big news
यूपी पुलिस भर्ती 2026: 12वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका, उम्र सीमा और योग्यता यहां देखें

UP Police Bharti 2026: नए साल में युवाओं को बड़ी खुशखबरी, 22 हजार कांस्टेबल भर्ती जल्द
मुख्य बिंदु
UP Police Bharti 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। यूपी पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए 22,000 पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही कई अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से ही जारी है।
22 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने दिसंबर की शुरुआत में संकेत दिए थे कि कांस्टेबल नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला पीएसी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
यह नोटिफिकेशन uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी
यूपी पुलिस में कई अन्य पदों पर भर्तियां पहले से चल रही हैं—
- Computer Operator Grade-A: 1352 पद
👉 आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2026 - गोपनीय उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक एवं लेखा): 537 पद
👉 आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2026
UP Police Bharti 2026: Eligibility Criteria
🔹 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
| Post Name | Required Qualification |
|---|---|
| Police Constable | 12th Pass from a recognized board |
| Jail Warder | 12th Pass |
| Confidential Sub Inspector | Graduation from a recognized university |
| Assistant Sub Inspector (Clerk/Accounts) | Graduation + Typing & Basic Computer Knowledge |
| Computer Operator Grade-A | 12th Pass + Computer Qualification |
🔹 Age Limit (आयु सीमा)
| Category | Minimum Age | Maximum Age |
|---|---|---|
| Male (General) | 18 Years | 22 Years |
| Female Candidates | 18 Years | 25 Years |
| SC / ST / OBC | As per Government Rules | Age Relaxation Applicable |
🔹 Preference / Tie-Breaker Criteria
| Criteria | Details |
|---|---|
| Computer Qualification | DOEACC / NIELIT ‘O’ Level Certificate |
| NCC Certificate | NCC ‘B’ Certificate Holders |
| Defence Service | 2 Years Service in Territorial Army |
🔹 Physical & Medical Standards
| Test | Requirement |
|---|---|
| Physical Fitness | Candidate must be physically fit |
| Medical Examination | Must meet prescribed medical standards |
| PET / PST | Applicable as per recruitment rules |
🔹 Nationality
| Requirement | Details |
|---|---|
| Citizenship | Candidate must be an Indian citizen |
🔹 Important Instructions
| Point | Information |
|---|---|
| Negative Marking | Not applicable for Constable & Jail Warder Exam |
| Official Website | uppbpb.gov.in |
| Final Eligibility | As per official notification |
UP Police Constable: परीक्षा से हटेगी नेगेटिव मार्किंग, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
यूपी पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब इन भर्तियों की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Official Notification PDf – UPPRPB
- Up Police Constable एवं मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025
- यूपी जेल वार्डर सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025
को मंजूरी दे दी है।
➡️ इसके तहत अब भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।
क्यों लिया गया ये फैसला?
पहले नेगेटिव मार्किंग के डर से कई अभ्यर्थी सवाल छोड़ देते थे, जिससे उनके अंक प्रभावित होते थे।
अब—
- अभ्यर्थी बिना डर सवाल हल कर सकेंगे
- आत्मविश्वास बढ़ेगा
- मेरिट में आने की संभावना अधिक होगी
यह फैसला खासतौर पर सामान्य और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है।
सभी आने वाली भर्तियों में लागू होगा नियम
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही इस बदलाव से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा।
➡️ आने वाली सभी कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्तियों में यह नया नियम लागू किया जाएगा।
UP Police Bharti 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
यूपी पुलिस में 22,000 से अधिक कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इसके अलावा जेल वार्डर सहित अन्य पद भी शामिल होंगे।
UP Police Constable के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
UP Police Bharti 2026 की आयु सीमा क्या
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु (पुरुष): 22 वर्ष
महिला उम्मीदवारों को 25 वर्ष तक की छूट
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी
क्या UP Police Bharti परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
नहीं। UP Police Constable और Jail Warder परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग पूरी तरह हटा दी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
Uttarakhand
बिजली कनेक्शन के लिए अब नहीं लगानी होगी दौड़, उत्तराखंड में 1 नवंबर से बदल जाएगा पूरा सिस्टम

Uttarakhand News : उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले लोगों के लिए अब प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान होने जा रही है। उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए बिजली कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Table of Contents
बिजली कनेक्शन के लिए अब नहीं लगानी होगी दौड़
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नए बिजली कनेक्शनों की दरें पहले से तय करने की व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था प्रदेशभर में 1 नवंबर से प्रभावी होगी।
नियामक आयोग के निदेशक तकनीकी यश डिमरी के मुताबिक, केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के इलेक्ट्रिसिटी राइट्स ऑफ कंज्यूमर रूल्स को उत्तराखंड में लागू किया गया है। इसके तहत 150 किलोवाट तक के नए बिजली कनेक्शन के लिए अधिकारियों द्वारा अलग-अलग एस्टीमेट तैयार करने और बार-बार साइट निरीक्षण करने की प्रक्रिया को समाप्त किया जाएगा।
उत्तराखंड में 1 नवंबर से बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई व्यवस्था में कनेक्शन की लागत पहले से निर्धारित दरों के आधार पर तय होगी। इससे उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए लगने वाले शुल्क की जानकारी पहले ही मिल सकेगी।

इसके साथ ही बिजली के खंभे से परिसर की दूरी को लेकर लागू 40 मीटर की पुरानी व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब 300 मीटर तक की दूरी के लिए शुल्क पहले से निर्धारित रहेगा। यानी यदि किसी उपभोक्ता का परिसर बिजली लाइन से 300 मीटर तक की दूरी पर है, तो निर्धारित शुल्क आवेदन के साथ जमा करना होगा।
नई व्यवस्था 1 नवंबर से पूरे उत्तराखंड में होगी लागू
अगर बिजली लाइन से परिसर की दूरी 300 मीटर से ज्यादा है, तो आवेदन के समय 300 मीटर तक की निर्धारित राशि जमा करनी होगी। इसके बाद बची हुई दूरी के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को 15 दिन के भीतर निर्धारित स्लैब के आधार पर अतिरिक्त शुल्क की जानकारी देनी होगी।
आयोग का यह बदलाव नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को अधिक सरल और पूर्व-निर्धारित बनाने की दिशा में किया गया है। नई व्यवस्था 1 नवंबर से पूरे उत्तराखंड में लागू हो जाएगी।
big news
देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या

Dehradun News : उत्तराखंड के देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में एक ही घर के अंदर तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतकों में 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और घर में काम करने वाली 45 वर्षीय शीला शामिल हैं। पुलिस ने वारदात के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से सनसनी
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्लंबर का काम करता है और कपूर दंपति से पहले से परिचित था। बताया जा रहा है कि प्लंबिंग से जुड़े काम के लिए बुजुर्ग दंपति ने उसे अपने घर बुलाया था। काम खत्म होने के बाद किसी बात को लेकर आरोपी और कपूर दंपति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर तीनों पर हमला कर दिया।
घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या
घटना रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 की है। पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे उन्हें कपूर दंपति के घर से शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आईं तो उन्होंने एक युवक को घर में काम करने वाली महिला पर पेचकस से हमला करते हुए देखा।
भारती भंडारी ने बताया कि उन्होंने घटना देखकर शोर मचाना शुरू किया। इसी दौरान पेचकस हाथ में लिए युवक उनकी ओर भी बढ़ा, लेकिन उनके लगातार चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ आने लगे। लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि, घर के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने एक आरोपी को सिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं। एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
big news
हरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत

Haridwar News : हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर भैंसली वाला गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और मिट्टी से लदे डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Table of Contents
हरिद्वार के लक्सर में भीषण सड़क हादसा
हरिद्वार के लक्सर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर जिले का एक परिवार स्कॉर्पियो से लक्सर की श्रीराम कॉलोनी में रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। परिवार के कुल सात लोग कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही स्कॉर्पियो भैंसली वाला गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही पुरकाजी और लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार, स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। दुर्घटना में 50 वर्षीय आदेश, उनकी बहनें 35 वर्षीय निशा और 37 वर्षीय राखी तथा आदेश की 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
वहीं, आदेश की पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और छह वर्षीय बेटी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

डंपर चालक हादसे के बाद से फरार
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
तेज रफ्तार डंपरों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर मिट्टी खनन से जुड़े डंपर लगातार आवाजाही करते हैं और कई वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। ग्रामीणों का ये भी कहनाहै कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन की जांच कराने, डंपरों की गति और संचालन पर निगरानी बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।
Rudraprayag11 hours agoदेवप्रयाग में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल
National10 hours agoअष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन, जानें कब करें कन्या पूजन, क्या है शुभ मुहूर्त ?
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार
Roorkee5 hours agoरात में गेस्ट हाउस पहुंचा यूट्यूबर, सुबह मिली मौत की खबर, वीडियो कॉल से खुलेंगे राज?
Dehradun4 hours agoअंकिता केस पर उत्तराखंड में बवाल, लोकभवन पहुंचे कांग्रेसी नेता, पुलिस ने हिरासत में लिया








































