Dehradun
शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान समारोह, 16 शिक्षकों को मिला ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह हुआ आयोजित
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित
शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारन की शिक्षकों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री

देहरादून: शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष-2024 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वर्ष-2024 में चयनित 09 प्रारम्भिक शिक्षक, 05 माध्यमिक शिक्षक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक एवं 01 संस्कृत शिक्षक को यह सम्मान प्रदान किया गया है। (सूची संलग्न)
राज्यपाल ने पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे शिक्षक समाज की मेहनत और तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले ही नहीं, बल्कि चरित्र, नैतिकता और जीवन मूल्यों के निर्माता होते हैं। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार तक सीमित नहीं होना चाहिए, अध्यापक बच्चों को संस्कारवान, जिम्मेदार और राष्ट्रभक्त नागरिक बनाने में योगदान दें।

राज्यपाल ने कहा कि माता-पिता के बाद गुरु ही बच्चों के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और बच्चों का भविष्य सही दिशा में ले जाने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने में शिक्षकों का योगदान निर्णायक रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड शिक्षा का एक प्रमुख केन्द्र रहा है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि हम इस परंपरा को और मजबूत बनाएं।
राज्यपाल ने कहा कि आज के इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को भटकाव से बचाने, उनमें विवेक और सही जीवन-दृष्टि विकसित करने का कार्य भी शिक्षक ही कर सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अनुभव, ज्ञान और परिश्रम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारने की शिक्षकों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शैलेश मटियानी पहाड़ के दर्द और संवेदनाओं को गहराई से समझने वाले कथाकार थे। उन्होंने कथा-साहित्य के साथ-साथ गद्य और सामयिक चिंतन में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। शैलेश मटियानी जी ने भी अपनी कहानियों और उपन्यासों में उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों और ग्रामीणों के संघर्ष को शब्दों के माध्यम से पिरोया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राचीन परंपरा से ही गुरु को केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पथ प्रदर्शक माना जाता है। वे शिष्यों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नैतिकता और संस्कारों के बीज को रोपित करने का कार्य करते हैं। आज इस डिजिटल युग के बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, जो हमारे बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से परिचित कराते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। शिक्षकों के प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए भी विशेष योजनाएं प्रारंभ की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का कार्य देश में सबसे पहले उत्तराखण्ड ने किया। राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में ‘बाल वाटिका’ की शुरुआत कर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति प्रारम्भ की। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बन गया है जहाँ बुनियादी शिक्षा के लिए ‘राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा’ तैयार की गई है। बच्चों में कौशल, उद्यमिता और भारतीय ज्ञान परंपरा को विकसित करने के लिए ’कौशलम कार्यक्रम’ भी प्रारंभ किया गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 1340 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासें और 950 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासें शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी जिलों में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। इस वर्ष 550 स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया और प्रदेश के 22 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टेबलेट प्रदान किए गए है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा विभाग में लगभग 9500 भर्तियां की जा रही है।
कार्यक्रम में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन ने सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों का स्वागत किया और सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी दी। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरु ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्वर्गीय शैलेश मटियानी के सुपुत्र राकेश मटियानी एवं गीता मटियानी, शिक्षा विभाग के अन्य उच्च अधिकारीगण और पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Dehradun
DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
गुब्बारे मारने को लेकर बवाल शुरू, कहासुनी के बाद हाथापाई
DEHRADUN: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चकराता रोड पर सोमवार शाम होली के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। विवाद के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य बिंदु
दुकानदार के मना करने पर बढ़ा विवाद
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, कुछ नाबालिग किशोर-किशोरियां दुकान के बाहर एक-दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंक रहे थे। पास की मोबाइल दुकान के मालिक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद किशोरों ने दुकानदार और उसके साथियों के साथ मारपीट की। दुकानदार पक्ष का ये भी आरोप है कि बाद में कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ की। इस झड़प में करीब तीन से चार युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ें- आज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
मौके पर जुटी भीड़, लगा जाम
घटना के दौरान चकराता रोड पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होती रही। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल के मुताबिक, चकराता रोड पर दीपक (निवासी मोबाइल मार्ट) और उसके साथी अक्षय तथा दूसरे पक्ष के मन आनंद (निवासी लूनिया मोहल्ला) के बीच पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हुआ था।दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
होली से पहले बढ़ी सतर्कता
होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस पहले से ही हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती की बात कर रही है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें।
Dehradun
खुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली

Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार होली के पर्व पर पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। सीएम धामी ने आज राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
Table of Contents
सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
आज होली के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस पावन त्यौहार पर हर प्रदेशवासी के जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास की रफ्तार को लगातार गति दे रहा है।
उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में आ रहा है, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उत्तराखंड सरकार पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जब तक उत्तराखंड का समुचित विकास न हो जाए तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
big news
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun accident : देहरादून के मालदेवता में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक एक किशोर की जान चली गई। एक डंपर ने शेरकी गांव में एक किशोर को कुचल दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया।
Table of Contents
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला
राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता के पास शेरकी गांव में रविवार देर रात एक डंपर ने किशोर से कुचल दिया। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों में मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद यातायात सुचारू करवाया।
डंपर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रायपुर पुलिस ने देर रात डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिस से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु रविवार रात अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने की कोशिश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने शव को सड़क से हटाया और तब जाकर देर रात को जाम खुल सका।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रायपुर रीना रठौर ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में शेर की गांव से मालदेवता की ओर आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
घटना में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों व अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले डंपर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उक्त डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Dehradun19 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
big news18 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Roorkee18 hours agoRoorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
big news21 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Uttarakhand15 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Cricket20 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Trending19 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
Cricket19 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?




































