह पर बाघ ने खेत के पास हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों को उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह के हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दो दिनों में दो लोगों को बनाया निवाला
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में बाघ और अन्य वन्यजीवों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। केवल नैनीताल में ही दो दिनों के भीतर ये दूसरी और एक महीने में तीसरी घटना है। लगातार बढ़ते हमलों ने वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
big news22 hours agoUK Board Result 2026 : कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक ?
big news23 hours agoहरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी
big news6 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
Cricket4 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
big news21 hours agoनैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
Nainital21 hours agoबड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
big news5 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news3 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट







































