Dehradun
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात, कुंभ 2027 व रिवरफ्रंट परियोजनाओं पर सहयोग का किया आग्रह

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के तीर्थ क्षेत्रों—ऋषिकेश, हरिद्वार और टनकपुर—में आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास और आवास योजनाओं को लेकर केंद्र से सहयोग की अपील की।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर के तहत HT/LT विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और स्वचालन से जुड़ी 547.83 करोड़ रुपये की डीपीआर को RDSS योजना में मंजूरी मिलने पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। साथ ही, इसी तर्ज पर हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के लिए तैयार 315 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी योजना में शामिल कर शीघ्र अनुमोदन देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि Whitelisting और Redeemable वाउचर जैसी शर्तों के कारण निजी डेवलपर्स रुचि नहीं ले रहे हैं। इस वजह से आवास निर्माण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पहले लागू 40:40:20 की चरणबद्ध भुगतान प्रणाली को दोबारा लागू करने की मांग की, जिससे योजना को गति दी जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में AHP घटक के तहत 15,960 आवासीय इकाइयों का निर्माण जारी है, जिनमें से 15,281 लाभार्थियों को आवंटित की जा चुकी हैं। लेकिन EWS वर्ग के कई लोग कम CIBIL स्कोर और असंगठित आय के कारण बैंक ऋण नहीं ले पा रहे हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने बैंकों, NBFCs, SLBC और RBI को विशेष दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-गंगा, हरिद्वार-गंगा और टनकपुर-शारदा रिवरफ्रंट को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित करने की दिशा में THDC की CSR निधि से 100 करोड़ रुपये के सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास “नमामि गंगे” को गति देगा और स्थानीय रोजगार व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार से सहयोग मिलने पर उत्तराखंड ना केवल कुंभ 2027 को भव्य और सुरक्षित रूप से आयोजित करेगा, बल्कि आवास, अधोसंरचना और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी नया इतिहास रचेगा।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन सभी विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
big news
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा पड़ा है।
Table of Contents
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा
देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये मकान हेमंत शर्मा का है। जिसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना में धोखाधड़ी का मामला पहले से दर्ज है।

बिटकॉइन में निवेश के नाम पर की थी ठगी
बताया जा रहा है कि छापेमारी ठगी के मामले को लेकर की गई है। हेमंत शर्मा ने बहुत से लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर ठगा था। जिसके बाद अब ये कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि हेमंत शर्मा की संपत्ति को ईडी पहले भी अटैच कर चुकी है।
big news
देहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfers : देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले के पुलिस तंत्र में एक साथ 50 से अधिक थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून में 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
देहरादून पुलिस में बंपर तबादले किए गए हैं। 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी तबादले देर रात किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये फैसला जिले की कमजोर पड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
54 पुलिसकर्मियों के किए गए हैं तबादले
देहरादून पुलिस में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत कुल 54 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 8 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Cricket10 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Match 34 IPL 2026 के लिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
big news5 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
big news8 hours agoभीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Cricket7 hours agoNP vs VAN Dream11 Team Today: Best Fantasy Tips & Winner Prediction (2026)
big news7 hours agoयूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल
Breakingnews9 hours agoरूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
big news11 hours agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
big news4 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल









































