Nainital
रामनगर हादसा: कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आए पर्यटक की रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल रामनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

रामनगर: उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल रामनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। शुक्रवार देर शाम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आए एक पर्यटक की रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी राकेश शर्मा (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राकेश शर्मा अपने चार दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह रामनगर पहुंचे थे। सभी ने ग्राम ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट में दो कमरे बुक किए थे। दिनभर जंगल सफारी का आनंद लेने के बाद शाम को सभी दोस्त वापस रिसॉर्ट लौटे और स्विमिंग पूल में नहाने चले गए।
स्थानीय गवाहों के अनुसार, पूल में नहाते समय अचानक राकेश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह पानी के अंदर ही बेहाल हो गए और खुद को संभाल नहीं पाए। साथियों और रिसॉर्ट स्टाफ ने मिलकर उन्हें तुरंत बाहर निकाला और गंभीर हालत में रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की पुष्टि कोतवाली रामनगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल ने की है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यदि परिवार की ओर से तहरीर दी जाती है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नयाल ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन पूरी जांच और रिपोर्ट आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी।
इस दर्दनाक घटना के बाद कई स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने रिसॉर्ट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठा है कि स्विमिंग पूल जैसे संवेदनशील स्थान पर कोई लाइफ गार्ड क्यों नहीं तैनात था? अगर समय रहते सुरक्षा उपाय होते, तो शायद इस हादसे से बचा जा सकता था।
कॉर्बेट नेशनल पार्क देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग प्राकृतिक सौंदर्य और जंगल सफारी का लुत्फ उठाने आते हैं। लेकिन विगत वर्षों में रिसॉर्ट्स और होटलों में सुरक्षा प्रबंधों की कमी को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। प्रशासन द्वारा कई बार दिशा-निर्देश भी जारी किए गए, परंतु जमीनी स्तर पर इनका पालन होता नहीं दिखता।
राकेश शर्मा की असमय मौत ने उनके पूरे परिवार और मित्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह हादसा न सिर्फ एक निजी क्षति है, बल्कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलता है।
अब स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की मांग है कि प्रशासन तत्काल सख्त कदम उठाए। रिसॉर्ट्स और होटलों की जांच की जाए और स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर प्रशिक्षित लाइफ गार्ड और अन्य सुरक्षा उपाय अनिवार्य किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोहराई न जाएं।
big news
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज

UK Board Class 10 Topper Akshat : इंजीनीयर बनना चाहते हैं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर अक्षत
UK Board Class 10 Topper Akshat : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में टॉप किया है। रामनगर के एक साधारण परिवार से आने वाले अक्षत गोपाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
Table of Contents
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप
रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। हर कोई अक्षत की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है।
बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल
खास बात ये है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई को अपनी आदत बनाया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर केवल किताबों पर ध्यान केंद्रित किया। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना।

अक्षत का इंजीनियर बनने का है सपना
अक्षत गोपाल का कहना है कि मेरा सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। मैंने बस नियमित पढ़ाई की और अपने शिक्षकों की बातों को फॉलो किया। और फोन का इस्तेमाल नहीं किया उसके साथ ही ट्यूशन भी नहीं लिया घर पर ही पढ़ाई की।
अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता गोपाल, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं, बेटे की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए। परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अक्षत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
अक्षत की छोटी बहन, जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रही हैं, भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। ये सफलता सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और मेहनत की कहानी भी है। रामनगर के इस होनहार बेटे ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। अक्षत गोपाल आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
Nainital
बड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दैनिक वनकर्मी की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी
सरोवर नगरी नैनीताल में बिड़ला चुंगी के पास के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान दर्आदनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक दैनिक वनकर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगने का समाचार वन विभाग को मिला तो मौके पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए चली गई। आग बुझाने के लिए दैनिक वन कर्मी आनन्द राम पहाड़ी के ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया वो खाई में जा गिरा।

खाई में गिरने से दैनिक वनकर्मी की मौत
खाई में गिरने के कारण वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और वनकर्मियों द्वारा आनंद राम को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में घायल वनकर्मी को बीडी पांडे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया है।
big news
नैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Nainital News : नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नैनीताल में युवक को बाघ ने बनाया निवाला
नैनीताल के फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने युवक को अपना शिकार बना लिया। जबकि चमोली के पोखरी क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
शादी समारोह से वापस लौट रहा था युवक
नैनीताल जिले के भदूनी गांव में देर रात शादी समारोह से लौट रहे 30 वर्षीय कमल सिंह पर बाघ ने खेत के पास हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों को उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह के हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दो दिनों में दो लोगों को बनाया निवाला
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में बाघ और अन्य वन्यजीवों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। केवल नैनीताल में ही दो दिनों के भीतर ये दूसरी और एक महीने में तीसरी घटना है। लगातार बढ़ते हमलों ने वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Cricket9 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
big news11 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news10 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news8 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
Cricket8 hours agoLSG vs KKR Dream11 Prediction Match 38 IPL 2026: लखनऊ की ‘लाल मिट्टी’ पर किसका चलेगा जादू? जानें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
Roorkee5 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
big news7 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज
Dehradun2 hours agoSIR in Uttarakhand : उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न








































