Chamoli
गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

चमोली: गोपेश्वर जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रसव के दौरान एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना देवी, निवासी बछेर गांव के रूप में हुई है। मीना के परिजनों और गांववालों ने इस घटना को अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताया और अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा किया।
तड़के हुई घटना, नवजात वेंटिलेटर पर
मीना देवी को शनिवार देर रात प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। रात में ही डॉक्टर्स ने डिलीवरी की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता के अनुसार, तड़के लगभग 3:30 बजे प्रसव के दौरान मीना देवी की बीपी अचानक बढ़ गया और उसे झटके आने लगे। डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन करीब आधे घंटे बाद मीना की मौत हो गई।
मीना के नवजात शिशु की हालत भी नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने उठाए सवाल
घटना की खबर फैलते ही परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मीना की मौत को चिकित्सीय लापरवाही बताया और जमकर नाराज़गी जताई।
लोगों ने सवाल उठाया कि अगर समय रहते जरूरी प्रोटोकॉल अपनाए जाते, तो शायद मीना को बचाया जा सकता था।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
मामला गंभीर होता देख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभिषेक गुप्ता और डीएसपी अमित सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करते हुए आश्वासन दिया कि:
मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी
जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है
इसके बाद लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मां की मौत, नवजात की जंग – एक परिवार पर टूटा कहर
मीना देवी की मौत ने प्रदीप सिंह के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर में मातम पसरा है और नवजात की हालत को लेकर हर कोई चिंतित है।
Chamoli
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Chamoli News : नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत
Chamoli News : कर्णप्रयाग में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां पिंडर नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
Table of Contents
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी
चमोली जिले से दुख खबर सामने आ रही है। यहां कर्णप्रयाग में दोस्तों के साथ नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर क्षेत्र की कुछ लड़कियां पिंडर नदी के किनारे नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गांधीनगर निवासी 15 वर्षीय अमृता, पुत्री मनोज कुमार, नदी के तेज बहाव में फंस गई और पानी में डूब गई।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया। उस समय वह अचेत अवस्था में थी।
इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर

Chamoli News : बढ़ते तापमान का असर अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ और हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। इसी क्रम में आज कंचनगंगा क्षेत्र के ऊपर एक हिमखंड टूटकर नीचे आ गया।
Table of Contents
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड
बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दौरान सुबह कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपर अचानक एक हिमखंड टूटने की घटना सामने आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों में हलचल का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

तापमान बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने के कारण टूट रहे हिमखंड
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगती है। इसी प्रक्रिया के कारण कई बार हिमखंड खिसकने या टूटने की घटनाएं सामने आती हैं।
पहाड़ी इलाकों में यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है और हर वर्ष इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
Chamoli
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Chamoli News : लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार सुबह 11:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।
Table of Contents
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधानपूर्व खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने से पहले पूलना गांव के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान लक्ष्मण को भोग अर्पित किया। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ यात्रा से जुड़े कार्यक्रम संपन्न हुए।
कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होने की तैयारी में है। वहीं 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बुधवार को ऋषिकेश से रवाना हुआ पहला जत्था
बुधवार को ऋषिकेश से रवाना हुआ पहला जत्था गुरुवार को गोविंदघाट पहुंचा। हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर गोविंदघाट और गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है। यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर रास्ता साफ कर चुके हैं।
शुक्रवार सुबह अरदास के बाद श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए आगे रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Cricket18 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
Haridwar14 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
Breakingnews19 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Dehradun16 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
big news17 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Ramnagar13 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
Uttarkashi12 hours agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना






































