Udham Singh Nagar
उत्तराखंड: पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्रा, प्रशासन में मचा हड़कंप

सितारगंज: राजकीय महाविद्यालय सिसौना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई…जिसमें छात्रा राजविंदर कौर अपनी मांगों को लेकर नाराज़ होकर पेट्रोल लेकर कॉलेज की बिल्डिंग पर चढ़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और छात्रा को समझाने का प्रयास किया, लेकिन राजविंदर कौर नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुई।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मी कालेज की बिल्डिंग पर गईं और सावधानीपूर्वक छात्रा को पकड़कर नीचे उतारा। इस दौरान छात्रा रोते हुए बिल्डिंग से नीचे उतरी।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने कालेज प्राचार्य से नाराज़ छात्रा की वार्ता कराई। छात्रा ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद कॉलेज प्रबंधन अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं कर रहा है…और प्रशासन किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।
Udham Singh Nagar
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड और कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
Table of Contents
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
मंगलवार को सीएम धामी खटीमा पहुंचे। जहां भ्रमण के दौरान उन्होंने हेलीपैड लोहियाहेड Qकैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी। सीएम ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता
सीएम धामी ने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

सीएम ने कहा की अगर गैस की कालाबाजारी कोई भी करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो ।
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल

Rudrapur News : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाना बनाते समय किचन में छोटा सिलेंडर फट गया। धमाके में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रुद्रपुर में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी एक घर में खाना बनाते वक्तसिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से किचन की दीवार भी गिर गई। जिस कारण मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
रोटी बनाने के दौरान हुआ हादसा
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की ही है। साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थी। इसी दौरान उन्होंने उसने गर्म तवा गैस सिलिंडर के पाइप के ऊपर रख दिया। जिस से सिलिंडर का पाइप लीक होने लगा और जोरदार धमाका हो गया।
ट्रांजिट कैंप में एक हफ्ते में सिलिंडर फटने की दूसरी घटना
धमाका इतना बड़ा था कि किचन की दिवार टूटकर गिर गई और हादसे में 30 वर्षीय गोमती के साथ ही उनका 10 साल का बेटा और एक अन्य घायल हो गए। आनन-फानन में पड़ोसी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
big news
यहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी

Udham Singh Nagar : ऊधम सिंह नगर के गदरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर अपने ही ताऊ की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या
गदरपुर क्षेत्र के बकानिया गांव रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन के विवाद के चलते एक नाबालिग भतीजे ने अपने ताऊ को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक बकानिया गांव में दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी बुलाई गई लेकिन समस्या को कोई समाधान नहीं निकल पाया। जिस कारण दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया।
गुस्से में आकर ताऊ पर चला दी गोली
बीते दिन हालात तब बिगड़ गए जब मृतक का बेटा जमीन के बंटवारे को लेकर अपने चाचा के घर पहुंचा और कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। हालांकि कुछ लोग मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इसी बीच छोटे भाई के नाबालिग बेटे ने गुस्से में आकर घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने ताई पर फायर कर दिया। जिस से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप
इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही गोली चलाने वाले नाबालिग और उसके पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Cricket15 hours agoPBKS vs GT Dream11 Prediction Match 4 IPL 2026
big news15 hours agoदेहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Udham Singh Nagar14 hours agoउत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल
big news14 hours agoयहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
big news12 hours agoबड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?
Cricket15 hours agoISL vs PES Dream11 Prediction Match 7 PSL 11
Rishikesh9 hours agoअच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी






































