big news
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, कैसे करें APPLY, शुल्क और लास्ट डेट की पूरी जानकारी

UPPRBP Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए अप्लाई कैसे करें ?, क्या है फॉर्म भरने की लास्ट डेट यहां जानें सबकुछ।
Table of Contents
UPPRBP Vacancy 2026 के लिए आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए अवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बता दें कि इस भर्ती में कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। जिसमें कांस्टेबल पुलिस, पीएसी कांस्टेबल, महिला पीएसी, एसएसएफ, घुड़सवार पुलिस के साथ जेल वार्डर (महिला और पुरूष) के पद भी शामिल हैं।
30 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं। जिसकी लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 है। आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ओटीआर यानी कि One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है। वेबसाइट पर जाकर ओटीआर किया जा सकता है।

UPPRBP भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई ?
UPPRBP Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ओटीआर करने के बाद वेबसाइट पर जाकर “New Registration” पर क्लिक करें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन करें और मोबाइल या ईमेल पर आए OTP से अपने आवेदन को एक्टिवेट कर लें।
आवेदन एक्टिवेट करने के बाद लॉगिन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें। जानकारी भरने के बाद अपनी कैटेगरी सिलेक्ट करें और फिर आवेदन शुल्क जमा कर लें। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए अन्य सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। जिसके बाद आवेदन पूरा हो जाएगा। जिसके बाद अब फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।
योग्यता, शुल्क और आयु सीमा रहेगी ये
बात करें इस भर्ती के लिए योग्यता की तो उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। 12 वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो ऐसे में DOEACC से O-लेवल, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 साल की सेवा वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पुरूष उम्मीदवारों की उम्र 18 से 22 वर्ष तय की गई है। जबकि महिलाओं के लिए 18 से 25 वर्ष तय की गई है। बता दें कि आयु गणना एक जुलाई 2025 से होगी। इसमें SC, ST और OBC वर्ग को आयुसीमा में 5 साल की छूट दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रूपए है जबकि SC और ST उम्मीदवारों के लिए 400 रूपए है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: (UPPRBP Vacancy 2026) FAQ
1. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
उत्तर: UPPRBP Vacancy 2026 भर्ती के लिए आवेदन 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में कुल कितनी वैकेंसी है?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 32,679 पद हैं। इसमें कांस्टेबल पुलिस, पीएसी कांस्टेबल, महिला पीएसी, एसएसएफ, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर (पुरुष/महिला) के पद शामिल हैं।
3. आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो निम्नलिखित योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी:
- DOEACC से O-लेवल प्रमाण पत्र
- NCC ‘B’ सर्टिफिकेट
- प्रादेशिक सेना में 2 साल की सेवा
4. आयु सीमा क्या है?
उत्तर: पुरुष उम्मीदवार: 18 से 22 वर्ष
महिला उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी।
आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC) के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।
5. आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य और OBC वर्ग के लिए: 500 रूपए
- SC/ST/अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 400 रूपए
big news
बारिश बनी काल!, देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा, दम घुटने से मौत

Dehradun News : देहरादून के विकासनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक बच्चा पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइप में फंस गया। जिस से इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में पानी की निकासी वाले पाइप में फंसा बच्चा
उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान खादर बस्ती में एक छह वर्षीय बच्चे की नाले में फंसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की खादर बस्ती में मस्जिद के पास सड़क किनारे बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान बारिश का पानी तेज बहाव के साथ सड़क से होकर बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी के बहाव में बच्चा नाली की ओर पहुंच गया और करीब 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया।
बच्चे की दम घुटने के कारण पाइप में ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लंबे समय तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। आखिरकार जेसीबी मशीन की मदद से पाइप को तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वो अचेत हो चुका था।

इसके बाद बच्चे को तत्काल उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में पसरा मातम
घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में बनी सड़क का ढाल अधिक होने और नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी तेज गति से बहता है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा उपायों की मांग
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए जल निकासी व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
big news
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, फिर खुद भी खाया जहर

Dehradun News : देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी कथित प्रेमिका को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगा है।
Table of Contents
देहरादून में BSF जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
देहरादून में एक बीएसएफ जवान ने प्रेमिका की हत्या के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। फिलहाल युवक का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवान ने खुद भी खाया जहर
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी उस समय मिली जब आरोपी जवान की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन साझा की है और बताया है कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है तथा खुद भी जहर खा लिया है।
प्रेमिका की मौत, जवान को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सूचना मिलते ही पुलिस मियांवाला चौक स्थित एक होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में 38 वर्षीय बीएसएफ जवान, जो मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन का रहने वाला है, अचेत अवस्था में मिला। वहीं, 40 वर्षीय महिला, जो गूलरघाटी (नकरौंदा क्षेत्र) की निवासी थी, मृत अवस्था में पाई गई।
पुलिस ने घायल जवान को पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार होने के बाद ही उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि छुट्टी पर घर आया बीएसएफ जवान पिछले दो दिनों से महिला के साथ उसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।
मृतका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और आरोपी जवान के बीच लंबे समय से संबंध थे, जिसकी जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि इसी विवाद के चलते जवान ने महिला को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद भी जहर खा लिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर के आधार पर डोईवाला कोतवाली में आरोपी बीएसएफ जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उस से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां और कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
big news
कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?, आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव, यहां जानें कैसे ?

Uttarakhand Sports Policy : उत्तराखंड की नई खेल नीति कैसी होनी चाहिए, अब यह तय करने में आम जनता भी भागीदार बनेगी। खेल विभाग ने प्रदेशवासियों से 30 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं।
Table of Contents
कैसी चाहिए उत्तराखंड की खेल नीति ?
उत्तराखंड की नई खेल नीति के लिए आम जनता खुद अपने सुझाव दे सकती है। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विशेषज्ञ, खेल संघ, अभिभावक, शिक्षक, खेल प्रेमी और आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल, ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं।
आम जनता 30 जुलाई तक दे सकती है सुझाव
सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा, जबकि बेहतर सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सुझावों को नई खेल नीति में किया जाएगा शामिल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ऐसी खेल नीति तैयार करना चाहती है, जो प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप होने के साथ ही खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उपयुक्त सुझावों को नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा।
30 जुलाई 2026 तक मिलने वाले सुझावों पर होगा विचार
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की भागीदारी से तैयार होने वाली खेल नीति उत्तराखंड में खेलों के विकास को नई दिशा देगी। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से सुझाव भेजने की अपील की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई 2026 तक प्राप्त होने वाले सुझावों पर ही विचार किया जाएगा।
आप ऐसे दे सकते हैं अपने सुझाव
ऑनलाइन : www.khelouk.in/contact-us
ई-मेल : info@khelouk.in
डाक से : निदेशक, खेल विभाग,
खेल निदेशालय, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर,
थानो रोड, रायपुर,
देहरादून-248008, उत्तराखंड।
Dehradun23 hours agoमसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खबर, देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद
Cricket6 hours agoमुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
Breakingnews6 hours agoहरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Pithoragarh7 hours agoBreaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
Business5 hours agoLohia Corp Ltd IPO 2026: प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP की पूरी जानकारी…
Business6 hours agoXtranet Technologies Ltd IPO: संपूर्ण जानकारी, प्राइस बैंड, लौट साइज़, वित्तीय विश्लेषण और निवेश की रणनीति
Cricket4 hours agoदुष्कर्म मामले में IPL क्रिकेटर Abhishek Porel की बड़ी मुश्किलें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी का आदेश







































