Chamoli
चमोली-थराली आपदा अपडेट: सीएम धामी के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, राहत कैंप सक्रिय

थराली/चमोली, उत्तराखंड – पहाड़ों में भारी बारिश और गदेरों के उफान ने थराली क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने आपदा राहत और बचाव कार्यों को तेज़ गति से शुरू कर दिया है।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों की टीमों के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
गदेरों में उफान, मलबे में दबा मकान, युवती की मौत
शनिवार रात को टुनरी गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे तहसील परिसर, चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और कई घरों में 1 से 2 फीट मलबा घुस गया। कुछ वाहन मलबे में दब गए, जबकि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान पर मलबा गिरने से एक युवती की मौत हो गई। डी़डीआरएफ थराली के जवानों ने शव को मलबे से बाहर निकाला। वहीं, ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, रिलीफ सेंटर बनाए गए
जिलाधिकारी संदीप तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन ने राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी और शहीद भवानीदत्त इंटर कॉलेज चेपड़ो को रिलीफ सेंटर के रूप में स्थापित किया है। राहत कैंपों तक लोगों को पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है।
भारी राहत बल तैनात, चिकित्सा टीम भी अलर्ट
प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न एजेंसियों के जवान तैनात किए गए हैं:
NDRF – 27 जवान
SDRF – 12 जवान
SSB ग्वालदम – 12 जवान
DDRF – 7 जवान
स्वास्थ्य विभाग, BRO, और अन्य अधिकारी भी मौके पर हैं।
चिकित्सा व्यवस्था के तहत:
4 डॉक्टर, 6 स्टाफ नर्स, 1 फार्मासिस्ट, 2 विशेषज्ञ चिकित्सक,
2 एंबुलेंस 108 सेवा की तैनाती
सभी दवाइयां व जीवन रक्षक संसाधन मौजूद
प्रशासन ने घोषित की स्कूलों में छुट्टी
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
आपात संपर्क और राहत उपकरण तैनात
जिलाधिकारी ने बताया कि राहत कार्यों में जेसीबी मशीन, रस्सियां, वुड कटर, स्ट्रेचर और अन्य उपकरण भेजे जा चुके हैं।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली

Chamoli News : बद्रीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया है। महोत्सव के पहले दिन बद्रीनाथ मंदिर में भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का विशेष महाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर आरती संपन्न हुई।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ
मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। पूजा के बाद सुबह करीब 9:30 बजे भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली भक्तों के साथ माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी की ओर से भगवान नर-नारायण का महाभिषेक और विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान को भोग भी अर्पित किया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
नर-नारायण महोत्सव को लेकर बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों का विधिवत आयोजन किया जा रहा है।
Uttarakhand
Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया; दो की तलाश जारी

Chamoli Tunnel Landslide Update
चमोली टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।
दो की तलाश जारी
टनल में लापता दो अन्य श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान टनल में मौजूद पानी की निकासी का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंपों सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद ली जा रही है, ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके।
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अभियान को गति देने के लिए आवश्यक संसाधन एवं उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रशासन द्वारा लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है और श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
big news
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…

Pipalkoti Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। सुरंग के भीतर अचानक पानी और मलबा आने के बाद कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद से राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
Table of Contents
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी के अनुसार, घटना के वक्त सुरंग के अंदर कुल 22 लोग मौजूद थे। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर 19 लोगों को सुरंग से बाहर निकाल लिया। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
तीन लोग अब भी लापतास तलाश जारी
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद से अब भी तीन लोग लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए सुरंग के अंदर राहत एवं बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

THDC की निर्माणीधीन टनल में हुआ ये हादसा
बता दें कि ये हादसा टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। देर शाम टनल के अंदर पानी और मलबा अचानक अंदर घुस गया था। जिस कारण 22 मजदूर अंदर ही फंस गए थे। रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बाद 19 लोगों को बाहर निकाला जा सका।

Cricket18 hours agoTRT vs MO Dream11 Prediction Final 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
Cricket21 hours agoTRT-W vs SUL-W Dream11 Prediction Final 2026: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips
National22 hours agoNag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त कब है नाग पंचमी? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त
uttarakhand weather3 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Dehradun3 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
big news2 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Chamoli1 hour agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली






































