Dehradun
उत्तराखंड में एक बारिश ने बदला मौसम, अक्टूबर में हुआ कड़ाके की ठंड का एहसास

देहरादून: अक्टूबर की दस्तक के साथ ही दून घाटी में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला चलता रहा। शाम होते-होते तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम पूरी तरह बदल गया। इससे अचानक ठंड का अहसास तेज हो गया और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दून में करीब 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां पारा 34 डिग्री के करीब था, वहीं सोमवार को यह लुढ़ककर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में भी महसूस हुई ठंडक
सिर्फ देहरादून ही नहीं, बल्कि ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में भी पारे में अच्छी खासी गिरावट देखी गई है। ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में हल्की गिरावट आई है, लेकिन ठंडक का असर वहां अब भी सीमित है।
जलभराव ने फिर बढ़ाई परेशानी
शाम को तेज बारिश के चलते दून शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। गांधी रोड, प्रिंस चौक, कचहरी रोड, दून अस्पताल चौक और बुद्धा चौक जैसे इलाकों में पानी भरने से ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। जगह-जगह नालियां चोक हो गईं…जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। हालांकि कुछ घंटों में स्थिति सामान्य कर ली गई।
कार्लीगाड़ में फिर आया मलबा, तीन घर खाली कराए
बारिश का असर शहर तक ही सीमित नहीं रहा। सहस्रधारा-कार्लीगाड़ क्षेत्र में फिर से पहाड़ी से मलबा आने लगा। दोपहर बाद की बारिश के बाद स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए। तीन मकानों को एहतियातन खाली कराया गया और प्रभावित परिवारों को सहस्रधारा स्थित एक होटल में शिफ्ट किया गया। एसडीएम सदर हरगिरि के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित किया।
स्वास्थ्य पर भी खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट
तापमान में अचानक आई गिरावट से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और सर्दी-ज़ुकाम से बचाव करें। उधर, मौसम विभाग ने आज भी गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
मुख्य शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
मुख्य शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| देहरादून | 27.4 | 21.2 |
| ऊधमसिंह नगर | 30.6 | 23.6 |
| मुक्तेश्वर | 20.3 | 11.2 |
| नई टिहरी | 21.0 | 13.6 |
Dehradun
SIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO

Uttarakhand SIR : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
Table of Contents
SIR में आसोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी SIR को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की तैनाती शत प्रतिशत नहीं हुई है वहां जिलाधिकारी तत्काल राजनैतिक दलों से इस सम्बंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं।

फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
बीएलए की तैनाती हो गई है, वहां बीएलए का भी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज हैं वहां नोडल अफसर तैनात कर कैंम्प लगाने हेतु रोस्टर तैयार किए जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ हाउस टू हाउस विजिट के दौरान अनिवार्य रुप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहनकर ही क्षेत्र में जाए। बैठक में प्रशिक्षण माॅड्यूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लाॅजिस्टिक एवं डिस्टिव्यूशन प्लान का भी फीडबैक लिया।
Dehradun
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट

Dehradun Temperature : देहरादून में गर्मी से हाल बेहाल, फिलहाल नहीं हैं राहत के आसार
Dehradun Temperature : राजधानी देहरादून में इस बार गर्मी कहर ढा रही है। पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है और लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। ना सिर्फ देहरादूनबल्कि प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
Table of Contents
देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान
राजधानी देहरादून में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। यह इस मौसम के सामान्य स्तर से अधिक माना जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। इसके साथ ही लू भी लोगों को परेशान कर सकती है।
लू के कारण लोगों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
तेज गर्मी और लू के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया और यह 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान माना जा रहा है।

वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग एक डिग्री अधिक रहते हुए 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह गर्मी का असर देखने को मिला।
गर्मी में रखें अपना खास ख्याल
बता दें कि हमारी बॉडी 30 से 35 डिग्री गर्मी बर्दाश्त कर सकती है। इससे ऊपर 40 से 42 डिग्री गर्मी लोगों के लिए घातक साबित हो सकती है। हीट वेव के चलते लोगों को पानी की कमी हो जाती है जिसके चलते डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है।
जिसमें व्यक्ति को दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, होता है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन इसे हल्के में भी नहीं लेना चाहिए। दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक खुद और अपने बच्चों को घर से न निकलने दें। इमरजेंसी के चलते सर को ढक कर चले और तरल पदार्थ का उपयोग समय-समय पर करते रहें।
Breakingnews
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

Dehradun News : देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैनेसिया अस्पताल परिसर में आग लगने की वजह एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बीच अचानक हलचल और चिंता की स्थिति पैदा हो गई।

आग में झुलसने से एक महिला की मौत
घटना के दौरान अस्पताल के आईसीयू में कई मरीज भर्ती थे। परिसर में धुआं फैलने के बाद अस्पताल प्रबंधन, राहत टीमों और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।
इस दौरान आग और धुएं के प्रभाव से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी प्रभावित हुए। घायलों को आवश्यक उपचार के लिए दूसरे चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Breakingnews22 hours agoक्या है कॉकरोच जनता पार्टी ?, किसने बनाया इसे, जानें कैसे सिर्फ पांच दिनों में ही कैसे हो गई इतनी फेमस
Breakingnews18 hours agoनैनीताल में भीषण सड़क हादसा, भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग खाई में गिरी कार, पांच की मौके पर ही मौत
big news23 hours agoचमोली में आग बुझाते-बुझाते खाई में गिरा फायर वाचर, मौत से मचा हड़कंप, लोगों में भारी आक्रोश
Uttarkashi21 hours agoयमुनोत्री धाम जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत
Haldwani17 hours agoहल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
Dehradun16 hours agoSIR में सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप, फील्ड विजिट के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएंगे BLO
big news27 minutes agoपुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट
Cricket3 minutes agoLSG vs PBKS Dream11 Team Prediction IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्रेडिक्टेड प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट






































