Uttarakhand
ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, 13 आईएएस अधिकारियों के हुए प्रमोशन।
देहरादून – उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर ।।
13 आईएएस अधिकारियों के हुए प्रमोशन ।।

2010 बैच के योगेंद्र यादव, 2010 बैच के उदय राज सिंह, 2010 बैच के देवकृष्ण तिवारी, 2010 बैच के उमेश नारायण पांडे, 2010 बैच के राजेंद्र कुमार , 2011 के ललित मोहन रयाल , 2011 के कमेंद्र सिंह,
2013 के हरीश चंद्र कांडपाल, 2014 के विनीत तोमर, 2014 बैच के मनोज गोयल , रोहित मीणा और संजय कुमार शामिल ।।
सचिव शैलेश बगोली ने आदेश किये जारी।।।
Champawat
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान, QR स्कैन करते ही दर्ज होगी शिकायत

Lohaghat News : लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। पालिका ने क्यूआर कोड जारी किया है। जिसे स्कैन करने से आप अपनी समस्या घर बैठे रजिस्टर करवा सकते हैं। इस से आपको बार-बार पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Table of Contents
लोहाघाट में अब पालिका एक क्लिक में करेगी समस्या का समाधान
नगर पालिका परिषद ने नागरिक सुविधाओं को आसान, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब नगर क्षेत्र में QR कोड आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली शुरू कर दी गई है, जिसके जरिए आम नागरिक अपनी समस्याएं बिना किसी झंझट के सीधे पालिका तक पहुंचा सकेंगे।
पालिका अध्यक्ष ने किया नई व्यवस्था का शुभारंभ
इस नई व्यवस्था का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान किया गया। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब लोहाघाट को स्मार्ट, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का पूरा उपयोग किया जाएगा।

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
नई प्रणाली के तहत अब लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस मोबाइल से QR कोड स्कैन करें और अपनी शिकायत या सुझाव सीधे सिस्टम में दर्ज करें। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग तक सूचना तुरंत पहुंच जाएगी और उसके समाधान की पूरी जानकारी शिकायतकर्ता को SMS या कॉल के माध्यम से दी जाएगी।
सभासदों ने की सुविधा का लाभ उठाने की अपील
ये पहल न केवल शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को तेज बनाएगी, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। साथ ही ये नागरिकों और नगर पालिका के बीच संवाद को और मजबूत करने का काम करेगी।

अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी और सभी सभासदों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और लोहाघाट को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट नगर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
big news
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…

Uttarakhand Politics : हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। मंत्री सतपाल महाराज के बैठक में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
Table of Contents
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक उस वक्त तीखे टकराव में बदल गई जब बैठक की शुरुआत होते ही कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सभागार में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट उठाकर फेंक दी और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पूरे परिसर में “धामी सरकार मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह असंतुलित नजर आया।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, फुरकान अहमद, ममता राकेश और बसपा विधायक शहजाद अली समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनहित से भटककर ठेकेदारों के हितों की बैठक करार दिया। विपक्ष का आरोप है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को दरकिनार किया जा रहा है।

बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का किया समर्थन
बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का समर्थन करते हुए बैठक के तरीके को गलत ठहराया।हंगामे के चलते कुछ समय के लिए बैठक की कार्यवाही प्रभावित रही और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हालात सामान्य करने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा था।
इस बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक जारी रही, जिसमें भाजपा के विधायक और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस और बसपा के विधायक जिला कलेक्टर परिसर में धरना देकर विरोध जताते रहे। पूरे घटनाक्रम ने जिला योजना बैठक की पारदर्शिता और कार्यशैली पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।
विधायकों के साथ नहीं हुआ कोई पक्षपात
पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि विधायकों के साथ कोई पक्षपात नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक सुचारू रूप से चली है, बजट भी पूरा दिया गया है। इसके बावजूद ये लोग जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं।
big news
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Lalkuan News : लालकुआं कोतवाली के अंतर्गत आने वाले टांडा वन रेंज क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Table of Contents
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत
लालकुआं क्षेत्र के आसपास में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बीते दिनों भालू के हमले में मारे गये व्यक्ति के बाद आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज शाह पठानी खत्ते में एक जंगली हाथी ने दो लोगों कुचल दिया।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई है।

चौकीदारी का काम करता था मृतक, एक की नहीं हो पाई पहचान
मृतकों में एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जो लोगों के खेतों में चोकीदारी का कार्य करता था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति था।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news9 hours agoसितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत
big news7 hours agoउत्तरकाशी में दो प्राइमरी स्कूलों के प्रधानध्यापक सस्पेंड, 1 PT टीचर भी निलंबित, धनराशि गबन के हैं आरोप
big news5 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Cricket9 hours agoGT vs RCB Dream11 Team Match 42 Ipl 2026 : गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2026 मैच 42 – प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
big news11 hours agoविधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
big news4 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
Cricket4 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी
big news8 hours agoशादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट






































