Rudraprayag
बादल फटने से तबाही: रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में भारी नुकसान, राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

बादल फटने से तबाही: बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटा, कई गांव प्रभावित; सीएम धामी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद की तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है। इस भीषण आपदा में कई गांव प्रभावित हुए हैं, जहां भारी मलबा और बोल्डरों के कारण जान-माल के नुकसान की सूचना मिली है। जिला प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
प्रभावित गांवों में नुकसान की खबरें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्यूर इलाके में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और एक बोलेरो वाहन बहने की खबर है। बड़ेथ, बगड़धार और तालजामनी गांवों में गदेरों के उफान से पानी और मलबा घरों और खेतों तक पहुंच गया है। किमाणा गांव में खेती की जमीन और सड़कें मलबे से पट गई हैं। वहीं, अरखुण्ड क्षेत्र में मछली तालाब और मुर्गी फार्म बह जाने से ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
छेनागाड़ बाजार क्षेत्र में मलबा भर गया है और कई वाहन बह गए हैं। छेनागाड़ डुगर गांव और जौला बड़ेथ से कुछ लोगों के लापता होने की खबर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट पर
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं आपदा नियंत्रण कक्ष से हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों की प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती कर दी गई है और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने, लापता लोगों की तलाश और घायलों की मदद में जुटी हुई हैं।
सड़क मार्ग अवरुद्ध, वैकल्पिक रास्तों की तलाश
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षेत्र की कई सड़कों पर मलबा जमा हो गया है। NH, PWD और PMGSY की टीमें रास्ते खोलने के लिए तैनात की गई हैं। जिला प्रशासन वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर राहत दलों को प्रभावित इलाकों तक पहुंचा रहा है।
अलकनंदा उफान पर, हाईवे पर खतरा
लगातार बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सिरोबगड़ के पास “मिनी गोवा बीच” क्षेत्र में नदी का पानी राजमार्ग पर आ गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है और लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। पूरे राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं और लोक निर्माण विभाग मलबा हटाने में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने जताई चिंता, बचाव कार्यों पर नजर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र और चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटनाओं पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा, “कुछ परिवारों के फंसे होने की जानकारी दुखद है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। मैं स्वयं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहा हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा सचिव और संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे। साथ ही, उन्होंने बाबा केदारनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की।
Rudraprayag
ऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ स्थित मनसूना मुख्य बाजार में नदी से एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।
Table of Contents
ऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील के मनसूना मुख्य बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने ग्रामीण बैंक के समीप पुलिया के नीचे नदी में एक व्यक्ति का शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई।
रेस्क्यू टीम ने नदी से शव को बाहर निकाला
सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) ने संयुक्त रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने नदी से शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को ये सूचना स्थानीय निवासी भगत सिंह द्वारा दी गई थी। इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के निर्देश पर डीडीआरएफ, तहसील प्रशासन और पुलिस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौत के कारणों की जांच जारी
फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।
Accident
रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में गुरूवार रात फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर एक ट्र अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक
रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के पास एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया।
दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को रात करीब 8:43 बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि वाहन संख्या UK13CA0826 तरसाली के समीप संतुलन खो बैठा और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम इलाके में कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहत दल ने खाई में गिरे डंपर तक पहुंचकर दोनों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

दुर्घटना के कारणों का नहीं चल पाया पता
रेस्क्यू टीम ने 45 वर्षीय संजय राणा का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय डंपर में दो ही लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Rudraprayag
सड़क पर अचानक आई भैंस…, अगले ही पल स्कॉर्पियो से भिड़ी कार, एक की दर्दनाक मौत

Rudrapur News : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जिंदगी बदल दी। कार के आगे भैंस आने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कार सवार एक शख्स की मौत हो गई।
Table of Contents
सड़क पर अचानक आई भैंस, अगले ही पल स्कॉर्पियो से भिड़ी कार
हल्द्वानी से आ रही एक स्विफ्ट कार पहले सड़क पर अचानक आए एक भैंस से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है।
दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत
जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे टांडा जंगल क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले हुआ। स्विफ्ट कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे भैंस से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार का संतुलन बिगड़ने से वो दूसरी लेन में चली गई और सामने से रुद्रपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार सवार तीन गंभीर रूप से घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर चिकित्सकों की लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच की शुरू
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर अचानक पशु के आने के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Cricket20 hours agoWEF vs ML Dream11 Team Today Match 6: Prediction, Pitch Report & Playing 11 | The Hundred 2026
Chamoli20 hours agoसिक्किम NHPC टनल हादसे में उत्तराखंड के इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत, परिजनों में कोहराम
big news21 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में हुआ बदलाव
Breakingnews16 hours agoकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों से की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
Udham Singh Nagar19 hours agoउधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थानों के बदले प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट
Cricket11 hours agoZIM vs IND Dream11 Team Prediction 3rd T20I 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Udham Singh Nagar18 hours agoकाशीपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत, पिता बोले- ये आत्महत्या नहीं, हमें न्याय चाहिए
big news13 hours agoउत्तराखंड में भी उठी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग, हरक सिंह रावत बोले तभी मिलेगा छात्रों को न्याय







































