Chamoli
टीएचडीसी टनल हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम धामी ने दिए आदेश

Chamoli News : टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के तहत हो रहे टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे मामले में सीएम धामी ने एक्शन लिया है। सीएम ने इस मामले के मजिस्ट्रियल जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
टीएचडीसी टनल हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच
Chamoli जिले में टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनों के टकराने के कारण 80 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए थे। गनीमत रही कि इसमें कोई बड़ा नुकसान होने से टल गया। इस मामले का मुख्यमंत्री धामी ने संज्ञान लिया है और मामले के मजिस्ट्रियल जांच करने के निर्देश दिए हैं।

घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम धामी ने अधिकारियों को Chamoli हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए हैं। इस मामले में पर जानकारी देते हुए राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हादसे में कुल 86 लोग घायल हुए थे।
सभी मजदूर खतरे से हैं बाहर
आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घायलों में से 68 लोगों को चमोली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 18 लोगों को पिपलकोटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार लोगों को मामूली फ्रैक्चर हुआ, जबकि बाकी लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- उत्तराखंड में अकीदत और भाईचारे के साथ अदा हुई ईदुल अज़हा की नमाज़, मुल्क में अमन की मांगी दुआ
- बड़ी खबर : चारधाम यात्रा से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, रास्ते में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
- चंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- GT vs RR Dream11 Team Qualifier 2 IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
- मसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Chamoli
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Chamoli News : नदी में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत
Chamoli News : कर्णप्रयाग में रविवार को एक दुखद हादसा सामने आया, जहां पिंडर नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।
Table of Contents
दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी
चमोली जिले से दुख खबर सामने आ रही है। यहां कर्णप्रयाग में दोस्तों के साथ नहाने गई एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांधीनगर क्षेत्र की कुछ लड़कियां पिंडर नदी के किनारे नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान गांधीनगर निवासी 15 वर्षीय अमृता, पुत्री मनोज कुमार, नदी के तेज बहाव में फंस गई और पानी में डूब गई।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया। उस समय वह अचेत अवस्था में थी।
इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर

Chamoli News : बढ़ते तापमान का असर अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ और हिमखंड तेजी से पिघल रहे हैं। इसी क्रम में आज कंचनगंगा क्षेत्र के ऊपर एक हिमखंड टूटकर नीचे आ गया।
Table of Contents
Badrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड
बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दौरान सुबह कंचन गंगा क्षेत्र के ऊपर अचानक एक हिमखंड टूटने की घटना सामने आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों में हलचल का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

तापमान बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने के कारण टूट रहे हिमखंड
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ तेजी से पिघलने लगती है। इसी प्रक्रिया के कारण कई बार हिमखंड खिसकने या टूटने की घटनाएं सामने आती हैं।
पहाड़ी इलाकों में यह एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है और हर वर्ष इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
big news21 hours agoउत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
Cricket5 hours agoGT vs RR Dream11 Team Qualifier 2 IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Roorkee23 hours ago14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Nainital23 hours agoहाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
Uttarakhand21 hours agoभारत में सनातन मजबूत हुआ तो विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
Cricket8 hours agoENG-W vs IND-W Dream11 Team Today: पहले टी20I के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और कप्तान विकल्प
Dehradun5 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पानी का टैंकर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत
Champawat4 hours agoचंपावत की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर







































