Uttarakhand
ब्रेकिंग: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे यात्री, रेस्क्यू टीमें रवाना

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक भूस्खलन हो गया है। हादसे में कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए हैं…जिनमें से कुछ के मलबे के नीचे दबे होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें पूरी तैयारी के साथ घटनास्थल की ओर बढ़ रही हैं।
यात्रा मार्ग पर फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
#YamunotriLandslide #UttarkashiIncident #PilgrimsTrapped #RescueOperation #NDRFSDRFResponse
Breakingnews
Chamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : इस वक्त की बड़ी खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। चमोली गढ़वाल के देवाल ब्लॉक में एक टैक्सी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी
उत्तराखंड के चमोली जिला के देवाल ब्लॉक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घेस रोड पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे के कारणों की हो रही जांच
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Ramnagar
रामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Ramnagar News : रामनगर के निकट स्थित करैलपुरी गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है।
Table of Contents
रामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी
रामनगर करैलपुरी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गय,जब जंगल क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को जलाने का गंभीर आरोप लगाया है।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार करैलपुरी निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उनका 30 वर्षीय भतीजा गुरदास बुधवार सुबह गांव के ही रहने वाले छिंदर सिंह के साथ मजदूरी के लिए गया था।
देर शाम तक जब गुरदास घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर जंगल में गुरदास का जला हुआ शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

खौलता हुआ लहन डालकर उसकी हत्या के आरोप
मृतक के ताऊ ईश्वर सिंह का आरोप है कि छिंदर सिंह अवैध कच्ची शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है,उनका कहना है कि पहले गुरदास से छप्पर बंधवाया गया और बाद में उससे कच्ची शराब तैयार कराने का काम कराया गया।
इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद छिंदर सिंह और उसके साथियों ने गुरदास के साथ मारपीट की और उस पर खौलता हुआ लहन डालकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच से छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Haridwar
धर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब गंगा तट के पास लगाए गए एक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म यूनिट के बीच मतभेद पैदा हो गए। विरोध बढ़ने के बाद शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और प्रशासन को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
Table of Contents
हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद
अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म की शूटिंग इन दिनों हरिद्वार के गंगा घाट क्षेत्र में चल रही थी। शूटिंग के लिए लगाए गए सेट पर एक ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय निवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई।
बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
विरोध करने वालों का कहना था कि गंगा किनारे इस प्रकार का बोर्ड लगाना धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के अनुकूल नहीं है। उनका आरोप था कि इससे गलत संदेश जा सकता है और पवित्र स्थल की गरिमा प्रभावित हो सकती है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और फिल्म यूनिट से इस संबंध में जवाब मांगा गया।

प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से मांगा लिखित स्पष्टीकरण
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया। जांच में सामने आया कि शूटिंग के लिए जारी अनुमति में ऐसे बोर्ड के उपयोग का स्पष्ट उल्लेख नहीं था।
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म यूनिट ने संबंधित बोर्ड को हटा दिया और शूटिंग की गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।
Nainital16 hours agoनैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Uttarakhand16 hours agoKhaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Ramnagar12 hours agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Haridwar14 hours agoधर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
Cricket17 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Udham Singh Nagar15 hours agoSDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
Breakingnews10 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल












































