Roorkee
Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म करने वाले आरोप गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला सामने आय है. जहाँ पर महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.
Roorkee में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला
दरअसल, एक महिला ने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया था कि उसका पति ईंट-भट्टे पर काम करता है और करीब 6 महीने पहले वो किसी काम के लिए कोटद्वार गया था. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का दोस्त उसके घर आया और उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी.
कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर विडियो बनाने का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि, उसने कोल्ड्रिंक में कुछ नशीली चीज मिलाई गई थी. जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई. जिसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, और उसकी विडियो बना दी. इसके बाद आरोपी बार-बार महिला को विडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा.
विडियो वायरल होने के बाद महिला ने दर्ज की शिकायत
बार-बार युवक की धमकियों से परेशान होकर जब महिला ने उसका विरोध किया तो युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी. जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
निर्देश मिलते ही रुड़की कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की. जांच के दौरान जौरासी गांव से मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया गया. दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
Roorkee
सीएम धामी पहुंचे रूड़की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना

Roorkee News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की “मन की बात”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

पीएम के संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ‘सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Roorkee
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Roorkee News : रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र से देर रात बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
Table of Contents
रूड़की में देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
गोली लगने से एक बदमाश घायल दूसरा फरार
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुग्गावाला थाना पुलिस जोनल चेकिंग के दौरान यूपी बॉर्डर से बंजारावाला की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए।

पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
बुग्गावाला का रहने वाला है गिरफ्तार हुआ बदमाश
घायल बदमाश की पहचान लुकमान पुत्र गुफरान निवासी गोकुलवाला थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग मामले से जुड़ा मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया है, वहीं फरार आरोपी गुलजार की तलाश में पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही है।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, बने सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले गर्वनर
- बड़ी खबर : उत्तराखंड में 20 लाख में बिकती हैं सरकारी नौकरियां, खुद मंत्री करते हैं इनका सौदा
- छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
- ENG vs IND 3rd T20I 2026: फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, कप्तान-वाइस कप्तान और मैच प्रेडिक्शन
- पिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
National8 hours agoAgnipath Yojna 2026: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! देखें लेटेस्ट अपडेट…
Cricket8 hours agoLAN vs DER Dream11 Team Today T20 Blast 2026 :बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और कप्तान विकल्प
Politics8 hours agoविधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, जिला और महानगर कार्यकारिणियों का किया गठन
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम का अलर्ट! देहरादून-हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी
Cricket6 hours agoENG vs IND 3rd T20I 2026: फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, कप्तान-वाइस कप्तान और मैच प्रेडिक्शन
Uttarakhand6 hours agoपिथौरागढ़ में अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
Udham Singh Nagar3 hours agoछुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Dehradun1 hour agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने नया रिकॉर्ड किया अपने नाम, बने सबसे ज्यादा समय तक पद पर रहने वाले गर्वनर











































