Dehradun
देहरादून: नदी में गिरने से लापता हुई किशोरी, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। जनपद के त्यूनी क्षेत्र से सोमवार सुबह एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। सवाली क्यारी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी शबीना नदी में गिर गई, जिसके बाद से वह लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटी है, लेकिन दोपहर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
पुल पार करते समय हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शबीना पुत्री यासीन, निवासी बंखवाड़, मोरी (उत्तरकाशी), सुबह लगभग 8 बजे अपने गांव लौट रही थी। उसे सवाली क्यारी से नदी के ऊपर बने झूला पुल को पार करना था। इसी दौरान उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया, और वह नदी में गिर गई।
सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन
स्थानीय ग्रामीण वीरेन्द्र रावत ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। तुरंत ही थाना त्यूनी की पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुँची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
अब तक सुराग नहीं, परिजनों का बुरा हाल
काफी प्रयासों के बावजूद अब तक शबीना का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार नदी में खोजबीन की जा रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और इलाके में गहरी बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
अफरा-तफरी का माहौल
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है। नदी के तेज बहाव और मुश्किल भौगोलिक स्थिति के चलते रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके टीम हरसंभव प्रयास कर रही है।
प्रशासन ने की अपील
पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि कोई अफवाह न फैलाएं और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें। साथ ही नदी किनारे सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
Dehradun
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

Uttarakhand News : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा
उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।
निशुल्क यात्रा से होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार
बता दें कि इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखंड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Dehradun
आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान

Dehradun News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान उनका देहरादून और मसूरी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है।
Table of Contents
आज देहरादून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
19 अगस्त को उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 20 अगस्त को वो मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे।
यहां 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के दूसरे चरण के समापन समारोह में वो मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। दोनों अकादमियों के कार्यक्रमों के दौरान उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
दून में सुरक्षा का कड़ा पहरा
उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त के दौरे को लेकर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों, आंतरिक सड़कों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें प्लान
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते देहरादून में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं 20 अगस्त को सुबह 8:30 से 10:30 बजे और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
अगले दो दिनों तक ये रूट रहेंगे डायवर्ट
ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी, भोगपुर, थानों, छह नंबर पुलिया और सहस्रधारा क्रॉसिंग होते हुए शहर की ओर भेजा जाएगा। हरिद्वार की तरफ से देहरादून आने वाले वाहनों के लिए भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला और दूधली मार्ग से होते हुए कारगी चौक तक वैकल्पिक रूट तय किया गया है।
मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट और डायवर्जन की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Breakingnews13 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Cricket13 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Dehradun17 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Dehradun17 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Rudraprayag14 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित
big news13 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket8 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips






































