Nainital
नैनीताल: मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में स्वदेशी, नारी शक्ति और खादी अपनाने का दिया संदेश

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 126वां एपिसोड सुना। मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने का काम किया है। जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत और लगन को उन्होंने जन-जन तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में नारी-शक्ति का सम्मान करने और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लेने की बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि 2 अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद अवश्य खरीदें और सोशल मीडिया पर #VocalForLocal के साथ साझा करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस मुहिम में अपना सहयोग देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने भारत की उन बेटियों का मान बढ़ाया, जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी कठिन 47,500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के सपने को पूरा करने हेतु सभी के सामने जो संकल्प रखें हैं, उन्हें हम सबने मिलकर पूरा करना है।
इस अवसर पर डोमेश्वर साहू, प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह भंडारी, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल डब्बू, शांति माहरा, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Haldwani
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

Haldwani News : हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर में आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया मृतक
मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
जांच के भरोसे के बाद भी नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Nainital
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में

Nainital News : नैनीताल में देर रात एक मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
Table of Contents
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल
नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सूर्य गांव के पास मिनी ट्रक में गाय ले जाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि भीमताल क्षेत्र के सूर्य गांव के पास एक मिनी कंटेनर संदिग्ध हालात में देखा गया, जिसमें गाय को ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों को शक होने पर पुलिस को दी जानकारी
स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी कंटेनर को रोककर जांच की। गोलमोल जवाब मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाय को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun11 hours agoमसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें पूरी ना होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
big news10 hours agoUttarakhand Earthquake : बागेश्वर में एक घंटे में तीन बार डोली धरती, भूकंप के कारण दहशत में आए लोग
big news13 hours agoगंगोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का हुआ भव्य आगाज, सीएम धामी बने दिव्य पल के साक्षी
Breakingnews15 hours agoकेदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा की पंचमुखी उत्सव डोली, जयकारों से गूंज उठी पूरी केदारघाटी
big news11 hours agoगंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, दोनों धामों में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा
big news16 hours agoआज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, अक्षय तृतीया पर होगा चारधाम यात्रा का आगाज
big news8 hours agoउत्तराखंड में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने यहां से 2.80 करोड़ का अवैध गांजा किया बरामद







































