Uttarakhand
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 134 रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन…

मुख्य बिंदु
Uttarakhand CHO Vacancy 2026, 134 रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी
उत्तराखंड में GNM और BSc Nursing उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी CHO के 134 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें एक अच्छा सैलरी पैकेज भी रखा गया है। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।
Uttarakhand CHO Vacancy 2026
GNM और BSc Nursing उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अच्छी HNBUMU ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचयू के 134 पदों पर अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों के पास इस बार नौकरी पाने का ये अच्छा मौका है। उत्तराखंड के 11 जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
| संस्था का नाम | हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी |
| पद का नाम | कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर |
| कुल पद | 134 |
| आयु सीमा | 18 से 45 वर्ष |
| नोटिफिकेशन तिथि | 21 दिसंबर 2026 |
| आवेदन शुरू | 22 दिसंबर 2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | — |
| परीक्षा तिथि | 01/02/2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ जांच |
| आवेदन तरीका | ऑनलाइन |
| नौकरी स्थान | उत्तराखंड |
क्या होगी सैलरी ? Uttarakhand CHO Vacancy 2026 Salary
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें चयनित होने वाले अभ्यार्थियों को 35,000 – 45,000 वेतन दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन – How to Apply
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी (HNBUMU) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hnbumu.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट के Recruitment टैब में जाकर CHO Advertisement एवं Apply Form 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले उत्तराखंड CHO ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
आयु सीमा क्या होगी ? Age LImit For CHO Vacancy
उत्तराखंड CHO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। निर्धारित आयु सीमा में आने वाले उम्मीदवार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचयू) पद के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
Total Vacancies District-Wise
उत्तराखंड CHO भर्ती 2026 के तहत जिला-वार पदों का विवरण नीचे दिया गया है। उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार पदों की संख्या देखकर आवेदन कर सकते हैं।
| जिला का नाम | कुल पद |
|---|---|
| देहरादून | 06 |
| हरिद्वार | 14 |
| नैनीताल | 04 |
| टिहरी गढ़वाल | 10 |
| उत्तरकाशी | 05 |
| ऊधम सिंह नगर | 20 |
| पिथौरागढ़ | 16 |
| अल्मोड़ा | 15 |
| चंपावत | 07 |
| पौड़ी गढ़वाल | 24 |
| चमोली | 13 |
| कुल पद | 134 |
क्या होगा Syllabus – Uttarakhand CHO Vacancy 2026 Syllabus
- Community Health Nursing
- Health Education & Community Pharmacy
- Drug Store Management
- Environmental Hygiene
- Microbiology
- Nursing Management
- Mental health
- Psychology
- Computers in Nursing
- Medical Surgical Nursing
- Midwifery & Gynaecological Nursing
- Hospital & Clinical Pharmacy
- Human Anatomy & Physiology
- Biochemistry
- Pharmaceutical Chemistry
- Environmental Hygiene
- Fundamental of Nursing
- Basic Information of Nursing Subjec
Uttarakhand CHO Vacancy 2026 के लिए कितने पद हैं?
उत्तराखंड CHO भर्ती 2026 के तहत कुल 134 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Uttarakhand CHO Vacancy 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
GNM या BSc Nursing उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Uttarakhand CHO Vacancy की परीक्षा कब होगी?
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 01/02/2026 है।
Uttarakhand CHO Vacancy 2026 में नौकरी कहां मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति उत्तराखंड राज्य के 11 जिलों में की जाएगी।
Haldwani
हल्द्वानी के लालकुआं में स्टोन क्रशर पर दर्दनाक हादसा, रेत में दबने से मजदूर की मौत

Haldwani News : उत्तराखंड के लालकुआं में एक स्टोन क्रशर पर हुए दर्दनाक हादसे ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हल्दूचौड़ निवासी 30 वर्षीय मजदूर पवन सिंह की काम के दौरान रेत में दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डंपर में रेत भरने की प्रक्रिया के दौरान हुई कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
Table of Contents
लालकुआं में स्टोन क्रशर पर दर्दनाक हादसा
लालकुंआ में दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी क मुताबिक हल्दूचौड़ निवासी पवन सिंह रोज की तरह सुबह काम पर गया था। स्टोन क्रशर में वह डंपर के किनारों पर कट्टे लगा रहा था ताकि रेत बाहर न गिरे।
रेत में दबने से मजदूर की मौत
इसी दौरान लोडर चालक ने कथित तौर पर बिना ये देखे कि डंपर में कोई व्यक्ति मौजूद है या नहीं, उसमें रेत डालनी शुरू कर दी। कुछ ही क्षणों में पवन भारी मात्रा में रेत के नीचे दब गया। बरसात के कारण रेत गीली और अधिक भारी थी, जिससे उसके बाहर निकलने की कोई संभावना नहीं बची।
रेत खाली करते समय चला हादसे का पता
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ समय बाद जब डंपर से रेत उतारी जा रही थी, तब मजदूरों को रेत के नीचे पवन के दबे होने की जानकारी मिली। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि रेत के दबाव और दम घुटने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद कार्यस्थल पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मशीन चलाने से पहले यह सुनिश्चित किया जाता कि डंपर के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है, तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था।
विशेषज्ञ भी मानते हैं कि भारी मशीनों के संचालन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना आवश्यक है। मशीन शुरू करने से पहले कर्मचारियों की मौजूदगी की पुष्टि करना, आपसी समन्वय बनाए रखना और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करना ऐसे हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Haridwar
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा नंबर, 5.40 लाख की लगी बोली

Haridwar News : हरिद्वार में वाहन मालिकों के बीच वीआईपी और फैंसी नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा
हरिद्वार में नीलामी में कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। सबसे ज्यादा चर्चा UK08 BM 0009 नंबर की रही, जिसे एक वाहन स्वामी ने ₹5.40 लाख की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने नाम कराया। खास बात ये है कि इतनी रकम में एक छोटी कार खरीदी जा सकती है।
फैंसी नंबरों के लिए जबरदस्त उत्साह
वाहनों पर अलग और आकर्षक नंबर लगाने का शौक लोगों में लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि 0001, 0009, 1111, 8888 और 5555 जैसे नंबरों के लिए हर बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। परिवहन विभाग इन विशेष नंबरों को सामान्य पंजीकरण की बजाय ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए आवंटित करता है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को संबंधित नंबर जारी किया जाता है।
नई सीरीज खुलते ही लाखों की बोली
परिवहन विभाग के अनुसार, नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही आकर्षक नंबरों के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने भाग लिया और कई नंबरों पर उम्मीद से कहीं अधिक बोली लगी। विभाग का कहना है कि इससे साफ है कि फैंसी और वीआईपी नंबरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
₹5.40 लाख में बिका सबसे चर्चित नंबर
ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे महंगा नंबर साबित हुआ। इस नंबर के लिए ₹5.40 लाख की सबसे ऊंची बोली लगी। ये राशि इतनी अधिक है कि इससे एक नई छोटी कार खरीदी जा सकती है। यही कारण है कि ये नंबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में वरूणा नदी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जिला मुख्यालय के पास स्थित वरूणा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया।
Table of Contents
उत्तरकाशी में दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था युवक
उत्तरकाशी में ज्ञानसू निवासी 18 वर्षीय अनमोल जोशी, पुत्र महेश जोशी, रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ वरूणा नदी में स्नान करने गया था। बताया गया कि बड़ेथी चुंगी के पास वो नदी में छलांग लगाकर नहा रहा था। इसी दौरान नदी का तेज बहाव उसे अपनी चपेट में ले गया और वो पानी में बहने लगा।
दोस्तों ने मचाया शोर, स्थानीय लोगों ने किया बचाने का प्रयास
घटना होते ही अनमोल के साथ मौजूद दोस्तों ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने भी नदी में बह रहे युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह कुछ ही पलों में उनकी नजरों से ओझल हो गया। इसके बाद तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी गई।

पुलिस, एसडीआरएफ और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और क्विक रिस्पांस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव दल ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने वरूणा नदी के कई हिस्सों में खोजबीन की और गंगा नदी तक तलाशी अभियान चलाया।
हालांकि देर शाम तक चले अभियान के दौरान युवक का कोई पता नहीं चल पाया। प्रशासन का कहना है कि खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की खबर मिलते ही अनमोल के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपने बेटे के लापता होने की सूचना से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग भी युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Cricket16 hours agoSOB vs ML Dream11 Team Prediction Match 9: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Bageshwar14 hours agoभारी बारिश के अलर्ट के कारण आज इस जिले में सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
big news13 hours agoसिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Haridwar11 hours agoहरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा नंबर, 5.40 लाख की लगी बोली
Uttarkashi12 hours agoउत्तरकाशी में वरूणा नदी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Cricket5 hours agoSUL-W vs MSG-W Dream11 Team Match 10: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Haldwani9 hours agoहल्द्वानी के लालकुआं में स्टोन क्रशर पर दर्दनाक हादसा, रेत में दबने से मजदूर की मौत













































