Uttarakhand
उत्तराखंड: नालूपानी बना गंगोत्री राजमार्ग का नासूर, बोल्डरों और मलबे से यातायात ठप

उत्तरकाशी: गंगोत्री राजमार्ग पर नालूपानी के पास का हिस्सा एक बार फिर यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। लगातार पहाड़ से गिर रहे बड़े-बड़े बोल्डरों और मलबे के कारण इस हिस्से में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। सड़क पर मलवा जमा होने से गंगोत्री धाम आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है, जिससे यात्रियों को घंटों रास्ते में फंसे रहना पड़ रहा है।
राजमार्ग बंद होने से न केवल चारधाम यात्रा पर असर पड़ा है, बल्कि स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। लोग आवाजाही न होने के कारण जरूरी कामों के लिए भी सड़क पर फंसे हुए हैं।
हालात को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर तैनात है और मार्ग को साफ करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भारी मशीनों की मदद से बोल्डरों और मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आवागमन बहाल किया जा सके।
प्रशासन की ओर से यात्रियों से नालूपानी क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न रुकने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र मार्ग पूरी तरह से साफ होने तक ट्रैफिक को वैकल्पिक स्थानों पर रोका जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालूपानी का यह हिस्सा हर साल बरसात में खतरा बन जाता है, लेकिन इस ओर स्थायी समाधान की जरूरत है। जब तक बोल्डर गिरने की समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह मार्ग हमेशा असुरक्षा का कारण बना रहेगा।
Dehradun
नियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया

Dehradun News : बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का घेराव करने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें परेड ग्राउंड के पास कनक चौक पर रोक दिया।
Table of Contents
नियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार
रविवार सुबह बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार परेड ग्राउंड के नजदीक एकत्र हुए। यहां से वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कनक चौक की ओर बढ़े। कनक चौक पर पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया गया।
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बीच हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

नियुक्ति की मांग पर अड़े प्रशिक्षित बेरोजगार
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि सरकार लगातार बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने बीपीएड का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति का अवसर नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति का इंतजार करते-करते कई प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी पार हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। संगठन ने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
Chamoli
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली

Chamoli News : बद्रीनाथ धाम में दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया है। महोत्सव के पहले दिन बद्रीनाथ मंदिर में भगवान नर-नारायण की उत्सव मूर्ति का विशेष महाभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर आरती संपन्न हुई।
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का शुभारंभ
मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। पूजा के बाद सुबह करीब 9:30 बजे भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली भक्तों के साथ माता मूर्ति मंदिर के लिए रवाना हुई।
माता मूर्ति मंदिर पहुंचने पर नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी की ओर से भगवान नर-नारायण का महाभिषेक और विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान को भोग भी अर्पित किया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह
नर-नारायण महोत्सव को लेकर बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक परंपराओं और अनुष्ठानों का विधिवत आयोजन किया जा रहा है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Cricket21 hours agoTRT vs MO Dream11 Prediction Final 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips in Hindi
Cricket24 hours agoTRT-W vs SUL-W Dream11 Prediction Final 2026: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Dehradun6 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
big news5 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Dehradun1 hour agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
Chamoli4 hours agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली
Cricket1 hour agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips






































