Breakingnews
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, पर्यटकों की कार खाई में गिरी, हादसे में दो की मौत 6 घायल

Uttarakhand Accident News: नैनीताल में सड़क दुर्घटना, दो की मौत 6 लोग घायल
नैनीताल : नैनीताल जिले में रामगढ़ के गागर इलाके से मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। जहाँ पर्यटकों की कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

Ramgarh पर्यटकों की कार खाई में गिरी
Ramgarh के गागर क्षेत्र में कल मंगलवार देर रात को पर्यटकों की एक कार खाई में गिरी। जिसमें दो लोगों की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी भवाली पहुँचाया। हादसे में घायल हुए छः लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर किया गया। हादसे का शिकार होने वाले सभी लोग गाजियाबाद के निवासी हैं।

Uttarakhand Accident News: दुर्घटना का शिकार हुए घायलों की पहचान
- नितिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद,
- रुचि (39) पुत्री विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद
- निस्ता (14) पुत्री विखास निवासी गाजियाबाद
- शामा पुत्री नितिन निवासी गाजियाबाद
- कंचन (26) पत्नी नितिन निवासी गाजियाबाद
- लवे (11) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद
- सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद
- लक्शी (12) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद
Uttarakhand Accident News: हादसे में दो की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन और लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मृतकों के शव भवाली में रखे गए हैं। जबकि सभी घायलों का एसटीएच हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। और हादसे का शिकार होने वाले सभी पर्यटक गाजियाबाद के हैं।
FAQs
यह सड़क हादसा कहाँ हुआ?
यह दुर्घटना नैनीताल जिले के रामगढ़ के गागर क्षेत्र में देर रात हुई।
हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?
हादसे में दो पर्यटकों की मौत हुई, जिनकी पहचान सचिन (32) और लक्ष्य (12) के रूप में हुई
मृतकों के शव कहाँ रखे गए हैं?
पुलिस के अनुसार, मृतकों के शव भवाली में सुरक्षित रखे गए हैं।
घायल और मृतक किस स्थान के रहने वाले हैं?
सभी मृतक और घायल गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।
Read more..
pauri garhwal में थलीसैंण के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को कुचला
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Breakingnews
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Politics : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Table of Contents
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की नई टीम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाये गये हैं। जिसमें से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल
राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल हैं। लिस्ट में से एक पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल है। इसके साथ ही गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है। बलूनी को लगातार तीसरी बार ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया गया है। जबकि महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Dehradun6 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Breakingnews23 hours ago10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
Cricket21 hours agoDD vs TGC Dream11 Prediction Match 22 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Dehradun7 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Festival21 hours ago27 या 28 अगस्त किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन ?, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Rudraprayag4 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित











































