Roorkee
Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म करने वाले आरोप गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आय है. जहाँ पर महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.
Roorkee में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला
दरअसल, एक महिला ने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसका पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब 6 महीने पहले वो किसी काम के लिए कोटद्वार गया था. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का दोस्त उसके घर आया और उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी.
कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर विडियो बनाने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि, उसने कोल्ड्रिंक में कुछ नशीली चीज मिलाई गई थी. जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई. जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, और उसकी विडियो बना दी. इसके बाद आरोपी बार-बार महिला को विडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा.
विडियो वायरल होने के बाद महिला ने दर्ज की शिकायत
बार-बार युवक की धमकियों से परेशान होकर जब महिला ने उसका विरोध किया तो युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी. जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
निर्देश मिलते ही रुड़की कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की. जांच के दौरान जौरासी गांव से मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया. दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
Roorkee
यहां सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का खुलासा, मरीज से अवैध वसूली के दौरान सामने आई बात

Roorkee News : हरिद्वार जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का खुलासा
रुड़की के सरकारी सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। जहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे नौकरी करने और मरीज से अवैध वसूली के सनसनीखेज़ आरोप लगे हैं। सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फकरहेड़ा निवासी रामपाल पुत्र रामभज ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
मरीज से अवैध वसूली के दौरान सामने आई बात
रामपाल का आरोप है कि 26 मार्च 2024 को वह आंख का इलाज कराने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचा था। जहां अस्पताल में कार्यरत बताए जा रहे रमेश चंद नामक व्यक्ति ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए इलाज कराने के नाम पर उससे पैसों की मांग की।
आरोप है कि रमेश चंद ने इलाज के बदले 5 हजार रुपये मांगे, लेकिन असमर्थता जताने पर उससे 500 रुपये ठग लिए। इसके बाद न तो उसका इलाज कराया गया और उल्टा गाली-गलौज कर उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
पीड़ित ने इसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली में की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। जिसके बाद आरोपी रमेश चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामपाल का दावा है कि रमेश चंद दो-दो फर्जी स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आधार पर सिविल अस्पताल में नौकरी कर रहा है। पीड़ित ने ये दोनों टी.सी. मीडिया के सामने भी पेश की हैं।
पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा कई बार अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले पर सिविल अस्पताल के सीएमएस डा. एके मिश्रा ने कहा कि उन्हें हाल ही में चार्ज मिला है और शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Accident
उत्तराखंड: घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

Roorkee: घने कोहरे के कारण छिन गई दो परिवारों की खुशियाँ
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर समाने आई है. घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर पिकेट के पास नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया .
हादसे में जीजा-साले की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, और उनके 35 वर्षीय साले अमरीश निवासी स्मृति, थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
Roorkee
रविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत

Roorkee News : रूड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुटों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ये खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
रविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष में दो की मौत
रूड़की में रविवार को हुए रविदास शोभायात्रा के भंडारे में देर रात बवाल हो गया। शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई।
फायरिंग में 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक शोभायात्रा के भंडारे में हुए विवाद में पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि कुढ ही देर बाद दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई।

जबकि छर्रे लगने से तीन युवक घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद से इलाके में तनाव चरम पर है जिस कारण चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविदास शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा का समापन मंदिर में हुआ। जिसके बाद पास में ही भंडारे का आयोजन किया गया था। शाम को भंडारे में काफी भीड़ थे। इसी दौरान दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फायरिंग में पहले पक्ष के आनंद (28) निवासी बिनारसी के सीने में एक गोली लगी। जिस कारण उसकी माैके पर ही मौत हो गई। जबकि देर रात दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) का शव बरामनद किया गया।
Cricket9 hours agoOman vs ZIM Dream11 Prediction : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 8वां मैच (9-2-2026)
Almora23 hours ago25 साल से बुजुर्ग महिला रह रही थी अंधेरे में, ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर
Cricket4 hours agoSA vs CAN Dream11 Prediction – आज का मैच, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Dehradun4 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम धामी ने प्रेरक व्यक्तियों को किया सम्मानित
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी
big news22 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां, कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
Haridwar3 hours agoशारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 9 जोन और 19 सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र
Uttarakhand23 hours agoस्वामी दर्शन भारती का आरोप, अंकिता हत्याकांड की आड़ में स्वार्थी देवभूमि का माहौल कर रहे खराब









































