Dehradun
एयरपोर्ट बना छावनी! पीएम मोदी की विज़िट से पहले कड़ा सुरक्षा घेरा

देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज का दिन खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4:15 बजे विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे MI-17 हेलिकॉप्टर से उड़ान भरकर उन क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, जो हाल की आपदाओं में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
आपदा की पीड़ा को नज़दीक से देखने और समझने के लिए प्रधानमंत्री का यह दौरा न सिर्फ प्रशासनिक रूप से अहम है, बल्कि हजारों लोगों की उम्मीदों से भी जुड़ा हुआ है।
देहरादून एयरपोर्ट बना छावनी, सुरक्षा के अभेद इंतज़ाम
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सीआईएसएफ, इंटेलिजेंस एजेंसियों और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पूरा एयरपोर्ट छावनी में तब्दील हो गया है।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और सभी विभागों को अंतिम रूप से निर्देश दिए। एयरपोर्ट पर ऊर्जा निगम, दूरसंचार विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और अन्य तकनीकी एजेंसियों ने अपने-अपने कार्यों को व्यवस्थित किया है।
प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर की आवाजाही के मद्देनज़र वन विभाग की टीम ने एयरपोर्ट के आसपास के ऊंचे पेड़ों की छंटाई करवाई है। साथ ही, थानो वन रेंज की 10 सदस्यीय टीम और 4 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स फोर्स को ट्रेंक्विलाइज़र गन के साथ एयरपोर्ट परिसर में तैनात किया गया है, ताकि किसी भी वन्यजीव के प्रवेश को रोका जा सके।
PM मोदी करेंगे हाई लेवल बैठक, फिर होंगे दिल्ली रवाना
हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री फिर से देहरादून एयरपोर्ट लौटेंगे, जहां वे राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में आपदा प्रबंधन, राहत कार्य और पुनर्निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। शाम करीब 7 बजे प्रधानमंत्री देहरादून से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रशासन पूरी तरह तैयार, अधिकारियों ने संभाली कमान
प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर ब्रीफिंग और रिहर्सल का दौर भी पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट पर मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें शामिल थे:
एडीजी वी. मुरूगेशन
एडीजी इंटेलिजेंस एपी अंशुमन
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप
आईपीएस श्वेता चौबे, एसपी मंजूनाथ टीसी, एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी, आईपीएस विशाखा भदाणे आदि।
सभी ने पीएम की यात्रा के हर पहलू की मिनट-टू-मिनट मॉनिटरिंग की।
Dehradun
Dehradun Brigadier Murder: ब्रिगेडियर एम. के. जोशी हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun Brigadier Murder: देहरादून स्थित थाना राजपुर क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश घायल हुआ, जबकि मौके से हथियार भी बरामद किया गया।
मुख्य बिंदु
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, एक आरोपी घायल
दरअसल, पुलिस को चेकिंग के दौरान संदिग्धों की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तुरंत घेराबंदी शुरू की। इसी बीच, एक आरोपी को गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र से दबोच लिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक : संस्कृति और विरासत का प्रतीक…

पुरानी रंजिश और विवाद से जुड़ा मामला
जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। इससे पहले, आरोपी 29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे, जहां बिल को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद, अगली सुबह आरोपियों ने बार स्टाफ की गाड़ी का पीछा किया और रास्ते में फायरिंग कर दी। दुर्भाग्यवश, उसी दौरान सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें_ देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
गौरतलब है कि इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश था और जल्द कार्रवाई की मांग उठ रही थी। इसी के चलते पुलिस ने लगातार अभियान चलाया और अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और आगे की पूछताछ जारी है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Dehradun
देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ

Dehradun News : एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में आज तड़के प्रातः से ही देहरादून के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
Table of Contents
देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि एवं दिन में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
लोगों को दिलाया सुरक्षा और सहायता का भरोसा
आज सुबह से ही पुलिस अधीक्षक यातयात के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस और यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों और पार्कों के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक के साथ ही अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीमों द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध है।
अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
पुलिस की टीमों द्वारा इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा दिन – रात लगातार सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Cricket19 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Breakingnews20 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar19 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Dehradun20 hours agoदेहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
Breakingnews17 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट
Nainital22 hours ago“तुम जानते नहीं पापा विधायक हैं हमारे”… MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी, SDM ने सिखाया सबक
Cricket19 hours agoNAM vs OMN Dream11 Team CWC League Two Match 93
Delhi17 hours agoअस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम







































