Uttarakhand
ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, 13 आईएएस अधिकारियों के हुए प्रमोशन।
देहरादून – उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर ।।
13 आईएएस अधिकारियों के हुए प्रमोशन ।।

2010 बैच के योगेंद्र यादव, 2010 बैच के उदय राज सिंह, 2010 बैच के देवकृष्ण तिवारी, 2010 बैच के उमेश नारायण पांडे, 2010 बैच के राजेंद्र कुमार , 2011 के ललित मोहन रयाल , 2011 के कमेंद्र सिंह,
2013 के हरीश चंद्र कांडपाल, 2014 के विनीत तोमर, 2014 बैच के मनोज गोयल , रोहित मीणा और संजय कुमार शामिल ।।
सचिव शैलेश बगोली ने आदेश किये जारी।।।
big news
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश

Almora News : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया।
Table of Contents
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने कलेक्टर कोर्ट में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने पाए।
उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि उनके अधीनस्थ न्यायालयों में चल रहे वादों की नियमित समीक्षा की जाए।

अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, बहुमूल्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण और उनके डिजिटलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के सभी बस्तों पर वर्षवार स्टीकर चस्पा किए जाएं, जिससे अभिलेखों को ट्रेस करना आसान हो। आजादी से पूर्व के अभिलेखों को अलग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की
आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा अनावश्यक देरी से बचा जाए। जनसेवा में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने बल दिया।
big news
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी

Nainital News : नैनीताल में दोबारा से जज चैम्बर बम में उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा दी गई है। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस बार नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
Table of Contents
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी
नैनीताल में दोबारा से जज चैम्बर बम में उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार मानव बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। ये ईमेल ” तमिल टाइगर्स ऑफ EELAM and Pakistan ISI” द्वारा भेजी गई है। जिसमें लिखा है
जज के चैंबर में आज सुबह 11:15 बजे 5 आरडीएक्स बम विस्फोट किए जाएंगे। कृपया जल्द से जल्द कोर्ट खाली करें!
आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी
विस्फोट इस प्रकार होंगे- सी-4 आरडीएक्स से बने 3 आरडीएक्स विस्फोटित बम (आईईडी) पहले ही परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर रखे जा चुके हैं। दोपहर के भोजन के समय 1 या 2 सदस्य न्यायाधीश कार्यालय के निकट आएंगे और जैसे ही क्यू शाखा-आईएसआई के सदस्य, जो रिमोट कंट्रोल ट्रिगर लिए हुए हैं, परिसर के 100 फीट के दायरे में आएंगे, आईईडी स्वतः ही फट जाएंगे। अगर किसी कारणवश वे सक्रिय नहीं होते हैं, तो सदस्य स्वयं भवन के अंदर आएंगे और श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन की तरह ही सभी कर्मचारियों के साथ खुद को भी उड़ा लेंगे।
हम एक संदेश देना चाहते हैं और आपका न्यायालय फिलहाल सबसे आसान निशाना है। हम जिम्मेदारी लेते हैं और किसी भी कीमत पर अपनी आवाज सुनाना चाहते हैं। इस ईमेल के बाद से पुलिस, डॉग्स स्क्वाट और बम निरोधक दस्ता छानबीन में जुटा है। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है । इस सूचना के बाद आज कोर्ट में अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है।
Udham Singh Nagar
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Jaspur News: ऊधम सिंह नगर के जसपुर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
जसपुर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने जा रही बाइक सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जसपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया है।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में घायल युवकों की पहचान हैदर पुत्र सलीम जसपुर के मौहल्ला पट्टीचौहान निवासी और उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम वैजनाथपुर निवासी शिवनाथ सिंह पुत्र विवेक के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Cricket20 hours agoIND-A vs NEP-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, फैंटेसी टिप्स, संभावित प्लेइंग XI
Haridwar23 hours agoकांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान
Tehri Garhwal23 hours agoग्लोबल डिटिनेशन के रूप में विकसित की जाएगी टिहरी झील, मुख्य सचिव ने प्रभावी कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
Uttarakhand6 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार
Cricket5 hours agoSCO vs NEP Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू और फैंटेसी गाइड (हिंदी में)
big news5 hours agoइस साल चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नहीं होगी सीमित, दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था पर भी हो रहा विचार
Udham Singh Nagar4 hours agoतेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
big news42 minutes agoनैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी






































