Uttarakhand
अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, ऋषिकेश पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

Ankita Bhandari Murder Case: सीबीआई ने वीआइपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सोमवार को सीबीआई की टीम पूछताछ और साबूत जुटाने के लिए ऋषिकेश पहुँच चुकी है.
मुख्य बिंदु
अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने VIP के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
दरअसल, उत्तराखंड के पौड़ी जिले की रहने वाली अंकिता भंडारी की वर्ष 2022 में ऋषिकेश के वनतारा रिसोर्ट में हत्या की गई थी. जिसके बाद कोटद्वार सेशन कोर्ट ने पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुना दी थी. लेकिन इसके बाद भी मामला लगता कई बार तूल पकड़ता रहा.
सेशन कोर्ट तीन आरोपियों की सुना चुका है सजा
कई बार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया गया. तीनों दोषियों के खिलाफ ये भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने अंकिता भंडारी पर किसी VIP को एक्स्ट्रा सर्विस देने का दबाव बनाया था. जिस वजह से अंकिता भंडारी के न्याय को अधूरा बताते हुए कई बार VIP को सजा दिलाने के लिए प्रदेश भर के लोग सड़क पर उतारकर विरोध करते हुए नजर आए . इस मामले ने हाल ही में तब दोबारा तूल पकड़ी जब अभिनेत्री उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई.
मुख्यमंत्री धामी ने की थी सीबीआई जाँच की संस्तुति
रिकॉर्डिंग में एक बड़े भाजपा नेता का नाम लेकर कई बार उसे अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा हुआ बताया गया. जिसे लेकर उत्तराखंड में सियासत तेज़ हो गई थी. मामले में उत्तराखंड के तमाम समाजिक और राजनैतिक दलों के सड़कों पर उतरने की बाद मामले को बढ़ता देख मुख्यमंत्री धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की.
सोमवार को ऋषिकेश पहुंची सीबीआई की टीम
जिसके बाद अब मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही सीबीआई की टीम ऋषिकेश पहुँच चुकी है, जिससे सबूत जुटा कर पूछताछ की जा सके.
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Breakingnews
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट

Uttarakhand Politics : शनिवार दोपहर बाद उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है।
Table of Contents
उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर
उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा से जुड़े कई प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम को राज्य की सियासत में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य के 6 बड़े चेहरों ने थामा कांग्रेस का दामन
आज दिल्ली में प्रदेश के छह बड़े चेहरों ने कांग्रेस का दामन थामा है। ये सभी छह नेता बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस के खेमे में शामिल हो गए हैं। बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।
2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस बनाएगी सरकार
बीजेपी के छह बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के बड़े भाजपा के चेहरों के कांग्रेस का दामन थामने से साफ संदेश गया है कि उत्तराखंड में अब बीजेपी के दिन लद चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब बीजेपी नेता भी मानने लगे हैं कि बीजेपी का जहाज उत्तराखंड में डूबने वाला है और साल 2027 में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।
Uttarakhand
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक, 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया यात्रा मार्ग, इन सुविधाओं के होगा लैस

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल रेंज पुलिस ने इस बार व्यापक और हाईटेक तैयारियां की हैं। पूरे यात्रा मार्ग को 137 सेक्टर, 42 जोन में बांटा गया है। जिसमें हर 10 किलोमीटर में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार तैयारियां हाईटेक
IG गढ़वाल राजीव स्वरूप के मुताबिक, शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ अब ग्रीष्मकालीन यात्रा में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए टिहरी, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी से गुजरने वाले पूरे यात्रा मार्ग को 137 सेक्टर, 42 जोन और 15 सुपर जोन में बांटा गया है।

गजेटेड अधिकारियों को सौंपी गई सुपर जोन की जिम्मेदारी
सुपर जोन की जिम्मेदारी गजेटेड अधिकारियों को सौंपी गई है। जो ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेंगे।यात्रा मार्ग के हर 10 किलोमीटर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जो मोटरसाइकिल, वायरलेस सेट और फर्स्ट एड किट से लैस होंगे। ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत मदद मिल सके।
यात्राी मार्ग पर 57 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित
पिछले साल की आपदाओं को देखते हुए 57 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। जहां SDRF, पुलिस, PWD और BRO की टीमें मशीनों के साथ तैनात रहेंगी। यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले ही PAC और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी। प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी सड़क और साइनेज से जुड़े काम पूरे करने की समयसीमा तय की है, ताकि कपाट खुलने से पहले यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।
big news10 hours agoउत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Cricket12 hours agoRCB vs SRH Dream11 1st Match IPL 2026 – 28 March 2026
Cricket12 hours agoMUL vs ISL Dream11 Match 4 PSL 11(28-March-2026)
big news12 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Dehradun11 hours agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर
Roorkee6 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews7 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
big news9 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार, जानें किस मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी ?












































