big news
CM ने दिए सचिव SN पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश, अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद में वन्य जीवों के हमलों में स्थानीय लोगों के मारे जाने या घायल होने की दु:खद घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी जनपद में कैम्प करते हुए, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर वन्य जीवों से आम लोगों के बचाव की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
CM ने दिए सचिव SN पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में, हाल के दिनों में प्रदेश के भीतर वन्य जीवों के हमले में आम लोगों के मारे जाने या घायल होने की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने विशेषकर पौड़ी जनपद की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव राजस्व और सचिव मुख्यमंत्री एसएन पांडेय को पौड़ी पहुंच दो दिन तक कैम्प करने के निर्देश दिए।
वन्य जीवों के खतरे से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन
मुख्यमंत्री ने सचिव राजस्व को निर्देश दिए कि, जिला प्रशासन, वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ विचार- विमर्श कर, वन्य जीवों के हमलों से बचाव की रणनीति तय की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार वन्य जीवों से आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने देगी।
सीएम धामी ने कहा कि इस काम में विशेषज्ञों की राय ली जाए। इसके साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जाए। मुख्यमंत्री वन्य जीवों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों का तत्काल राहत राशि विवरण के साथ ही घायलों का भी समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
big news
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान

Uttarkashi News : यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को यात्रा मार्ग पर एक और वृद्ध श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
Table of Contents
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को यात्रा मार्ग पर एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय शम्भू केवल, निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है।
शम्भू चारधाम यात्रा के लिए पहुंचे थे उत्तराखंड
जानकारी के अनुसार, शम्भू केवल चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे और शनिवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नौ कैंची के पास पैदल मार्ग में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
अचानक सीने में हुआ था तेज दर्द
बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों और यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अखिल राना के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वृद्ध श्रद्धालु की मौत हार्ट अटैक के कारण होना सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
big news
बड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ

West Bengal New Government : शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, नई कैबिनेट के पांच मंत्रियों ने ली शपथ
West Bengal New Government : पश्चिम बंगाल में आज भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जहां सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।
Table of Contents
पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार
पश्चिम बंगाल में आज नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आज भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।
मंत्रिमंडल में इन पांच नेताओं ने ली शपथ
सीएम के साथ ही एक सीमित लेकिन संतुलित मंत्रिमंडल का भी गठन किया गया, जिसमें फिलहाल पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले नेताओं में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं।

नई कैबिनेट के जरिए भाजपा भाजपा ने दिया बड़ा संदेश
नई कैबिनेट के जरिए भाजपा ने क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व को महत्व देने का संकेत दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुरुआती मंत्रिमंडल में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को जगह देकर पार्टी ने संतुलित नेतृत्व का संदेश देने की कोशिश की है।
- योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
- चमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
- पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
- कौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
- उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
big news
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

CM Yogi Pauri visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। गुरूवार को वो पौड़ी जिले के यमकेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बिथ्याणी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Table of Contents
दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं कड़ी रहीं।
राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे सीएम योगी
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी और मुख्यमंत्री धामी यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। धार्मिक आयोजनों के तहत शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
National8 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
Pauri3 hours agoपौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Uttarkashi7 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
National5 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
Chamoli2 hours agoचमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
Breakingnews16 minutes agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट







































