Rudraprayag
बादल फटने से तबाही: रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में भारी नुकसान, राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

बादल फटने से तबाही: बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटा, कई गांव प्रभावित; सीएम धामी ने दिए त्वरित राहत के निर्देश
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद की तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने की बड़ी घटना सामने आई है। इस भीषण आपदा में कई गांव प्रभावित हुए हैं, जहां भारी मलबा और बोल्डरों के कारण जान-माल के नुकसान की सूचना मिली है। जिला प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
प्रभावित गांवों में नुकसान की खबरें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्यूर इलाके में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और एक बोलेरो वाहन बहने की खबर है। बड़ेथ, बगड़धार और तालजामनी गांवों में गदेरों के उफान से पानी और मलबा घरों और खेतों तक पहुंच गया है। किमाणा गांव में खेती की जमीन और सड़कें मलबे से पट गई हैं। वहीं, अरखुण्ड क्षेत्र में मछली तालाब और मुर्गी फार्म बह जाने से ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
छेनागाड़ बाजार क्षेत्र में मलबा भर गया है और कई वाहन बह गए हैं। छेनागाड़ डुगर गांव और जौला बड़ेथ से कुछ लोगों के लापता होने की खबर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट पर
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं आपदा नियंत्रण कक्ष से हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों की प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती कर दी गई है और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने, लापता लोगों की तलाश और घायलों की मदद में जुटी हुई हैं।
सड़क मार्ग अवरुद्ध, वैकल्पिक रास्तों की तलाश
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षेत्र की कई सड़कों पर मलबा जमा हो गया है। NH, PWD और PMGSY की टीमें रास्ते खोलने के लिए तैनात की गई हैं। जिला प्रशासन वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर राहत दलों को प्रभावित इलाकों तक पहुंचा रहा है।
अलकनंदा उफान पर, हाईवे पर खतरा
लगातार बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सिरोबगड़ के पास “मिनी गोवा बीच” क्षेत्र में नदी का पानी राजमार्ग पर आ गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है और लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। पूरे राज्य में कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं और लोक निर्माण विभाग मलबा हटाने में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने जताई चिंता, बचाव कार्यों पर नजर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र और चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटनाओं पर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने कहा, “कुछ परिवारों के फंसे होने की जानकारी दुखद है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। मैं स्वयं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहा हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा सचिव और संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे। साथ ही, उन्होंने बाबा केदारनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की।
Rudraprayag
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी

Devprayag Accident : देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार घटना में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ ने चीन शव बरामद कर लिए हैं। जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।
Table of Contents
देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, रेस्क्यू जारी
थाना देवप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि एक इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में समा गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF पोस्ट ढालवाला से राफ्ट सहित अतिरिक्त टीम तथा SDRF पोस्ट श्रीनगर से भी रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।
अब तक नदी से 3 शव हुए बरामद
अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार विभिन्न SDRF इकाइयों द्वारा जिला पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर समन्वित और त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF टीमों ने नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन खोज एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया।

अभियान के दौरान SDRF टीमों द्वारा एक बालक को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। वहीं नदी से तीन शव (दो पुरुष और एक महिला) बरामद किए गए। जिन्हें राफ्ट के माध्यम से रोडहेड तक लाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
रेस्क्यू टीमों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के भीतर एवं आसपास के क्षेत्र में विस्तृत सर्चिंग की गई, किन्तु वाहन के अंदर कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। वर्तमान में शेष 04 लापता व्यक्तियों (02 पुरुष एवं 02 महिला) की तलाश हेतु SDRF की टीमों द्वारा सभी संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान जारी है।
SDRF, स्थानीय पुलिस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।
Uttarakhand
Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा एहतियातन रोकी गई, गढ़वाल आयुक्त ने दिए निर्देश..

Kedarnath Yatra Update: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यात्रा मार्ग पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी, यात्रा को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुचारु रूप से पुनः संचालित कर दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अपील
प्रशासन ने बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताज़ा जानकारी (Weather Forecast) अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
नोट: प्रशासन लगातार पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में भड़के व्यापारी! बंद किया पूरा बाजार, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्यों ?

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा के दौरान सीतापुर में स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पार्किंग व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, यात्रियों से अवैध वसूली और बदसलूकी के आरोपों को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा के बीच सीतापुर में व्यापारियों ने बंद किया बाजार
केदार धाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन का असर पूरे सीतापुर बाजार में देखने को मिला, जहां व्यापारियों ने समर्थन में बाजार बंद रखा। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग जटाधारी चौक से सीतापुर पार्किंग स्थल तक रैली निकालते हुए पहुंचे।
सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पार्किंग संचालकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए लोगों का कहना था कि श्रद्धालुओं की सुविधा के नाम पर पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है और यहां नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है।

गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैछ रहे तीर्थयात्री
आंदोलन के दौरान आयोजित सभा में संगठन के सचिव मनोज सेमवाल ने कहा कि मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक आशा नौटियाल की ओर से पहले भी जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब व्यापारी पार्किंग स्थल पहुंचे तो अंदर के कई दरवाजे बंद मिले और तीर्थ यात्रियों को गंदगी व अव्यवस्था के बीच बैठना पड़ रहा था।
व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। न तो स्वच्छता की उचित व्यवस्था है और न ही यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर बंद दरवाजे खुलवाए और अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। फिलहाल क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और व्यापारी जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं।
- चंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल
- हरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…
- Transfers : उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के फिर हुए बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- देवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
- अजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
Cricket22 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st Odi 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, इंजरी अपडेट्स और ग्रैंड लीग टीम
Haldwani23 hours agoहल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला
Job23 hours agoSSC CGL Recruitment 2026: 12,000+ पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
Breakingnews24 hours agoदेवप्रयाग के पास अनियंत्रित कार गंगा नदी में समाई, दो के शव बरामद, कई अब भी लापता, तलाश जारी
big news3 hours agoTransfers : उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अफसरों के फिर हुए बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
big news20 hours agoअजय कुमार को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी, संगठन महामंत्री का प्रमोशन या डिमोशन?, चर्चाओं के बाजार गर्म
Rudraprayag19 hours agoदेवप्रयाग में नदी में गिरी इनोवा कार, 3 शव बरामद, 4 लोग लापता, SDRF का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी
Haridwar3 hours agoहरिद्वार में 32 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक लगी आग, बस में सवार यात्रियों में मची चीख-पुकार…






































