Udham Singh Nagar
मुख्यमंत्री धामी ने किया 20.89 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना ₹2,089.74 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य रोड साइनएज की स्थापना, तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी नहीं है….बल्कि भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के सुधारीकरण से खटीमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को न केवल सुगम यातायात सुविधा मिलेगी…बल्कि सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा से जुड़े अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ भू-कटाव रोकने और स्थानीय जल निकासी व्यवस्था के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा….ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने कहा कि खटीमा अब शिक्षा का हब बन चुका है, जहाँ से प्रदेश ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड का हर क्षेत्र सुगम सशक्त और समृद्ध बने। विकास की हर परियोजना जनता के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। खटीमा–मेलाघाट सड़क परियोजना भी इसी दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनेक्टिविटी ही विकास की रीढ़” के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। इसी भावना के अनुरूप राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में सड़कों का विस्तार और आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
big news
बाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Bazpur News : टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला, यात्रियों में हड़कंप
Bazpur News : उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग से ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ आराजक तत्वों ने रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी कर दी। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में चलती रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला
टनकपुर से हरिद्वार को निकल रही रोडवेज बस कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चलती बस के डंडों से शीशे तोड़ दिए। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तेजी से चलाकर बाजपुर दोराहा चौकी में ला खड़ा किया। बस में सवारी यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज की बस
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास की है। बुधवार देर शाम रोडवेज की बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया बस में पत्थरबाजी के कारण चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडे मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिसमें चालक घायल हो गया।

ओवरटेक को लेकर हुई थी बहस
चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी। बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी का कहना है चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
big news
खटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव

Khatima News : खटीमा में बाघ का आतंक, मवेशियों को चराने गई बुजुर्ग को बनाया शिकार
Khatima News : खटीमा में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है। खटीमा के सुरई वन रेंज में बाघ ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
खटीमा में बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला
खटीमा में सुरई वन रेंज में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक 71वर्षीय गोपुली देवी हर रोज की तरह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने घसीटकर झाड़ी के अंदर ले गया।
मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी बुजुर्ग महिला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी साथ मौजूद चरवाहों ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने बुजुर्ग का शव जंगल के बीच झाड़ियों से बरामद किया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीओ ने दिए इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश
खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा और सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृत महिला के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंम मच गया है।
Udham Singh Nagar
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड और कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
Table of Contents
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
मंगलवार को सीएम धामी खटीमा पहुंचे। जहां भ्रमण के दौरान उन्होंने हेलीपैड लोहियाहेड Qकैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी। सीएम ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता
सीएम धामी ने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

सीएम ने कहा की अगर गैस की कालाबाजारी कोई भी करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो ।
Cricket20 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
big news20 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Kedarnath19 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप
Breakingnews24 hours agoटिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत
Jharkhand22 hours agoबेटे के लिए दे दी मासूम बेटी की बलि, प्रेमी के साथ मिलकर माँ ने रचाया खौफनाक खेल
Haridwar22 hours agoकुंभ मेला 2027 की तैयारियों का सीएस ने लिया जायजा, सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश
Uttarakhand23 hours agoचारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा का बड़ा ट्रायल, 10 अप्रैल को पूरे गढ़वाल मंडल में होगी NDMA मॉकड्रिल
Uttarakhand19 hours agoउत्तराखंड पुलिस को मिला “राष्ट्रपति पुलिस कलर” सम्मान, CM धामी ने इसे बताया ऐतिहासिक उपलब्धि







































