Uttarakhand
चोरी के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rudrapur News: हनुमान मंदिर के पास अर्धनग्न स्थिति में मिला था शव, चोरी के शक में पीट-पीटकर की हत्या
Rudrapur News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ पर तीन लोगों ने यूपी के एक युवक को चोरी के शक में पीटकर जान से मार डाला। जान से मारने के बाद मृतक का शव अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर फेंक दिया।
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर चोरी के शक में युवक की बेरहमी से हत्या
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की ये घटना है। जहाँ सोमवार को उत्तरप्रदेश के एक युवक की लाश अर्धनग्न अवस्था में सड़क से किनारे पड़ी मिली। अब इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।
जांच में पाया गया कि चोरी के शक में आरोपियों ने युवक को जान से मार कर सड़क के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों समेत हत्या के दौरान यूज़ किए गए बांस के डंडे भी बरामद किए।
Rudrapur murder case – अर्धनग्न स्थिति में बरामद हुआ था शव
उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह 112 पर सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर के पास ढलान पर बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपम इंडस्ट्रीज के पास सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव अर्धनग्न स्थिति में बरामद किया।
Read more…
पिता की कार के नीचे आया चार साल का मासूम, दर्दनाक मौत के बाद से परिवार में कोहराम
दुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
UTTARAKHAND: रिश्ते हुए शर्मशार, नाबालिग बेटी ने लगाए पिता पर गंभीर आरोप
Rudrapur murder case -मृतक मूल रूप से उत्तरप्रदेश का निवासी
मृतक की पहचान पप्पू वर्मा (42 वर्ष ), पुत्र फ़तेह बहादुर वर्मा, ग्राम मार्थुवा सरैय्या, थाना महारागंज उत्तरप्रदेश हाल निवासी आजाद नगर वार्ड तीन, रुद्रपुर के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर आँख, बाएं कंधे और दाहिने हाथ पर चोट और रगड़ के निशान मिले। जिसके बाद मृतक के दामाद के द्वारा पुलिस को मामले में तहरीर दी गई।
मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस ने मामले की खोजबीन करते हुए आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें पुलिस को तीन संदिघ्ध युवक दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की जहाँ उन्होंने बताया कि मृतक पप्पू रात को एक गोदाम में घुस गया था। चोरी के शक में युवकों ने पप्पू की बांस के डंडों से पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के नाम और पहचान
- योगेश पांडे ,पुत्र विनय कुमार पाण्डे, निवासी हनुमान ढाल शिमला बहादुर रुद्रपुर
- सुजीत सरोज, पुत्र कमलेश, निवासी हनुमान ढाल शिमला बहादुर रुद्रपुर
- अबू तालीब पुत्र मुहम्मद वकील, निवासी हनुमान ढाल शिमला बहादुर रुद्रपुर
Breakingnews
UTU Paper Leak मामले में बड़ी कार्रवाई, पेपर लीक करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

UTU Paper Leak : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने परीक्षा से पहले छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप और आंतरिक पोर्टल के माध्यम से प्रश्नपत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल साझा किए थे।
Table of Contents
UTU Paper Leak मामले में पेपर लीक करने वाला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की शिकायत पर प्रेमनगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 8 जुलाई 2026 को आयोजित सम-सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। ई-मेल में दावा किया गया था कि 3 जुलाई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे।
व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से पेपर किए थे लीक
विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने मामले की जांच की। जांच के दौरान ये सामने आया कि परीक्षा से पहले छात्रों के साथ साझा किए गए कई प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से काफी हद तक मेल खाते थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को देहरादून से किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेज की। दस्तावेजी साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की शुरू
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र किस तरह साझा किए गए और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
almora
रानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Almora News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। द्वाराहाट तहसील के सुदूरवर्ती ग्राम भांसी कफलानी के सुंदरखाल जंगल में एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Table of Contents
रानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में महिला का अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम गांव के कुछ लोग जंगल से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके एक महिला के शव पर पड़ी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद द्वाराहाट पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।
10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है शव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव काफी पुराना है। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत करीब 10 से 12 दिन पहले हुई होगी। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
फिलहाल नहीं हो पाई मृतका की शिनाख्त
पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही मृतका की पहचान कराने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Dehradun
पेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति

Dehradun News : देशभर में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल छात्रों की चिंताओं तक सीमित नहीं दिखाई देता, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक उद्देश्य भी नजर आ रहे हैं।
Table of Contents
पेपर लीक विरोध सीएम धामी का बयान आया सामने
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि कुछ लोग छात्रों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस मुद्दे का समाधान निष्पक्ष तथा प्रभावी तरीके से किया जाना चाहिए।
छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति – CM धामी
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की पहल का स्वागत किया। उन्होंने इसे देश के लाखों युवाओं के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

पेपर लीक के मामलों का जल्द होगा निस्तारण
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से पेपर लीक के मामलों का जल्द निस्तारण होगा और दोषियों को समय पर सख्त सजा मिल सकेगी। उनका मानना है कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता मजबूत होगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
सीएम धामी ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर है। ऐसे कदमों से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत होगा और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा सकेगा।
Cricket8 hours agoLNS vs MSG Dream11 Prediction Today: Match 3, The Hundred Men’s 2026
Breakingnews6 hours agoउत्तराखंड में फिर से पेपर लीक !, UTU ने रद्द किए दो एग्जाम, व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र शेयर करने के आरोप
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम मार्गों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, देखें लेटेस्ट अपडेट
Cricket13 hours agoLNS-W vs MO-W Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Tips | The Hundred 2026
Nainital5 hours agoनैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा! कार खाई में गिरी, मची चीख-पुकार
Dehradun3 hours agoडेंगू से निपटने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, सभी 100 वार्डों में हो रही फॉगिंग
Dehradun2 hours agoपेपर लीक विरोध पर बोले सीएम धामी, कहा- छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति
almora2 hours agoरानीखेत में जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी













































