Tehri Garhwal
उत्तराखंड में मानवता शर्मसार, मां, भाई और भाभी ने मिलकर किया ऐसा हाल, जान बचाने के लिए काटने पड़े हाथ

Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्तों में ऐसी दरार पड़ी की भाई ही भाई की जान का दुश्मन बन गया। परिवारिक विवाद में मां, भाई और भाभी ने मिलकर युवक के साथ ऐसी क्रूरता की जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
Table of Contents
मां, भाई और भाभी ने मिलकर युवक के साथ की क्रूरता
एक ओर जहां मां, भाई और भाभी के रिश्तों को समाज में सबसे पवित्र माना जाता है, वहीं दूसरी ओर Tehri Garhwal जिले से सामने आई ये घटना इन रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। बालगंगा तहसील की बासर पट्टी स्थित लस्यालगांव में एक भाई ने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया। तीनों ने मिलकर युवक के साथ ऐसी क्रूरता करी कि पीड़ित युवक को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े।
युवक की जान बचाने के लिए काटने पड़े हाथ
मिली जानकारी के मुताबिक Tehri Garhwal के लस्यालगांव निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र स्व. गजे सिंह का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद अंग्रेज सिंह की मां जेठी देवी और भाभी ने मुंबई के एक होटल में काम कर रहे बड़े बेटे व अंग्रेज सिंह के बड़े भाई पूरब सिंह को गांव बुलाया।
शुक्रवार देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। युवक के हाथों पर इतनी बुरी तरह से हमला किया गया था कि उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके हाथ तक काटने पड़े।

पुलिस ने मां, भाभी और भाई के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
बताया जा रहा है कि कई घंटे तक युवक दर्द से तड़पता रहा जिसके बाद उसी का भाई पूरब सिंह 108 एंबुलेंस के से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गया। बेलेश्वर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति को अत्यंत नाजुक बताते हुए आनन-फानन में उसके दोनों हाथ काट दिए। अगले दिन उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
घटना के बाद सोमवार को अंग्रेज सिंह किसी तरह गांव पहुंचा और मंगलवार को चमियाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। वहां से उसे तहसील घनसाली भेजा गया और तत्पश्चात एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना घनसाली पहुंचाया गया। थाना घनसाली में अंग्रेज सिंह की तहरीर के आधार पर उसके भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tehri Garhwal
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, नई टिहरी में बौराड़ी स्टेडियम में उतारा

Tehri News : टिहरी जिला मुख्यालय के नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में आज सुबह ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने से हलचल मच गई। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसमें मुंबई के छह यात्री सवार थे।
Table of Contents
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एहतियात के तौर पर बौराड़ी स्टेडियम में लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। पायलट ने इसे प्रिकॉशन लैंडिंग (एहतियाती लैंडिंग) बताया।

ये प्रिक्यूशन लैंडिंग है इमरजेंसी लैंडिंग नहीं
पायलट के द्वारा हेलिकॉप्टर की चेकिंग करके कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर दोबारा गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
पायलट ने कहा की ये प्रिक्यूशन लैंडिंग है इमरजेंसी लैंडिंग नहीं है, प्रिक्यूशन लैंडिंग और प्रिक्यूशन के लिए की गई है और फॉल्ट हमने चेक कर दिया है और ये सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी के लिए जा रहा है इसमें 6 लोग सवार थे। और ये टीबी (ट्रांस भारत) कंपनी का है।
Tehri Garhwal
घनसाली में बारिश का कहर, खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम, 1 किमी दूर मिला शव

Tehri News : टिहरी जिले की तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में मंगलवार देर शाम तेज बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के समीप गदेरे में खेल रहा सात वर्षीय बच्चा अचानक पानी के बढ़े हुए तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। बुधवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी से बच्चे का शव बरामद किया गया।
Table of Contents
घनसाली में खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम
टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोणी गांव निवासी अरविंद का सात वर्षीय बेटा आरव मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बच्चा उसकी चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ ग्रामीणों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला शव
सूचना मिलने पर घनसाली थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने बच्चे की तलाश के लिए तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक गदेरे और आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश जारी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। थाना घनसाली के थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में बच्चे का शव मिला।
हादसे के बाद दोणी गांव में पसरा मातम
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद दोणी गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tehri Garhwal
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी

Tehri News : टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बुधवार को विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दोणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष-कक्षाओं, कार्यालय, शिक्षण व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
Table of Contents
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
राजकीय हाई स्कूल दोणी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, प्रवेश एवं नामांकन पंजिका, छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजिका, शिक्षक उपस्थिति पंजिका, अवकाश पंजिका और अन्य विद्यालयी अभिलेखों का अवलोकन किया। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक कार्यरत पाए गए, जिनमें एक शिक्षक अवकाश पर तथा एक शिक्षक राजकीय कार्य से घनसाली में होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मिले गायब
अपर जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनसे विषयवार प्रश्न पूछकर शिक्षण और सीखने के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और कमजोर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

गायब मिले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रिक्त पद को भरने के लिए आवश्यक पत्रावली तैयार कर विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिसके कुछ समय पश्चात दोनों शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट
Tehri Garhwal8 hours agoकेदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, नई टिहरी में बौराड़ी स्टेडियम में उतारा
Dehradun6 hours agoदेहरादून के छिद्दरवाला में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 94 सिलेंडर और 5 किट बरामद
Dehradun4 hours agoदेहरादून में अमित शाह का कार्यक्रम बदला, अब इस तारीख को पहुंचेंगे गृहमंत्री







































