Uttarakhand
PRSI राष्ट्रीय अधिवेशन में एआई, साइबर क्राइम और संचार पर अहम् चर्चा

PRSI National Convention: AI के दौर में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा
देहरादून : पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI National Convention) के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन का माहौल खासा विचारशील और गंभीर रहा। इस दिन आयोजित पांचवें सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन जैसे मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि बदलती तकनीक से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे समझना और सही तरीके से अपनाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
AI ने बदला साइबर अपराध का चेहरा
सत्र के मुख्य वक्ता उत्तराखण्ड पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक अंकुश मिश्रा ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को बेहद सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि आज के समय में साइबर फ्रॉड के लिए किसी को बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं पड़ती, अपराध घर बैठे हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि Artificial Intelligence के जरिए अब आवाज की नकल करना और डीपफेक वीडियो बनाना आसान हो गया है। ऐसे में अगर हम थोड़ी सी लापरवाही बरतें, तो बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें।
एएसपी मिश्रा ने ये भी स्पष्ट किया कि डीपफेक वीडियो को आगे शेयर करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एआई से डरिए मत, लेकिन लापरवाह भी न बनें।
Public Relation में AI बना मजबूत साथी
सत्र की शुरुआत स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के असिस्टेंट जनरल मैनेजर विनय जायसवाल ने की। उन्होंने बताया कि Artificial Intelligence ने जनसंपर्क के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है।
आज मीडिया मॉनिटरिंग हो या ऑडियंस एनालिसिस, हर जगह एआई एक मजबूत सहायक के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि जहां एआई ने काम को आसान और तेज बनाया है, वहीं इसके साथ साइबर जोखिम भी बढ़े हैं। ऐसे में संस्थानों को जिम्मेदारी के साथ इसका इस्तेमाल करना चाहिए। सही रणनीति और प्रशिक्षण के जरिए एआई पीआर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।
AI इंसान की जगह नहीं ले सकता
ग्राफिक हिल यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर ताहा सिद्दिकी ने PRSI पर आधारित अपनी प्रेजेंटेशन के जरिए तकनीक को बेहद आसान अंदाज़ में समझाया। उन्होंने बताया कि वो “अधीरा” नामक प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को एआई के प्रति जागरूक कर रही हैं।

उनका कहना था कि Artificial Intelligence इंसान की जगह नहीं ले सकता, लेकिन यह उसका सबसे अच्छा सहायक जरूर बन सकता है। समय के साथ तकनीक बदलती है और हमें भी अपने कौशल उसी हिसाब से ढालने चाहिए। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से अपील की कि Artificial Intelligence को डर की नजर से नहीं, बल्कि एक अवसर के रूप में देखें।
संगठन की छवि की नींव है कॉरपोरेट कम्युनिकेशन
इसके बाद आयोजित छठवें सत्र में PRSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यू.एस. शर्मा ने कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की अहमियत पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की पहचान और भरोसा मजबूत संचार से ही बनता है।
आज के डिजिटल दौर में पारदर्शिता, सही समय पर प्रतिक्रिया और भरोसेमंद कंटेंट बेहद जरूरी हो गया है। पीआर प्रोफेशनल्स को बदलते मीडिया माहौल को समझते हुए नैतिक और रणनीतिक संचार अपनाना होगा।
प्रचार नहीं, संवाद है पीआर: आरईसी
आरईसी के मैनेजर कॉरपोरेट कम्युनिकेशन इरफान रसीद ने बताया कि उनके संगठन में पीआर को केवल प्रचार तक सीमित नहीं रखा गया है। मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हितधारकों से लगातार संवाद बनाए रखा जाता है। उन्होंने कहा कि मजबूत और ईमानदार संचार ही किसी संगठन की साख को लंबे समय तक बनाए रखता है।
स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में THDC का योगदान
सत्र में डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी, चीफ जनरल मैनेजर (एचआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन), टीएचडीसी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि टीएचडीसी सार्वजनिक क्षेत्र में स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा का एक बेहतरीन उदाहरण है।
टिहरी डैम को उन्होंने इंजीनियरिंग की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल ऊर्जा उत्पादन में अहम है, बल्कि इको-टूरिज्म और जल क्रीड़ा के लिए भी नए अवसर पैदा कर रहा है।
Haridwar
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह, पप्पू यादव पर साधा निशाना

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेला-2026 के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अलकनंदा होटल पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
Table of Contents
हरिद्वार में सीएम ने कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह
हरिद्वार में सीएम धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया और अपने हाथों से भोजन परोसकर उनकी सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव और उनके साथियों पर संत समाज के अपमान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
सीएम धामी ने पप्पू यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साधु-संतों के प्रति इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने भगवान से पप्पू यादव तथा उनके साथियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ मेले को सफल बनाने में जुटे सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया। उन्होंने कर्मचारियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनकी सेवाओं के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
सीएम ने मेले में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं और उनकी सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Chamoli
चमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार

Chamoli News : चारधाम यात्रा के बीच बद्रीनाथ धाम की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने
Table of Contents
बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बद्रीनाथ पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मंदिर परिसर के पास सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर अशोभनीय हरकत करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस टीम ने भृगुधारा गुफा की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर चेकिंग और घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।
शराब तस्कर समेत 4 पर कार्रवाई
पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान 75 वर्षीय सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम भृगुधारा, थाना बदरीनाथ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना बदरीनाथ में मुकदमा संख्या 10/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर परिसर के पास तीन युवकों पर कार्रवाई
इसी अभियान के तहत पुलिस को मंदिर परिसर के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर तीन युवक कथित तौर पर असभ्य और अशोभनीय व्यवहार करते हुए मिले। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं।

श्रद्धालुओं की आस्था और बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तीनों को तत्काल हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा का करें सम्मान
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बदरीनाथ धाम में धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और धाम की गरिमा बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि बदरीनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा का सम्मान करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bageshwar
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Bageshwar News : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद की है।
Table of Contents
बागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर में पुलिस वे 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर लगाया गया बैरियर
पुलिस टीम को चरस तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कपकोट थाना पुलिस और एसओजी ने पालीडुंगरा पुल से आगे भराड़ी मार्ग पर स्थित ऑर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध अपाची बाइक वहां पहुंची।
पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, चालक ने घबराकर बाइक अचानक रोक दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दोनों युवकों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गोविंद सिंह (32), निवासी सुमगढ़ बताया, जबकि पीछे बैठे युवक की पहचान राजा रावत उर्फ राज रावत (26), निवासी शामा मेन बाजार के रूप में हुई।
बैग में छिपाकर ले जा रहे थे चरस
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और उन्होंने बैग में चरस होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चरस को द्वाराहाट में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उनके अनुसार, चरस उन्हें शामा क्षेत्र में एक अज्ञात चाय विक्रेता से मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी तलाशी ली।
Cricket14 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket22 hours agoहेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम (Headingley Cricket Stadium) – इतिहास, रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट और संपूर्ण जानकारी
Cricket3 hours agoTRT vs BPH Dream11 Prediction Match 22: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Team Tips
Uttarakhand21 hours agoउत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल!, 6 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
Chamoli17 hours agoचमोली में बद्रीनाथ धाम में 25 लीटर शराब बरामद, पुलिस ने एक तस्कर को भी किया गिरफ्तार
Bageshwar20 hours agoबागेश्वर में 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
Cricket14 hours agoMO vs WEF Dream11 Prediction Match 21: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Team
Uttarkashi22 hours agoउत्तरकाशी में पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, डरा रहीं बड़ी-बड़ी और चौड़ी होतीं दरारें












































