Delhi
लाल किले से पीएम मोदी का मेगा प्लान! GST सस्ता और पहली नौकरी पर ₹15,000 का तोहफा….जानें क्या-क्या हुई घोषणाएं !

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को कई बड़ी सौगातें दीं। उनके भाषण में आत्मनिर्भर भारत, युवाओं को रोजगार, किसानों की मदद, तकनीकी सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर विशेष फोकस रहा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कई नए मिशन और योजनाओं की घोषणा की, जिनका मकसद भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। आइए जानते हैं उन्होंने किन-किन अहम योजनाओं का ऐलान किया:
दिवाली पर मिलेगा जीएसटी का तोहफा
प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि इस दिवाली देश को मिलेगा नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म। उन्होंने बताया कि GST की समीक्षा कर बदलावों की तैयारी हो चुकी है। इससे उद्योगों को राहत मिलेगी, रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू
पीएम मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपये की एक बड़ी रोजगार योजना लॉन्च की।
निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार देगी ₹15,000 की मदद।
कंपनियों को भी अधिक रोजगार देने पर प्रोत्साहन मिलेगा।
इससे करीब 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन
समुद्री ऊर्जा स्रोतों की खोज के लिए भारत ने नया कदम उठाया है। इस मिशन से तेल और गैस के नए भंडार खोजे जाएंगे, जिससे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।
नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन
देश में क्रिटिकल मिनरल्स की खोज के लिए 1200 से अधिक स्थानों पर काम जारी है। रक्षा, तकनीक और आधुनिक उद्योगों में अहम भूमिका निभाने वाले इन खनिजों के लिए भारत अब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
मेड इन इंडिया जेट इंजन का आह्वान
प्रधानमंत्री ने देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से आव्हान किया कि हम अपने खुद के फाइटर जेट इंजन बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है — रक्षा में भी।
टास्क फोर्स गठन
नई पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री ने एक हाई लेवल टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है, जो उद्योगों के लिए नीतियों को और अधिक सरल और प्रभावी बनाएगी।
पीएम धनधान्य कृषि योजना
देश के 100 पिछड़े कृषि जिलों में खेती को सशक्त बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। पीएम ने कहा, “किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हित में कोई भी गलत नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा रहेगा।”
ज्ञान भारतम योजना
भारत की भाषाओं और ज्ञान की विरासत को डिजिटाइज कर सामने लाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। पुरानी पांडुलिपियों और दस्तावेजों को तकनीक की मदद से संरक्षित किया जाएगा।
हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन
प्रधानमंत्री ने अवैध घुसपैठ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कहा कि डेमोग्राफिक बदलाव एक सोची-समझी साजिश है। इसे रोकने के लिए हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू किया जा रहा है।
मिशन सुदर्शन चक्र
2035 तक देश के अहम स्थलों को हाईटेक सुरक्षा प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।
यह सिस्टम न सिर्फ हमलों को नाकाम करेगा बल्कि पलटवार भी करेगा।
यह भारत के लिए एक नेक्स्ट जनरेशन सुरक्षा कवच होगा।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

big news
राहुल गांधी ने उठाया देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या का मामला, उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पर साधा निशाना

Dehradun News : सोमवार को जोहड़ी में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई है। इस मामले को लेकर उन्होंने उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में हुई ब्रिगेडियर की हत्या पर राहुल गांधी ने जताई चिंता
सोमवार को देहरादून के जोहड़ी इलाके में हुए फायरिंग मामले में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर सवाल उठाए और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा।

उत्तराखंड की काूनन व्यवस्था पूरी तरह धवस्त
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि ‘ देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं।

आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। BJP राज में सिर्फ़ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज BJP के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।”
big news12 hours agoरिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी
Dehradun16 hours agoऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार
Uttarakhand13 hours ago28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब
big news18 hours agoबीकेटीसी के स्थायी CEO की हुई नियुक्ति, PCS अधिकारी सोहन सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
Dehradun13 hours agoसीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
big news16 hours agoगेहूं काटते समय मिली टॉपर बनने की खबर, बेटे के जिला टॉप करने की खबर सुन रो पड़े किसान पिता
Rudraprayag11 hours agoएसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा







































