Uttarakhand
स्यानाचट्टी झील संकट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त निगरानी, जल निकासी के निर्देश, राहत कार्य तेज

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र में मलबा आने से बनी झील से उत्पन्न खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन सचिव को निर्देशित किया है कि जल निकासी के लिए जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री स्वयं भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग को युद्धस्तर पर चैनलाइजेशन और जल निकासी का कार्य करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्यानाचट्टी के निवासियों को भरोसा दिलाया है कि शासन-प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और जल्द हालात सामान्य कर लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। साथ ही, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए लोगों को भोजन, गैस, दवाइयों, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति दी जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि फिलहाल झील से एक हिस्से से पानी की निकासी हो रही है, लेकिन दलदल की स्थिति के कारण चैनलाइजेशन संभव नहीं हो पा रहा है। राहत टीमें अन्य विकल्पों पर काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमला:
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी
राहत और बचाव कार्य की व्यवस्थाएं:
ड्रोन से निगरानी के जरिए लगातार नजर
स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैनात: 5 चिकित्सक, 10 पेरामेडिकल स्टाफ, 4 एम्बुलेंस
विद्युत विभाग द्वारा 2 कर्मचारी तैनात, 5 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं
लगभग 300 खाद्यान्न किट स्यानाचट्टी भेजी जा रही हैं
सिंचाई विभाग पुरोला की 3 पोकलेन मशीन
एनएच बड़कोट की 2 पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी, 1 कम्प्रैशर
वन विभाग के 2 कैंपर वाहन
Rudraprayag
kedarnath dham Opening date 2026: इस दिन…खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में हुई बाबा केदार के कपाट खुलने की आधिकारिक घोषणा
kedarnath dham Opening date 2026: साल 2026 में चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान और पूजा अनुष्ठान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. घोषणा के साथ ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर और चारधाम यात्रा को लेकर उत्साह बढ़ गया है.
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट
जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु खोले जाएंगे. ये घोषणा परंपरा के मुताबिक, चुन्नी, मंगोली, भटवाड़ी, डंगवाड़ी, पठाली, किमाणा समेत तमाम हक-हकूक धारियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई .
उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से हुई घोषणा
उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में घोषणा के दौरान बाबा केदार के जयकारों से पूरा मंदिर गूंज उठा. बता दें, उखीमठ पञ्च केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल के रूप में जाना जाता है. यहाँ पर बाबा केदार और द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर की डोलियाँ शीतकाल के दौरान विराजमान रहती है.
प्रशासन जुटा तैयारियों में, स्थानीय और भक्तों में उत्साह
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. साथ ही प्रशासन में ने भी तैयारियां तेज़ कर दी हैं.
Breakingnews
MKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर

Dehradun News : उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े साइबर परीक्षा घोटाले का खुलासा करते हुए देहरादून स्थित एमकेपी कॉलेज देहरादून में संचालित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई की है।
Table of Contents
MKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़
उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देहरादून के MKP कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। ये मामला Staff Selection Commission (SSC) की मल्टी लेवल टास्किंग (ग्रुप-सी, क्लास फोर) परीक्षा से जुड़ा है। जहां कथित तौर पर तकनीकी छेड़छाड़ कर परीक्षाओं को रिमोट तरीके से हल कराया जा रहा था।
सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर
जांच में सामने आया कि “महादेव डिजिटल सेंटर” नामक परीक्षा केंद्र के सर्वर रूम में जमीन के नीचे बने एक गुप्त स्थान में राउटर, कनेक्टर और इथरनेट केबल्स का जाल बिछाया गया था।
आरोप है कि असली आईपी एड्रेस को बाईपास कर सिस्टम को इस तरह से सेट किया गया था कि परीक्षा कहीं और बैठे व्यक्तियों द्वारा रिमोट एक्सेस के जरिए हल की जा सके। स्क्रीन पर देखने में ऐसा प्रतीत होता था कि अभ्यर्थी स्वयं परीक्षा दे रहा है, जबकि वास्तविकता में पेपर किसी अन्य स्थान से सॉल्व कर सबमिट किया जा रहा था।
10-10 लाख में होता था परीक्षा पास कराने का सौदा
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थियों से प्रलोभन देकर मोटी रकम वसूली जाती थी और पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जाता था। इस कार्रवाई को उत्तर प्रदेश पुलिस एसटीएफ के सहयोग से अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह देश में इस तरह का संभवतः पहला मामला बताया जा रहा है, जहां पूरे परीक्षा केंद्र के सर्वर सिस्टम को भूमिगत ढांचे के माध्यम से हैकनुमा तरीके से संचालित किया जा रहा था।
फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आशंका जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।
big news
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं

Dehradun News : प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त एसएसपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं।
Table of Contents
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। अपनी प्रथमिकताएं गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करना और यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किया जाना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे।

सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी ने पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एसएसपी द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
big news23 hours agoकौन हैं IPS प्रमेंद्र डोभाल ?, जिन्हें सौंपी गई राजधानी देहरादून की कमान, जानें यहां
Cricket9 hours agoवेस्टइंडीज बनाम नेपाल : पढ़िए फैंटेसी क्रिकेट गाइड, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प..
big news19 hours agoदेहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं
Trending20 hours ago15 या 16 किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत ?, जानें क्या है पूजा का शुभमुहूर्त और कैसे करें रूद्राभिषेक
Haridwar22 hours agoमहाशिवरात्रि से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य विभाग, निरीक्षण में खामियां मिलने पर 7 को नोटिस जारी
Breakingnews20 hours agoबिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय कूच, गोदियाल ने सरकार पर साधा निशाना
Uttarakhand22 hours agoKedarkantha Trek 2026 : बर्फीले हिमालय में नौसिखियों से लेकर अनुभवी ट्रेकर्स तक का सपना
big news24 hours agoउत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, प्रदेश प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री नहीं होंगे बैठक में शामिल !







































