Dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों और जनहित में लिए कई अहम फैसले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से हजारों कर्मचारियों को राहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कर्मचारियों के हित में एक बार फिर मानव केंद्रित फैसले लेते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी से लेकर जनपदों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की गई है।
कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत: DA में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने राज्य के सार्वजनिक निकायों एवं उपक्रमों में कार्यरत उन कर्मचारियों के लिए राहत की घोषणा की है जो:
पांचवें केंद्रीय वेतनमान में वेतन पा रहे हैं:
इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% किया गया है।
यह संशोधित दर 1 जनवरी 2025 से लागू होगी।
छठे केंद्रीय वेतनमान में वेतन पा रहे हैं:
इनका महंगाई भत्ता 246% से बढ़ाकर 252% किया गया है।
यह संशोधन भी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी रहेगा।
इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करना कुछ हद तक आसान होगा।
जेलों और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृति
राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने:
पिथौरागढ़ जिला कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹417.72 लाख
रुड़की उपकारागार में नवीन अतिरिक्त आवासीय भवन निर्माण के लिए ₹251.49 लाख
की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। इससे जेल स्टाफ को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
धारचूला में चैकडैम निर्माण को मिली मंज़ूरी
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रालम के किलातम स्थान पर ₹95.49 लाख की लागत से चैकडैम निर्माण की स्वीकृति दी है। इस कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹57.29 लाख जारी किए गए हैं। यह चैकडैम क्षेत्र में जलसंरक्षण और आपदा प्रबंधन में मददगार होगा।
चम्पावत में मेले स्थलों का सौंदर्यीकरण
धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के निम्न स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए ₹81.50 लाख की स्वीकृति दी:
हनुमान मंदिर मेला स्थल, लधौली
ऐड़ी मेला स्थल, कालूखाण
फुटलिंग कालूखाण
इन कार्यों की 60% राशि यानी ₹48.90 लाख प्रथम किश्त के रूप में जारी की गई है।
Dehradun
देहरादून में सीएम धामी ने किया पुस्तक महोत्सव शुभारंभ, स्कूली बच्चों से भी की मुलाकात

Dehradun News : आज राजधानी देहरादून में पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 4 से 12 अप्रैल 2026 तक परेड ग्राउंड में चलने वाले पुस्तक मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।
Table of Contents
सीएम धामी ने किया पुस्तक महोत्सव शुभारंभ
देहरादून में आज से पुस्तक मेले का शुभारंभ हो गया है। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित ये महोत्सव, पुस्तकों, विचारों और संस्कृति का एक ऐसा अनूठा उत्सव होने का वादा करता है, जो पूरे देश से पाठकों, लेखकों, कलाकारों और विचारकों को एक मंच पर लाएगा।
300 से अधिक पब्लिशर हो रहे शामिल
बता दें कि इस पुस्तक महोत्सव में 300 से अधिक पब्लिशर शामिल हो रहे हैं और 10 लाख से अधिक पुस्तकों को सम्मिलित किया गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊँनी सहित कई भाषाओं की लाखों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी।

पुस्तक महोत्सव में प्रवेश है निःशुल्क
खास बात ये है कि इस महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है। इसका उद्देश्य पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देना और साहित्य को व्यापक जनसमुदाय के लिए सुलभ बनाना है। पुस्तकों के अलावा, दून पुस्तक महोत्सव 2026 में बच्चों के लिए प्रतिदिन रोचक गतिविधियाँ होगी।
जिनमें स्टोरी टेलिंग सत्र, रचनात्मक कार्यशाला, क्विज़ और इंटरैक्टिव सीखने के अनुभव शामिल हैं। इस महोत्सव में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और म्यूज़िकल कॉन्सर्ट भी होंगे, जो एक जीवंत और उत्सव जैसा माहौल बनाएगे।
Uttarakhand
UTTARAKHAND POLITICS: 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी कुमारी शैलजा, संगठनात्मक बैठकों पर जोर

UTTARAKHAND POLITICS: 8 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी कुमारी शैलजा, रुद्रपुर से होगी 5 दिवसीय दौरे की शुरुआत
UTTARAKHAND POLITICS: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आगामी 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक उत्तराखंड के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वो विभिन्न जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगी.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर और हल्द्वानी से दौरे की शुरुआत
8 अप्रैल को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने 5 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रुद्रपुर आएंगी. जहां उधमसिंह नगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद, उनका हल्द्वानी में रात्रि विश्राम निर्धारित है. वहीं, 9 अप्रैल को स्वराज आश्रम हल्द्वानी में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक होगी.

ये भी पढ़ें_ 14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन
कोटद्वार और हरिद्वार में संगठनात्मक बैठकों पर जोर
इसके बाद, कुमारी शैलजा कोटद्वार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला व महानगर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. 10 अप्रैल को वह हरिद्वार में जयराम आश्रम में विभिन्न कांग्रेस इकाइयों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. साथ ही, शाम को गंगा आरती में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी और फिर देहरादून में रुकेंगी.
मसूरी और देहरादून में कार्यक्रम, 12 अप्रैल को वापसी
जिसके बाद 11 अप्रैल को वो मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी और देहरादून में विभिन्न कांग्रेस संगठनों, जैसे युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और अन्य प्रकोष्ठों के साथ बैठक करेंगी. 12 अप्रैल को वो एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

ये भी पढ़ें_ धामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर होगा जोर
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियाँ माहौल बनाने में जुट गई हैं. एक ओर भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरा कर चुके हैं, तो वहीं PM मोदी का उत्तराखंड दौरा भी इसी महीने 14 अप्रैल को प्रस्तावित है. इसी बीच कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा का ये उत्तराखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है. इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर जोर रहेगा साथ ही कोर कमेटी की भी घोषणा हो सकती है.
पार्टी में अंदरूनी कलह पर लगेगा विराम
वहीं माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मौन व्रत से उपजे नए विवाद के बाद प्रदेश प्रभारी का ये दौरा संगठनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण होगा. पार्टी में चल रहे ‘अंदरूनी कलह और बड़े नेताओं की नाराजगी और मतभेद से हो रहे नुकसान के संबंध में चर्चा होगी. इसके साथ ही सभी नेताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश रहेगी.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
Dehradun
Dehradun Brigadier Murder: ब्रिगेडियर एम. के. जोशी हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun Brigadier Murder: देहरादून स्थित थाना राजपुर क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश घायल हुआ, जबकि मौके से हथियार भी बरामद किया गया।
मुख्य बिंदु
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, एक आरोपी घायल
दरअसल, पुलिस को चेकिंग के दौरान संदिग्धों की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तुरंत घेराबंदी शुरू की। इसी बीच, एक आरोपी को गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र से दबोच लिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक : संस्कृति और विरासत का प्रतीक…

पुरानी रंजिश और विवाद से जुड़ा मामला
जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। इससे पहले, आरोपी 29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे, जहां बिल को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद, अगली सुबह आरोपियों ने बार स्टाफ की गाड़ी का पीछा किया और रास्ते में फायरिंग कर दी। दुर्भाग्यवश, उसी दौरान सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें_ देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
गौरतलब है कि इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश था और जल्द कार्रवाई की मांग उठ रही थी। इसी के चलते पुलिस ने लगातार अभियान चलाया और अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और आगे की पूछताछ जारी है।
Cricket22 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
big news4 hours agoधामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
Haridwar22 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Cricket22 hours agoNAM vs OMN Dream11 Team CWC League Two Match 93
Dehradun23 hours agoदेहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
Breakingnews20 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट
Delhi20 hours agoअस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम










































